Home Punjab>Amritsar जालंधरः पुलिस की रेड, बाइक पर हेरोइन डिलीवरी देने आए 3 आरोपी काबू, देखें वीडियो

जालंधरः पुलिस की रेड, बाइक पर हेरोइन डिलीवरी देने आए 3 आरोपी काबू, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: एसटीएफ की पुलिस ने लंबा पिंड चक्क हुसैना मोहल्ले में हेरोइन की डिलीवरी देने आए 3 बाइक सवार युवकों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 ग्राम के करीब हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान गुरचरण सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव बेगोवाल, डेनियल पुत्र राजकुमार निवासी गांव धारीवाल, जंडियाला और रोहित पुत्र भगवानदास, गांव धारीवाल, जंडियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी स्पलेंडर बाइक पर किसी को डिलीवरी देने आए थे। जिन्हें उनकी टीम ने रंगे हाथों काबू कर लिया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि हेरोइन भारी मात्रा में बरामद की गई है। जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here