Home Punjab>Amritsar जालंधरः सबसे व्यस्त चौक पर गनपॉइंट पर युवक से नगदी छीनकर लुटेरे फरार

जालंधरः सबसे व्यस्त चौक पर गनपॉइंट पर युवक से नगदी छीनकर लुटेरे फरार

0

जालंधर, ENS: महानगर के सबसे व्यस्त भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) के पास गन प्वाइंट पर लूट की वारदात का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पार्किंग में खड़े युवक से पिस्टल के बल बाइक सवार लुटेरे नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना 4 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पीड़ित दीपू ने शिकायत में कहा वह किसी काम से भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) आया था। उसने अपनी एक्टिवा रेड क्रॉस मार्केट में पार्क की थी।

देर शाम जब वह लौटने लगा तो उसके पास दो लुटेरे आ धमके। पहले आरोपियों ने बैग छीनने ने की कोशिश की। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उन्होंने पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी। इस दौरान आरोपियों ने उससे पैसे वाला बैग छीन लिया और बाइक पर बैठ स्काई लार्क चौक की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में करीब 15 हजार रुपए और चाबियां पड़ी हुई थीं। वारदात के बाद दीपू चिल्लाया और उनके पीछे भी भागा, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। आरोपी रास्ता खाली होने के चलते आसानी से मौके से भाग निकले। वहीं मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि दीपू के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब एरिया के सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here