Home Punjab>Amritsar जालंधरः नहीं थम रहा रिंकू और अंगुराल का विरोध, अब इस जगह लगे गद्दार के पोस्टर

जालंधरः नहीं थम रहा रिंकू और अंगुराल का विरोध, अब इस जगह लगे गद्दार के पोस्टर

0

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल आप पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। वहीं दोनों के भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों का विरोध होना शुरू हो गया है। दो दिन पहले भी वेस्ट हलके में आप पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का भारी विरोध किया था। इस दौरान शरारती अनंसरों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए दोनों के बोर्ड तोड़कर गिरा दिए थे।

जिसके बाद लोगों ने दोनों के गद्दार के पोस्टर लहराए। वहीं देर रात रिंकू और शीतल के खिलाफ शहर में “पंजाब के गद्दार” के पोस्टर लग गए, जिससे भाजपा वर्करों में रोष हैं। उन्होंने हंगामा करते हुए तुरंत हटवाने की मांग की।  वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची से वर्करों ने कहा कि  तुरंत इन पोस्टरों को उतारा जाए और लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here