Home Punjab>Amritsar जालंधरः आप पार्टी को झटका, पूर्व पार्षद सहित भारी गिनती में नेता आज भाजपा में हो सकते है शामिल

जालंधरः आप पार्टी को झटका, पूर्व पार्षद सहित भारी गिनती में नेता आज भाजपा में हो सकते है शामिल

0

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल लगातार आप पार्टी को झटके दे रहे है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज पूर्व पार्षद सहित कई नेता आप पार्टा का दामन छोड़ सकते है और भाजपा पार्टी में शामिल हो सकते है। ऐसे में आप पार्टी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि बीते दिन ही निजातम नगर में भाजपा कार्यक्रम में सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल ने जमकर आप पार्टी पर निशाना साधा था।

इस दौरान रिंकू ने कहा कि शहर की सियासत के हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने आम आदमी पार्टी इसी लिए ज्वाइन की थी कि ये लोग बदलाव लाएंगे। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि ये लोग पंजाब का नुकसान कर रहे हैं। आप सरकार ने सिर्फ लोगों को भरमाया है और कुछ नहीं। रिंकू ने कहा कि, पिछले सरकारों का एड का बजट सिर्फ 20 से 25 करोड़ रुपए हुआ करता था। मगर मेरे सामने आप सरकार के लोक संपर्क विभाग का पहले साल का बजट 800 करोड़ रुपए था। रिंकू ने कहा कि आप सरकार देश के हर राज्य में एड कर रही है। पैसे सिर्फ हमारे पंजाब का लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here