जालंधर, ENS: अगर आप भी घर से किसी काम से निकल रहे है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, गुरु रविदास चौंक पर ट्रैफिक की समस्या को लेकर व्यवस्था चरमा गई है। ऐसे में गुरु रविदास चौंक पर भारी जाम लगा हुआ है। जिसके चलते लोगों का वहां पर बुरा हाल हो रहा है। इस दौरान लोगों का कहना है कि वह पिछले पौने घंटे से इंतजार कर रहे है। लेकिन अभी तक वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा हैकि पुलिस सिर्फ चालान काटने में व्यस्थ है। यहां पर ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने के लिए कोई भी कर्मी मौजूद नहीं है। हालात यह है कि वहां पर ट्रैफिक लाइटे भी नहीं चल रही। जिससे लोग काफी समय से वहां पर परेशान हो रहे है।
Home Punjab>Amritsar जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, मेन चौंक में लगा भारी जाम, देखें वीडियो