Home Punjab>Amritsar जालंधरः महिला की बालियां लूटकर फरार हुए लुटेरे, देखें वीडियो 

जालंधरः महिला की बालियां लूटकर फरार हुए लुटेरे, देखें वीडियो 

0

जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में बाइक सवार लुटेरे औरत की बालियां झपटकर फरार हो गई। औरत ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से वह भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित उड़द ने बताया कि वह न्यू शिवाजी नगर की रहने वाली है और वह अपनी सहेली के साथ आधार कार्ड निकलवाने के लिए बस्ती दानिश मंदा की तरफ आई थी।

महिला ने बताया कि वह आधार कार्ड निकलवाने के बाद अपनी सहेली के साथ टेलर की दुकान के बाहर खड़ी हुई थी। उसी दौरान 2 बाइक सवार लुटेरे उसके पास आकर रुके और उसके कानों में पहनी हुई बालियां को झपटकर वहां से फरार हो गए। बालियां लुटने के बाद महिला ने शोर मचाया लेकिन कोई भी लुटेरों के पीछे नहीं भागा और उसने खुद लुटेरों का पीछा करने कि सोची इतने में बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चोर भागने में कामयाब हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here