Home Punjab>Amritsar जालंधरः Gun Point और तेजधार हथियार के बल पर पंप से 2 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

जालंधरः Gun Point और तेजधार हथियार के बल पर पंप से 2 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

0

जालंधर, ENS: नकोदर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर पेट्रोल पंप को निशाना बनाया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे 2 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। लुटेरों ने लूट की घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब पंप का स्टाफ रात को दफ्तर में बैठकर दिनभर की सेल का हिसाब-किताब कर रहा था। अचानक वहां पर हथियारबंद लुटेरे आ गए और पिस्तौल और हथियार के बल पर पंप के कारिदों से कैश लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में भी साफ है कि लुटेरे बड़े आराम से दफ्तर में आए पैसे उठाए और मौके से बड़े आराम के साथ फरार हो गए।

यहां तक कि एक लुटेरा जब अकेला अंदर रह गया तो वह बड़े आराम से ड्राज की तलाशी लेकर कैश निकाल कर अपनी जेब में डाल रहा था। जबकि उसे स्टाफ काबू कर सकता था। लुटेरे ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। लुटेरों वहां काउंटिंग के लिए टेबल पर रखे कैश के अलावा जो ड्राज या फिर कर्मचारियों के जेबों में था उसे भी तलाश लेकर निकाल लिया। पेट्रोल पंप पर जो लूट हुई है उसे पुलिस संदिग्ध मान कर चल रही है। पुलिस को यह मामला इसलिए संदिग्ध लग रहा है क्यों कि जैसे लुटेरे दफ्तर में घुसे तो वहां पर मौजूद स्टाफ ने अपने कोई हरकत नहीं दिखाई बल्कि सब कुछ अपने आप ही लुटेरों के हवाले कर दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here