अग्निवीरों की सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से सुजानपुर में, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

ऊना/सुशील पंडित: अग्निपथ योजना के तहत हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर ज़िला के अग्निवीरों के लिए सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितम्बर तक हमीरपुर जिला के सुजानपुर टीरा में आयोजित की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनके एडमिट कार्ड वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर व ईमेल के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को भेज दिये गये हैं। रैली में भाग अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साफ-सुथरा प्रिंट के साथ आना अनिवार्य है। इसके अलावा आधार कार्ड तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र की अनुमोदित प्रतियां दो फोटोग्राफ सहित लाना अनिवार्य है। इसके अलावा बोनाफाइड हिमाचल निवासी, डोगरा क्लास व जाति, धर्म, स्कूल चरित्र, अविवाहित, भूतपूर्व सैनिक पुत्र, एनसीसी, खेल प्रमाण-पत्र के अलावा सिंगल बैंक खाता, पैन कार्ड, आवासी प्रूफ, पुलिस कैरेक्टर प्रमाण-पत्र और वेबसाइट में दी गई अधिसूचना के अनुसार शपथ पत्र की प्रतियां भी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *