Blog

  • पूर्व सीएम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    पूर्व सीएम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत अचानक वीरवार को बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ अमित की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

    वर्ष 2020 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन कोरोना से संक्रमित हो गए थे। पहले ये होम कोरेंटिन थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर इन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था।

  • पंजाबः कांग्रेस की ‘गलत नीति’ के चलते निजी ड्रग रिहैब सेंटर बंद होने के कगार पर पहुंचे, देखें वीडियो

    पंजाबः कांग्रेस की ‘गलत नीति’ के चलते निजी ड्रग रिहैब सेंटर बंद होने के कगार पर पहुंचे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेश : पंजाब ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर्स यूनियन (पीडीआरसीयू) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि उन्हें कांग्रेस शासन के दौरान बनाई गई बाधक नीति से मुक्त किया जाए, जिसके चलते निजी क्षेत्र के नशामुक्ति रिहैब केंद्र बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। यूनियन चाहती है कि मुख्यमंत्री इस नीति की समीक्षा करें और समीक्षा लंबित रहने तक इसके कार्यान्वयन पर रोक लगाएं।

    इस समस्या के समाधान के लिए पीडीआरसीयू द्वारा गठित एक विशेष समिति के सदस्यों ने इस मुद्दे के बारे में यहां एक प्रेस कांफ्रेंस की। समिति के सदस्य ड्रग रिहैब  केंद्रों के मालिक हैं और इनमें से ज्यादातर पहले खुद नशे के आदी थे, जो कि अब मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। सदस्यों ने कहा कि पीडीआरसीयू ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से नीति को रद्द करने के लिए कई अनुरोध किये है। बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप पर 2011 में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर्स में इन-हाउस काउंसलरों की सुविधा होना आवश्यक है।
     
    समिति के एक वरिष्ठ सदस्य, कुणाल लखनपाल ने कहा, “2020 में पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार ने 2011 के उच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों की अनदेखी करते हुए निजी प्लेयर्स द्वारा चलाए जा रहे ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर्स पर एक नई नीति लागू की थी। उसके अनुसार हर रिहैबिलिटेशन सेंटर में एक स्थायी मनोचिकित्सक, एमबीबीएस डॉक्टर और एक नर्स होनी चाहिए। यह अतार्किक है क्योंकि इन केंद्रों पर कोई दवा नहीं दी जानी है। हम डिटॉक्सीफिकेशन के बाद लोगों को भर्ती करते हैं। ऐसे लोगों की काउंसलिंग की जानी है। आइडिया यह है कि उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाए ताकि वे फिर से ड्रग्स का शिकार न हों।”

  • मीड डे मील को लेकर स्कूलों को निर्देश जारी

    मीड डे मील को लेकर स्कूलों को निर्देश जारी

    चंडीगढ़ः मिड-डे-मील को लेकर पंजाब के स्कूलों को शिक्षा विभाग ने नए निर्देश जारी किए हैं। आज स्कूल शिक्षा विभाग के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डीपी रेड्डी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को मुहैय्या करवाए जा रहे मीड डे मील में धिक पोषक तत्व सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाए। चेयरमैन डीपी रेड्डी ने कहा कि खाना पकाने के लिए तैनात रसोइयों द्वारा उचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    रेड्डी ने कहा कि बच्चों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता है। इसके अलावा बच्चों का हैल्थ प्रोफाइल (स्वास्थ्य संबंधी विवरण) तैयार करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि बच्चों के स्वास्थ्य का सही आकलन हो सके। चेयरमैन ने विभाग के अधिकारियों को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत राशि की व्यवस्था करने को भी कहा ताकि अगले 6 माह में प्रदेशभर के स्कूलों में विद्यार्थियों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए आरओ को सुनिश्चित किया जा सके।

    इसके अलावा रेड्डी ने यह भी कहा कि आयोग द्वारा मिड-डे मील को लेकर बनाई गई शॉर्ट फिल्म को विभाग के एजुसेट प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि रसोइयों और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए धुएं से निजात पाने के लिए उपलब्ध स्रोतों के अनुसार एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था की जाए। रेड्डी ने इस संबंध में अन्य राज्यों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखने के महत्व पर जोर दिया।

  • बाबा बालक नाथ मंदिर राजली में पहुंची मां ज्वाला ओर दियोटसिद्ध से ज्योतियाँ, आज होगा विशाल भंडारा

    बाबा बालक नाथ मंदिर राजली में पहुंची मां ज्वाला ओर दियोटसिद्ध से ज्योतियाँ, आज होगा विशाल भंडारा

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के बाबा बालक नाथ मंदिर गांव राजली लाठियाणी में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध एवं माता ज्वालामुखी से ज्योतियाँ मन्दिर पहुंची है। जिनका मन्दिर लाठियानी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बाबा बालक नाथ मंदिर लाठियानी के प्रधान सेवक पिंटू बाबा ने बताया कि हर वर्ष 10 फरवरी को होने वाले बार्षिक भंडारे से एक दिन पूर्व ज्योतियाँ लाई जाती है। और हर वर्ष 10 फरवरी को गांव वासियों के सहयोग से विशाल भंडारा करवाया जाता है। और भंडारे के बीते रात विशाल जागरण भी करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि मन्दिर लाठियाणी राजली में भक्तो की अपार श्रद्धा बनी हुई है। ओर भक्तों की आवाजाही मन्दिर में लगी रहती है। पिंटू बाबा ने भंडारे के लिए सभी से मन्दिर में प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। 

  • सेवा केंद्रों के समय में हुआ बदलाव

    सेवा केंद्रों के समय में हुआ बदलाव

    पटियालाः शहर में एक बार फिर से सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने कहा है कि सेवा केंद्रों के काम करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बदल दिया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पहले यह समय सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक था। साक्षी साहनी ने कहा कि सेवा केंद्र सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे।

  • वर्कशॉप में घुसे हमलावारों ने कर्मचारियों को बाहर निकालकर की तोड़फोड़ 

    वर्कशॉप में घुसे हमलावारों ने कर्मचारियों को बाहर निकालकर की तोड़फोड़ 

    मोगाः शहर के गुलाबी बाग में 25-30 हमलावारों के द्वारा एक वर्कशॉप में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस बीच वहां काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद केबिन के शीशे तोड़ दिए। हमलावार वर्कशॉप से ​​सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को नामजद किया है, वहीं 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 451, 380, 427, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बेअंत सिंह, कला सिंह व उनके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    दूसरी ओर वर्कशॉप के मालिक का कहना है कि मोगा लुधियाना रोड स्थित प्रिंस रेडिएटर के साथ गली में उनकी वाहन रिपेयर की वर्कशॉप है। उसकी अपने भाई से कुछ दुश्मनी थी, जिसके चलते वह कार में उसके वर्कशॉप पर आए और तोड़फोड़ कर दी। जबकि मालिक उस समय वर्कशॉप में मौजूद नहीं था, उसने अपने मोबाइल फोन में सीसीटीवी रूम के ऑपरेशन का वीडियो रिकॉर्ड कर ली है।

    वर्कशॉप के मालिक मनप्रीत सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने देर रात बेअंत सिंह, काला सिंह और कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ वर्कशॉप में तोड़फोड़ करने और सामान चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मनप्रीत सिंह का कहना है कि अगर उसके भाई ने गलत किया है तो उससे बात करो। आप उसके साथ इसका उसके भाई से कोई लेना-देना नहीं है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल का जेईई मेंस का परिणाम रहा अव्वल 

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल का जेईई मेंस का परिणाम रहा अव्वल 

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल का जेईई मेंस का परिणाम शानदार रहा। जिसमें अंशुमन सिंह कपूर ने 99.2, पलकिन बरमानी 98.6 ,साइना सैनी 97.05, आर्यन ठाकुर 93.8, लक्षित कौशल 92.69, माधव कपिला 92.06 सक्षम जसवाल 91.2, श्रेया मित्तल 90.2, अनुराग ठाकुर, सानिया मित्तल और अंशु  ने 90 परसेंटाइल प्राप्त किए  । यह बच्चे एनआईटी के कॉलेजो में प्रवेश के लिए और आईआईटी मे एडमिशन  के लिए होने वाली जेईई एडवांस  परीक्षा  के लिए पात्र है ।

    अंशुमन सिंह कपूर आईआईटी दिल्ली से बीटेक करना चाहता है तथा देश की सेवा करना चाहता है।  पलकिन बरमानी  आईआईटी दिल्ली से बीटेक कंप्यूटर साइंस करना चाहती है। साईना सैनी आईआईटी दिल्ली  से बीटेक कंप्यूटर साइंस करना चाहती है। ऐसा शानदार परिणाम सुनकर अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी ।उन्होंने इसका श्रेय स्टॉफ, मैनेजमेंट तथा  स्कूल के सौहार्दपूर्ण वातावरण को दिया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने कहा कि यह बच्चों की मेहनत और लगन का परिणाम है और कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऐसे  परिणाम  देने के लिए हमेशा अग्रसर रहेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य  श्री दीपक कौशल ने  बच्चों और स्टॉफ  को  बधाई दी और उनकी हौसला अफजाई की।

  • तेल फैक्ट्री में टैंकर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत, देखें वीडियो

    तेल फैक्ट्री में टैंकर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत, देखें वीडियो

    काकीनाडाः आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में दम घुटने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। घटना पेद्दापुरम मंडल के रागमपेटा गांव में गुरुवार को ऑयल फैक्ट्री में एक टैंकर की सफाई के दौरान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9.30 बजे के आसपास मजदूरों को अंबाती सुब्बन्ना ऑयल फैक्ट्री के बंद पड़े टैंकर की जांच करने के लिए कहा गया। रेडप्पा ने मैनहोल से सबसे पहले टैंकर में प्रवेश किया। जब उसने कुछ देर तक जवाब नहीं दिया तो तीन अन्य मजदूर टैंकर में उतरे। जब उन्हें भी सांस लेने में तकलीफ हुई तो वे मदद के लिए चिल्लाने लगे।

    इसके बाद तीन अन्य मजदूर उन्हें बचाने के लिए टैंकर में उतरे, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। इसके बाद शिवकुमार रेड्डी नीचे गए। उन्हें भी सांस लेने में तकलीफ होने लगी, तो उन्होंने चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद सभी मजदूरों को बाहर निकालकर पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से 6 को मृत घोषित कर दिया। 7वें मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवकुमार रेड्डी (43) को तमिलनाडु के वेलुरु में ट्रांसफर कर दिया गया।

    मृतकों की पहचान एम रमेश (32), जी गोविंदा स्वामी (35), बी रामचंद्र (23), ए रेडप्पा (30), आर बाबू (30), अय्यम रेड्डी पल्ले के केशव (20) और बी वेंकट राजुलु (23) के रूप में हुई है। मृतकों में से 5 अल्लूरी सीताराम राजू जिले के पडेरू के हैं, जबकि दो मंडल के पुलीमेरू गांव के हैं। इन सभी ने 10 दिन पहले नौकरी जॉइन की थी। सूत्रों के मुताबिक तेल फैक्ट्री फैक्ट्रीज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि जहरीली गैसों के कारण मौतें हुई हैं। जिला अग्निशमन अधिकारी वी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि हैचरी के पास अग्निशमन विभाग से NOC नहीं थी। पुलिस ने धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि कंपनी 15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने पर सहमत हुई है।

  • 31 मार्च तक मतदाता पहचान को आधार संख्या से लिंक करवाना करें सुनिश्चित – डीसी 

    31 मार्च तक मतदाता पहचान को आधार संख्या से लिंक करवाना करें सुनिश्चित – डीसी 

    ऊना/ सुशील पंडित : मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्रों को उनकी आधार संख्या से जोड़ने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अभियान चलाया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारत की गई है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची में प्रत्यक मतदाता की प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण करके उन्हें भविष्य में बेहतर चुनावी सेवाएं प्रदान करना आधार संग्रह का मुख्य उद्देश्य है। डीसी राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्यक मतदाता को 31 मार्च तक अपनी आधार संख्या को फार्म 6-बी के माध्यम से अपने वोटर कार्ड के साथ आॅफलाईन या आॅनलाईन लिंक करवाना होगा।

    फार्म 6-बी भारत निर्वाचन आयोग के एनवीएसपी पोर्टल, वोटर पोर्टल व वोटर हैल्पलाईन मोबाइल एप पर आॅनलाईन उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जिला के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नियुक्त बूथ लेबल अधिकारी द्वारा भी 31 मार्च तक घर-घर जाकर मतदाताओं से फार्म 6बी में उनकी आधार संख्या एकत्र की जाएगी। उन्होंने जिला के मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता प्रमाणीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने बताया कि मतदाताओं का आधार डाटा पूर्ण रुप से गोपनीय रखा जाएगा।

  • जालंधरः निगम ने शराब के ठेके सहित 8 दुकाने की सील

    जालंधरः निगम ने शराब के ठेके सहित 8 दुकाने की सील

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम सुभाना नगर में अवैध इमारतों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं आज निगम कमिशनर अभिजित कपिलश के आदेशों पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 दुकानें सील कर दी है। इन दुकानों में एक शराब का ठेका भी शामिल है। यह कार्रवाई निगम कमिशनर के आदेशों पर एटीपी सुखदेव सिंह ने टीम के साथ की है। मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव ने बताया कि सुभाना में जिन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया है।

    उनका न तो कोई नक्शा पास है और न ही इन्होंने कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने से पहले कोई मंजूरी ली है। एटीपी ने कहा कि इन्हें बाकायदा नगर निगम ने नोटिस जारी कर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया था लेकिन दुकानों के मालिक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिसके चलते आज निगम कमिशनर के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई है।

    हैरानी की बात यह है कि एक्साइज विभाग ने एक अवैध दुकान में किस तरह से ठेका खोलने की इजाजत दे दी। अब सवाल यह भी उठता है कि यह ठेका एक्साइज विभाग का ही है या फिर अवैध दुकान में अवैध तरीके से ही चलाया जा रहा था। बता दें कि इससे पहले भी निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने शहर में कई अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर चुकी है।