Home Punjab>Amritsar जालंधरः बरसात ने खोली प्रशासन की पोल, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

जालंधरः बरसात ने खोली प्रशासन की पोल, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

0

जालंधर, ENS: शहर में आज कुछ समय के लिए हुई बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। लेकिन इसी के साथ इस बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी है। प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों का खुलासा उस समय हुआ, जब लोगों ने बरसात के दौरान गड्डों को लेकर जमकर नारेबाजी की। यह मामला लंबा पिंड से जंडू सिंघा की ओर जाती सड़क का है। जहां सड़क पर बड़े-बड़े गड्डे दिखाई दे रहे है और उनमें पानी इकट्ठा हुआ पड़ा है। लोगों का कहना हैकि प्रशासन की बड़ी वारदात होने का इंतजार कर रहा है। 

वहीं राहगीरों ने कहा कि इस सड़क के हालात बदतर होने के कारण वह इस रास्ते से गुजरना भी पसंद नहीं करते। उन्होंने कहाकि मजबूरी के कारण उन्हें यहां से गुजरना पड़ता है। वहीं इलाका निवासियों भी सड़क से परेशान हो चुके है। उनका कहना है कि इस सड़क पर कई बार हादसे हो चुके है, लेकिन प्रशासन इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here