Blog

  • SGPC ने यूट्यूब चैनल किया लॉन्च

    SGPC ने यूट्यूब चैनल किया लॉन्च

    PTC को लेकर प्रधान धामी आया बयान

    अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। इस मौके पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी सहित एसजीपीसी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि चैनल के सभी अधिकार एसजीपीसी के पास ही रहेंगे। धामी ने पीटीसी चैनल को लेकर यह भी स्पष्ट कर दिया कि जब तक हमारा अपना चैनल नहीं चलेगा, तब तक यह गुरबाणी पीटीसी पर प्रसारित होती रहेगी। प्रधान धामी ने कहा कि पीटीसी चैनल के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है।

  • पंजाबः बाढ़ के चलते सीमावर्ती इलाके में 12 लोगों को बचाया, प्रशासन ने स्टेट अवार्ड के लिए भेजा 4 का नाम, देखें वीडियो

    पंजाबः बाढ़ के चलते सीमावर्ती इलाके में 12 लोगों को बचाया, प्रशासन ने स्टेट अवार्ड के लिए भेजा 4 का नाम, देखें वीडियो

    प्रशासन ने स्टेट अवार्ड के लिए भेजा 4 का नाम

    पठानकोटः जिले के उज्ज दरिया में आई बाढ़ ने यहां बमियाल सेक्टर के सीमावर्ती इलाके के रहने वाले लोगों का भारी नुकसान किया है। वहीं जिला प्रशासन लोगों को बाढ़ की स्थिति में बचाने के लिए टीमें बना काम करता हुआ दिखाई दिया। जिसके चलते प्रशासन की ओर से 4 लोगों का नाम स्टेट अवार्ड के लिए भेजा गया है। जिनमें से पटवारी फतेह सिंह जो वोट का इंजन खराब होने के बावजूद खुद चप्पू चलाकर 6 सिविलियन 6 बीएसएफ के जवानों को भारत पाक सीमा पर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकालने में कामयाब हुआ। जिसके चलते 4 लोगों का नाम स्टेट अवार्ड के लिए डिप्टी कमिश्नर को भेजा गया है जो कि इसके बारे में पंजाब सरकार को जानकारी देंगे।

    इस बारे में जब पटवारी फतेह सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के तहत जब भारत पाक सीमा की फेंसिंग लाइन पर फंसे लोगों को निकालने गए तो वोट का इंजन खराब हो गया और उन्होंने चप्पू चला कर ही सभी को बाहर निकाला था।

    तहसीलदार लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बमियाल सेक्टर में आई बाढ़ के कारण प्रशासन की ओर से जो टीमें अलग-अलग जगह पर लगाई गई थी उनमें से पटवारी फतेह सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ कुल 12 लोगों को बचाने में कामयाब हुआ। जिसका नाम स्टेट अवार्ड के लिए भेजा गया है कुल 4 लोगों का नाम स्टेट अवार्ड के लिए भेजा गया है। जिसकी सिफारिश डिप्टी कमिश्नर पठानकोट को कर दी गई है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿੰਨਰ ਕਰ ਰਹੇ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿੰਨਰ ਕਰ ਰਹੇ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬੱਚਾ ਚੁੱਕ ਕੇ ਲਿਜਾਣ ਦੇ ਵੀ ਲੱਗੇ ਆਰੋਪ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਕਿੰਨਰਾ ਵੱਲੋਂ ਵਧਾਈ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਸਟਾਫ਼ ਨਰਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋ ਲਗਾਤਾਰ ਕਿੰਨਰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਕੋਲੋਂ ਵਧਾਈ ਮੰਗ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਅਗਰ ਕੋਈ ਵਧਾਈ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਅਲਫ ਨੰਗਾ ਹੋਣ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬੱਚਾ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕੁੱਝ ਪਰਿਵਾਰ ਡਰ ਦੇ ਮਾਰੇ ਵਧਾਈ ਦੇ ਵੀ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਮਰੀਜਾਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਇਹਨਾਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਤਾਂ ਜੋ ਕੱਲ੍ਹ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਨਾਲ ਕੋਈ ਅਣਸੁਖਾਵੀਂ ਘਟਨਾ ਨਾ ਵਾਪਰੇ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਗੁਡੀਆ ਹੋਈ ਹੈ। ਅਤੇ ਅੱਜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਕਿੰਨਰ ਵਧਾਈ ਮੰਗਣ ਲਈ ਆਏ ਸਨ। ਅਤੇ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਉਹ ਰੋਜਾਨਾ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਕੇ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦੇ ਹਨ। 

  • पंजाब : बाइक पर स्टंट कर रही युवती का सिर ग्रिल से टकराकर हुआ अलग

    पंजाब : बाइक पर स्टंट कर रही युवती का सिर ग्रिल से टकराकर हुआ अलग

    अमृतसर: दाना मंडी नारायणगढ़ के नजदीक तेज रफ्तार बाइक सवार युवती का सिर ग्रिल से टकरा गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे और वह शराब के नशे में थे। युवती ही बाइक चला रही थी। वह भी नशे में थी और स्टंट कर रही थी। 
    इसी स्टंट के कारण उसकी जान चली गई। यह घटना रात डेढ़ बजे के करीब की है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है,उसकी एक टांग टूट गई है। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

    मृतक की पहचान पलकप्रीत कौर निवासी गुमानपुरा के रूप में हुई है, जबकि घायल हुए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रुप में हुई है। थाना छेहरटा के प्रभारी गुरविंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की हुई जांच में सामने आया है कि दोनों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। घायल गुरप्रीत सिंह निवासी गुमानपुरा ने बताया कि वह सेनेट्री का काम करता है। वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने चाचा के साथ गांव में शराब आदि का सेवन कर रहे थे। यह सब खत्म होने के बाद वह अपने चाचा को छेहरटा में घर छोड़ने के लिए निकला था। 
    इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाली पलकप्रीत कौर ने उन्हें रोक लिया और वह भी साथ जाने की जिद्द करने लगी।  उसने बताया कि पलकप्रीत ने पहले ही शराब पी रखी थी। चाचा को घर छोड़ने के बाद वह डेढ़ बजे के करीब वापिस घर जा रहे थे। इसी बीच पलकप्रीत ने उसकी बाइक पकड़कर चलानी शुरू कर दी। वह शराब के नशे में थी तो वह 80 की स्पीड से भी अधिक बाइक चला रही थी। बाइक चलाते-चलाते वह स्टंट करने लगी। उसने उसे स्टंट करने से भी रोका, लेकिन उसने उसकी एक नहीं सुनी। 

    इसी दौरान नारायणगढ़ दाना मंडी के नजदीक उसकी बाइक संतुलन खो बैठी और बीआरटीएस की एक ग्रिल के साथ जा टकराई। इससे उसकी गर्दन ही धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में युवत की एक टांग टूट गई। उसने तुरंत ही अपने स्वजनों को सूचित कर दिया था। रात का समय होने के कारण नाममात्र लोग ही वहां पर थे। घटनास्थल पर स्वजन व लोगों की सहायता के साथ उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और जांच शुरु की। घरवालों के कहने में नहीं थी पलकप्रीत कौर अपने स्वजनों के कहने से बाहर थी। उसका पहरावा लड़कों जैसा ही था और वह अपने आप को लड़का ही समझती थी।
     वह अक्सर ही गांव में भी लड़कों के साथ रहती थी। यहीं कारण था कि वह शराब आदि का सेवन भी कर लेती थी। पलकप्रीत कौर के पिता बिंदर सिंह दो भाई हैं, जो एक भट्ठे पर मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने पी रखी थी शराब जब हादसा हुआ। वहां थोड़ी दूरी पर ही एक डेरा भी है, जब हादसा हुआ तो उसी डेरे से ही कुछ लोग एकत्रित हुए थे। उनके अनुसार बाइक पर सवार लड़की नशे की हालत में थी और वह बाइक को पूरी तेजी से चलाकर स्टंट कर रही थी। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए थे। उसने कोई हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। उन्होंने कहा कि हादसा इतना जबरदस्त था कि ग्रिल के साथ टकराने से लड़की की गर्दन उसी समय धड़ से अलग हो गई। 
    गौरतलब है कि घायल पर मामला दर्ज किया जा सकता है। पुलिस ने घटना का जायजा लिया। वह आस-पास के सीसीटीवी भी खंगाल रहे है। देख रहे है कि कहीं ड्राइवर स्टंट करते हुए मोबाइल पर वीडियो आदि तो नहीं बना रहे थे। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह का कहना है कि बाइक को गुरप्रीत सिंह शराब पीकर चला रहा था और स्टंट कर रहा था। अपनी ग़लती को छुपाने के लिए और केस दर्ज होने से बचने के लिए मृतक पलकप्रीत कौर पर सारी बात डाल रहा है। वह बारीकी से जांच कर रहे हैं। बता दें कि मृतक पलकप्रीत कौर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • पंजाब : दंपती के झगड़े में 11 वर्षीय बच्ची की मौत

    पंजाब : दंपती के झगड़े में 11 वर्षीय बच्ची की मौत

    लुधियाना: दंपती के बीच हुए झगड़े में 11 माह की मासूम की मौत हो गई। सच्चाई को छिपाने के लिए दंपती ने शाम को ही बच्ची के शव को पास के श्मशानघाट में दफना दिया। इस बीच किसी ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने कब्र खोदकर बच्ची के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। 
    फिलहाल पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस चौकी मुंडियां की प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि राम नरेश नाम का व्यक्ति मुंडियां की शंकर कालोनी स्थित एक बेहड़े में रहता है। वह पत्नी कोमल के साथ अक्सर झगड़ा करता है। बीती 20 जुलाई की शाम को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। राम नरेश ने पत्नी से 11 माह की बच्ची रिमझिम को छीनने का प्रयास किया। 
    इस दौरान बच्ची फर्श पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों ने रात को ही पास के श्मशानघाट में बच्ची को दफना दिया। दो दिन तक जब बच्ची नजर नहीं आई तो बेहड़े में रहने वाले किसी व्यक्ति ने पुलिस के पास इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर कोमल की निशानदेही पर बच्ची के शव को दफनाई गई जगह से बाहर निकाला। राम नरेश एक डेयरी में काम करता है। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार है।

  • पार्किंग को लेकर भिड़े पड़ोसी, चले डंडे, देखें वीडियो 

    पार्किंग को लेकर भिड़े पड़ोसी, चले डंडे, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली: संत नगर इलाके में शनिवार को पार्किंग विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। दो व्यक्तियों के बीच उस समय तीखी बहस हो गई जब एक शख्स ने अपनी कार कालोनी की सड़क पर पार्क कर दी। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। सिख अधेड़ ने हाथ में डंडा लेकर दूसरे शख्स की जमकर पिटाई कर दी, हालाकिं वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन, वह उग्र होकर वार करता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • पंजाब : दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्मर  में जा घुसी कार, देखें तस्वीरें

    पंजाब : दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्मर में जा घुसी कार, देखें तस्वीरें

    लुधियाना: पीएयू गेट के नजदीक रोज गार्डन के पास सुबह भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे में कार ट्रांसफार्मर में जा घुसी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार रोज गार्डन की ओर आ रही थी। 
    संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह जाकर ट्रांसफार्मर से टकरा गई।

    जानकारी के अनुसार इस हादसे में कार चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घायल हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे में ट्रांसफार्मर बुरी तरह से हादसाग्रस्त हो गया जिसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की मुरम्मत शुरू कर दी है।

  • युवक ने पब  में लगाई आग, 11 की मौत

    युवक ने पब में लगाई आग, 11 की मौत

    सैन लुईस रियो: मेक्सिको में एक युवक ने बार में आग लगा दी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले लोगों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, 4 घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार को सैन लुईस रियो कोलेराडो नाम के शहर में हुई । शहर के प्रशासन ने बताया कि महिलाओं से गलत व्यवहार कर रहे एक युवक को पब ने बाहर निकाल दिया था। इस बात से नाराज होकर उसने मोलोटोव कॉकटेल की मदद से आग लगा दी। घटना के दौरान युवक नशे में था।

  • सड़क पर आवारा सांड ने किया मां बेटे पर हमला, देखें CCTV

    सड़क पर आवारा सांड ने किया मां बेटे पर हमला, देखें CCTV

    नई दिल्ली: गीता कॉलोनी में सड़क पर सांड के मां बेटे पर हमला कर दिया। सांड द्वारा किए गए इस हमले की के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जोकि दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि की है। कानपुर में आवारा पशुओं का आतंक कानपुर में एकबार फिर आवारा जानवर के कारण बुजुर्ग महिला की जान चली गई। आवारा घूमते सांड ने 70 साल की बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला। दरअसल, घटना कूपरगंज इलाके की है। 70 साल की बुजुर्ग महिला अपने घर जा रही थी। इसी दौरान चौराहे पर मौजूद आवारा सांड ने महिला परप हमला कर दिया। उसने महिला का कई बार हवा में उछाला और जमीन पर पटक दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को सांड के हमले से बचाया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं और एंबुलेंस को बी बुलाया गया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • पंजाब : आप MLA और IAS अधिकारी में हुआ विवाद

    पंजाब : आप MLA और IAS अधिकारी में हुआ विवाद

    लुधियाना: जिले से आम आदमी पार्टी के MLA गुरप्रीत बस्सी गोगी का चंडीगढ़ के IAS अधिकारी दिलीप कुमार से पंगा हो गया है। गोगी ने कहा कि यह अधिकारी दफ्तर में लोगों और जनता के चुने नुमाइंदों के लिए तानाशाही रवैया अपना रहा है। वह इंडस्ट्रियलिस्टों का दल लेकर मीटिंग करवाने के लिए गए थे तो अधिकारी दिलीप ने उन्हें दफ्तर से बाहर जाने के लिए कहा दिया था कि आप इंडस्ट्रियलिस्ट नहीं हैं।

    मीटिंग में राजनीति लोग नहीं बैठ सकते। उन्होंने बताया कि वह उस दल को खुद वहां री प्रेजेंट करने गए थे, लेकिन इस अधिकारी द्वारा की कई बदसलूकी के कारण स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को शिकायत भेजी है, ताकि आने वाले समय में विधायकों से कोई बदसलूकी न हो।
    MLA गुरप्रीत बस्सी गोगी ने शिकायत में लिखा कि वह इंडस्ट्रीज एसोसिएशनों के दल को लेकर सेक्टर-17 चंडीगढ़ में प्रमुख सचिव, इंडस्ट्री और कॉमर्स से मिलने गए थे। वहां जब वह मीटिंग में कुर्सी पर बैठने लगे तो IAS दिलीप कुमार ने उनसे कहा कि आप यहां से चले जाओ, आपका इस मीटिंग से कोई संबंध नहीं है। इस कारण वह काफी अपमानित हुए है।
    उस अधिकारी से कहा भी गया कि वह इस दल को री-प्रेजेंट कर रहे हैं, क्योंकि वह पहले इंडस्ट्री के चेयरमैन भी रह चुके हैं और अब मौजूदा विधायक हैं, लेकिन अधिकारी ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। इस तरह से IAS अधिकारी द्वारा सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत करना सही नहीं है। वह कानूनी कार्रवाई करते हुए यह शिकायत भेज रहे हैं, जिसे प्रीवलेज कमेटी को भेजा जाए।

    गोगी मांग करते हैं कि जिन स्थानों पर पब्लिक डिलिंग होती है, उस जगहों पर इस तरह के अधिकारियों की डयूटी न लगाई जाए। जो अधिकारी पंजाब सरकार और लोगों के चुने हुए नुमाइंदों के साथ इस तरह का सलूक कर रहे हैं तो आम जनता के साथ क्या करते होंगे। उन्हें निजी तौर पर भी पता चला है कि इस अधिकारी का दफ्तर में भी व्यवहार सही नहीं है। इस कारण अधिकारी खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।