Home Punjab>Amritsar जालंधरः शीतल अंगुराल की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में लगा झटका

जालंधरः शीतल अंगुराल की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में लगा झटका

0

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू ने आप पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन की थी। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद अब शीतल अंगुराल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक शीतल अंगुराल ने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 28 मार्च को अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा के स्पीकर को भेज दिया था।

वहीं जानकारी मिली है कि स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है। विधायक शीतल अंगुराल ने इस बारे प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन स्पीकर साहब ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया। अगर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोकसभा चुनाव के साथ इस सीट पर उपचुनाव नहीं करवाना चाहती, इसलिए उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया जा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here