Blog

  • ਪੰਜਾਬ: 20 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਤਸਕਰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: 20 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਤਸਕਰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਕਾਉੰਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਵਿੰਗ ਕਿ ਟੀਮ ਨੇ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਚ ਹੈਰੋਇਨ ਦੇ ਨਾਲ ਦੋ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆ ਕਾਉੰਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਵਿੰਗ ਦੇ ਏ ਆਈ ਜੀ, ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰੋਂ ਤਸਕਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਰੈਕੇਟ ਦੇ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ 20 ਕਿੱਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਂਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਇਹ ਖ਼ੇਪ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਤਸਕਰਾਂ ਨਾਲ ਫ਼ੋਨ ਰਾਹੀਂ ਸਪੰਰਕ ਕਰਕੇ ਡਰੋਨ ਰਾਹੀਂ ਭੇਜੀ ਗਈ ਸੀ। ਤਸਕਰਾਂ ਨੇ  ਇੰਨਾ ਪੈਕਟਾਂ ਉੱਪਰ ਹਰੇ ਰੰਗ ਦੀ ਰੇਡੀਅਮ ਦੀ ਇੱਕ ਸਟਿੱਕ ਲਗਾਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਿਸਦੇ ਉਪਰ ਰੌਸ਼ਨੀ ਪਾਉਂਦੇ ਹੀ ਉਹ ਚਮਕ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਹੈਰੋਇਨ ਕਿੱਥੇ ਪਈ ਹੈ ਉਸ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗ ਜਾਂਦਾ ਸੀ। ਫੜੀ ਗਈ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਕੀਮਤ ਕਰੋੜਾ ਦੀ ਹੈ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਉਤੇ NDPS ਐਕਟ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ  ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

  • आरोग्य भारती की प्रांत बैठक का हुआ आयोजन, देखें वीडियो

    आरोग्य भारती की प्रांत बैठक का हुआ आयोजन, देखें वीडियो

    तलवाड़ा/सोनू थापर: आरोग्य भारती की प्रांत बैठक सर्वहितकारी विद्या मंदिर में हुई। इस मौके पर  मुखय आतिथी ठाकुर रघुनाथ सिह राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ राकेश पंडित ने नशो के खिलाफ बोलते हुए खा की आधुनिक युग में नशे से दूर व स्वस्थ जीवन शैली पर जोर देने की जरुरत है। बैठक में संस्था के आगामी कार्यो की चर्चा भी की गई। उंनती की तरफ से ज्योति सरूप शर्मा ने जानकारी दी।

    इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष डाॅ ईश्वर चंद सरदाना ,डाॅ प्रमोद, जिलाध्यक्ष डाॅ के के भार्गव, वैध संजीव भरद्वाज, डाॅ चन्द्र शेखर,राजिंदर शर्मा, बलराम पराशर, मंदिरजीत कौर, सुजाता शर्मा, अनुराधा, ज्योति सरूप शर्मा ,रोशन लाल सूद, कुलबत ठाकुर, जयदेव शर्मा, दीपक, सोनी, सुखदेव व अन्य मौजूद थे।

  • बारिश और बाढ़ के बाद अब भूकंप के लगे झटके

    बारिश और बाढ़ के बाद अब भूकंप के लगे झटके

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बारिश और बाढ़ के बाद आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। इससे इमारतों या बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान होने की संभावना नहीं है, लेकिन इसे लोगों द्वारा महसूस किया जा सकता है।

    भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित था, जो भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र है। भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसे उथला माना जाता है। भूकंप से किसी के घायल होने या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है।

  • जालंधरः लड़ाई झगडे के मामले में 3 गिरफ्तार

    जालंधरः लड़ाई झगडे के मामले में 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना गोरायां की पुलिस ने लड़ाई झगड़े की वीडियो इंटरनेट पर डालने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीपक सरोंय निवासी गांव सरगुंदी थाना गोरायां, रणवीर सिंह निवासी गांव ढीढसा गोरायां और गुरूमुख सिंह उर्फ मुखा निवासी पत्ती शोंकरा पांसला नूरमहल के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सुरिंदरपाल पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बस अड्डा गोराया पर मौजूद थे, तभी आरोपी गुरूमुख सिंह को अवैध रिवाल्वर प्वाइंट 32 और जिदां रौंद के साथ काबू किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की   अवहेलना करने पर 165 चालान काटे गए। जिनमें से 03 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 1500/- रूपये वसूल किए गए हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 11 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1150/- रूपये वसूल किए गए हैं इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 05 वाहनों के चालान कर जुर्माने के रूप में 69000/- रूपये प्राप्त किए गए हैं।
  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की   अवहेलना करने पर 165 चालान काटे गए। जिनमें से 03 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 1500/- रूपये वसूल किए गए हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 11 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1150/- रूपये वसूल किए गए हैं इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 05 वाहनों के चालान कर जुर्माने के रूप में 69000/- रूपये प्राप्त किए गए हैं।
  • पुलिस ने देसी शराब पकड़ी

    पुलिस ने देसी शराब पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित :  पुलिस थाना श्री माता चिंतपूर्णी के मुलाजमों ने 8 बोतल देसी शराब पकड़ी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात चैकिंग के लिए गांव रेही में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 08 बोतल शराब देसी बरामद की गई। आरोपित व्यक्ति की पहचान शमशेर सिंह निवासी समनोली, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा हि0प्र0 के रूप में हुई है। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना चिन्तपुरणी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • नालागढ़ साहित्य कला मंच ने पवन बंसल को दिया ‘ साहित्य सृजन प्रेरक’ सम्मान

    नालागढ़ साहित्य कला मंच ने पवन बंसल को दिया ‘ साहित्य सृजन प्रेरक’ सम्मान

    कृष्णा बंसल की पुस्तक ‘ छोटी दुनिया बड़ी दुनिया’का भी हुआ विमोचन।

    बददी/सचिन बंसल: नालागढ़ साहित्य कला मंच द्वारा प्रो पवन बंसल को उनके द्वारा साहित्य सृजन को बढ़ावा देने के लिए साहित्य सृजन प्रेरक’ सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान उन्हे कला मंच द्वारा विवेकानंद शिक्षा कुंज परिसर में आयोजित एक समारोह में दिया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विवेकानंद शिक्षा कुंज के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ।यह कार्यक्रम दो सत्रों में अयोजित किया । पहले सत्र में मंच की वरिष्ठ सदस्य कृष्णा बंसल की छठी पुस्तक छोटी दुनिया बड़ी दुनिया का विमोचन नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम ने कहा कि प्रो बंसल का साहित्य सृजन में बहुत बड़ा योगदान है। उनकी प्रेरणा से न केवल उनकी धर्मपत्नी कृष्णा बंसल ने 6 पुस्तके लिख डाली बल्कि मंच के अन्य सदस्यों को भी साहित्य प्रेरित किया है। प्रमोद हर्ष ने कृष्णा बंसल के जीवन पर प्रकाश डाला और रणजोध सिंह  ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की । कृष्णा  बंसल ने भी अपनी साहित्यिक यात्रा की विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कृष्णा बंसल को भी मंच द्वारा सतत साहित्य सृजन हेतु सम्मानित किया गया। मंच के युवा साहित्यकार प्रमोद हर्ष ने कृष्णा बंसल को अपने द्वारा बनाई कलाकृति भी भेंट की। कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव हरिराम धीमान ने कियाकार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका संचालन  प्रमोद हर्ष द्वारा किया गया। इस गोष्ठी में यादव किशोर गौतम, कृष्णा बंसल, सुमति सिंघल, विजय लक्ष्मी, प्रमोद हर्ष, जगदीश भारद्वाज, रणजोध सिंह, प्रताप मोहन भारतीय, अदित कंसल, जसविंद्र सिंह तथा हरिराम धीमान ने काव्य पाठ किया।  

  • नालागढ़ बददी बरोटीवाला में कार्यरत हिमाचलियों का डाटा होगा तैयार

    नालागढ़ बददी बरोटीवाला में कार्यरत हिमाचलियों का डाटा होगा तैयार

    सामाजिक संस्था हिम औद्योगिक कल्याण सभा की बैठक में हुए कई निर्णय

    बददी में प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जम्वाल की अध्यक्षता में हुई बैठक

    बददी /सचिन बंसल: सामाजिक संस्था हिम औद्योगिक कल्याण सभा की बैठक महाराणा प्रताप नगर सभागार में बददी के महाराणा प्रताप नगर सभागार में प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जम्वाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जहां संगठन को मजबूत बनाने का खाका खींचा गया वहीं आगामी रणनीति भी बनाई गई। महासचिव कालिदास शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम संगठन के पंजीकरण के लिए राज्याध्यक्ष कुलवीर जम्वाल को अधिकृत किया गया। इसके बाद बीबीएन में कार्यरत समस्त हिमाचलियों का जिलावार व विधानसभा क्षेत्र तहत डाटा तैयार किया जाएगा। इसके बाद संगठन की सदस्यता फीस व सालाना शुल्क के बारे सदस्यों से रॉय ली गई ताकि उसको संविधान में लिखा जा सके। प्रदेश के समस्त 12 जिलों से जिलावार प्रभारी बनाने का निर्णय हुआ ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग संगठन से जुडे सकें। संगठन की आम सभा की बैठक हर माह तथा कार्यकारिणी की बैठक हर सप्ताह या दो सप्ताह बाद हुआ करेगी। बैठक में तय हुआ कि आगामी 30 जुलाई रविवार को हिम औद्योगिक कल्याण सभा महाराणा प्रताप सभागार में न्यूरोथैरेपी के शिविर का आयोजन करेगी। इस कैंप का प्रभारी सुषमा ठाकुर व को बनाया गया। बैठक में महासचिव कालिदास शर्मा,सन्नी ठाकुर, सुषमा ठाकुर, बलंवत सिंह, पवन कुमार रावत सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • 5 घंटे चले रेस्क्यू में शिवम को 100 फीट गहरे बोरवेल से जिंदा निकाला, देखें वीडियो

    5 घंटे चले रेस्क्यू में शिवम को 100 फीट गहरे बोरवेल से जिंदा निकाला, देखें वीडियो

    नालंदा: बिहार के नालंदा थाना क्षेत्र में बोरवेल में गिरे तीन साल के बच्‍चे को काफी मशक्‍कत के बाद निकाल लिया गया है। खेत में खेल रहा बच्‍चा 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। बच्‍चे के गिरने के बाद मौके पर कोहराम मच गया था। आसपास के लोगों ने अपने स्‍तर पर बच्‍चे को निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्‍हें कामयाबी नहीं मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम भी घटनास्‍थल पर पहुंची और बच्‍चे को निकालने के लिए कोशिश शुरू की गई। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी बच्‍चे को निकालने की कोशिश में जुटी। एनडीआरएफ ने अब बच्‍चे को बोरवेल में से निकाल लिया है। 

    नालंदा थाना क्षेत्र के कुल गांव में खेलने के दौरान डोमन मांझी का तीन साल का बेटा करीब 100 फीट गहने बोरवेल में गिर गया था। बच्‍चा बोरवेल में करीब 40-50 फीट पर जाकर फंसा गया था। बच्चे की मां ने बताया कि वो खेत में काम करने आई थी। साथ में उसका तीन साल का बेटा भी था। अचानक से बच्‍चा खेत के पास बोरवेल में जा गिरा।

    नालंदा थाना क्षेत्र के कुल गांव में खेलने के दौरान डोमन मांझी का तीन साल का बेटा करीब 100 फीट गहने बोरवेल में गिर गया था। बच्‍चा बोरवेल में करीब 40-50 फीट पर जाकर फंसा गया था। बच्चे की मां ने बताया कि वो खेत में काम करने आई थी। साथ में उसका तीन साल का बेटा भी था। अचानक से बच्‍चा खेत के पास बोरवेल में जा गिरा। इस बारे में स्‍थानीय लोगों को सूचित किया गया स्‍थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे बच्‍चे को निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। 

    इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बोरवेल के अंदर पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। बोरवेल के बगल में जेसीबी के माध्यम से गड्ढा किया गया है।  घटना की सूचना के बाद NDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। काफी मशक्‍कत के बाद बच्‍चे को बोरवेल में से निकालने में कामयाबी मिली। बच्‍चे को बोरवेल में से निकालने के बाद एंबुलेंस के जरिए अस्‍पताल ले जाया गया है। इस दौरान मौके पर भारी संख्‍या में स्‍थानीय लोग भी मौजूद थे।