Home Punjab>Amritsar जालंधरः आप पार्टी द्वारा दूसरी सूची जारी करने के बाद आज नेताओं से मिलेंगे राज्यसभा सांसद संदीप पाठक

जालंधरः आप पार्टी द्वारा दूसरी सूची जारी करने के बाद आज नेताओं से मिलेंगे राज्यसभा सांसद संदीप पाठक

0

जालंधर, ENS: पंजाब में आप पार्टी ने 2 उम्मीदवारों के बीते दिन ऐलान किया था। जिसमें उन्होंने होशियारपुर से डॉ राजकुमार व आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग को उतारा है। वहीं दोनों नेताओं की सूचि जारी करने के बाद आज राज्यसभा सांसद संदीप पाठक जालंधर में नेताओं के मुलाकात करने के लिए आएंगे। दरअसल, आप पार्टी द्वारा सुशील रिंकू को उम्मीदवार घोषित करने के बाद रिंकू भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद जालंधर से आप पार्टी के लिए उम्मीदवार घोषित करने को लेकर मुश्किलें बढ़ गई है। रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल के बाद आम आदमी पार्टी छोड़कर दर्जनों नेताओं ने बीजेपी जॉइन कर ली।

जिसे लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक आज जालंधर में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक करेंगे। उक्त बैठक में मंथन किया जाएगा कि पार्टी छोड़कर नेता क्यों दूसरे पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि इससे पहले बीते दिन सांसद संदीप पाठक ने लुधियाना में आप कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की थी। जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि केजरीवाल कोई इस्तीफा नहीं देंगे, बल्कि जेल से जो ऑर्डर करेंगे, वह हम लागू करेंगे। उन्होंने कहा था कि जब से पंजाब में आप की सरकार बनी तब से बीजेपी वालों को केजरीवाल से डर लग रहा है। ​​​​​​​अब एक एक करके ये बीजेपी वाले सभी को जेल में डाल रहे हैं, लेकिन हम जेल से भी डरने वाले नहीं हैं। पाठक ने कहा था कि देश की जानता केजरीवाल से प्यार करती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here