Home Punjab>Amritsar जालंधरः पॉश एरिया में रास्ता पूछने के बहाने युवती से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

जालंधरः पॉश एरिया में रास्ता पूछने के बहाने युवती से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

0

जालंधर,ENS : श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में घर लौट रही एक युवती से फोन लूट लिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त लुटेरे स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आये थे। एक युवक बाइक चला रहा था और दूसरा युवक पीछे बैठा था। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी लड़की से फोन छीनकर भागते नजर आ रहे हैं।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

जानकारी के अनुसार ये घटना मंगलवार शाम की है। युवती फोन चलाते हुए श्री गुरु गोबिंद सिंह ए

वेन्यू में अपने घर की ओर जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए 2 लुटेरे आए। लुटेरे आकर पहले युवती से रास्ता पूछने लगे। युवती अभी रास्ता बता ही रही थी कि इतने में बाइक पर पीछे बैठे युवक ने युवती को धक्का मारकर उसकी फोन छीन लिया।

जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। थाना रामामंडी  के एसएचओ रविंदर कुमार ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज उनके पास भी आया है। इस मामले को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। मगर सीसीवीटी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here