Home Punjab>Amritsar जालंधरः लुटेरों ने साइकिल सवारों को बनाया निशाना, विरोध करने पर मारी गोली

जालंधरः लुटेरों ने साइकिल सवारों को बनाया निशाना, विरोध करने पर मारी गोली

0

जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते फोकल प्वाइंट के पास स्थित छोटा सईपुर में साइकिल पर जा रहे 2 श्रमिकों को लुटेरों ने निशाना बनाया है। इस दौरान जब श्रमिकों ने लुटेरों का विरोध किया तो बाइक सवार लुटेरों ने गोली चला दी, जिससे एक श्रमिक बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद लुटेरे भाग गए। घायल की पहचान बिहार के जिला खगड़िया, पोस्ट कोलवारा के गांव टैहे के रहने वाले गुलशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सूरज ने बताया कि वह और गुलशन इंडस्ट्रीयल एरिया में फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण शनिवार रात देर तक काम किया। रात 12 बजे वे सईपुर में अपने क्वार्टर में जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार तीन युवक आए और उन्हें लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक लुटेरे ने उन पर गोली चला दी। गोली गुलशन को लगी, जिसके बाद वो खून से लथपथ होकर गिर गया। शोर मचाने पर लुटेरे फरार हो गए। उसने पुलिस को सूचित किया। वहीं घायल नौजवान को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here