ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 165 चालान काटे गए। जिनमें से 03 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 1500/- रूपये वसूल किए गए हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 11 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1150/- रूपये वसूल किए गए हैं इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 05 वाहनों के चालान कर जुर्माने के रूप में 69000/- रूपये प्राप्त किए गए हैं।

Leave a Reply