ऊना/ सुशील पंडित: जिला इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर की अगुआई में जिला इंटक प्रतिनिधि मण्डल मंगलवार को चिंतपूर्णी विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक सुदर्शन सिंह बबलू द्वारा जीत के उपल्क्ष में रखी गई प्रीतिभोज पार्टी में शामिल हुए। इस प्रीतिभोज में बुलाए गए सभी गणमान्य अतिथियों का नव निर्वाचित विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने स्वागत किया। इस मौके पर जिला ऊना इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजी दास जस्सल, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार , हरोली ब्लॉक इंटक अध्यक्ष विकास राणा विक्की, जिला इंटक मीडिया प्रभारी विजय राणा, सचिव पवन राणा, जसविंदर सिंह, मंगत राम, चमन लाल, उपस्थित रहे।
Blog
-

पंजाबः दो IAS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। वहीं आज सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत दो आईएएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। इनमें आईएएस राहुल तिवारी और रुपाजंलि कार्तिक का नाम शामिल है। देखें लिस्टः-

-

चीन में लाशों से भरे श्मशानघाट, फ्रीजर में नहीं बची रखने की जगह, देखें वीडियो
बीजिंगः कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BF.7 की वजह से एक बार फिर चीन में हालात बिगड़ रहे हैं। चीन में कोरोना से हो रही मौतों के कारण हालात गंभीर है। वहीं इस संबंध में इनसाइडओवर की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी भविष्यवाणी की जा रही है कि आने वाले दिनों में चीन में कोविड से संबंधित दस लाख से अधिक मौतें होने की उम्मीद है। चीन ने हाल के हफ्तों में पहली बार आधिकारिक तौर पर कोविड से होने वाली मौतों को स्वीकार किया है।
चीन में श्मशान घाट भरे पड़े हैं और शव फर्श पर पड़े देखे जा सकते हैं। यह वीडियो चीन के लियाओनिंग प्रांत के अनशन शहर के श्मशान घाट की है। श्मशानघाट में लाशों को फ्रीजर में रखने की जगह नहीं बची है। वहीं अंतिम संस्कार के लिए तीन दिन तक शवों को इंतजार करना पड़ा है। यहां तक कि स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो रहे हैं, जिससे आपातकालीन और श्मशान घाट की सेवाएं बाधित हो रही हैं। इससे चीन के बिगड़ते हालात की झलक मिलती है।
-

पिस्तौल के बल पर Flipkart’s के दफ्तर में साढ़े पांच लाख रुपए की लूट, देखें CCTV
मोतिहारीः शहर के देवराहा बाबा चौक के पास स्थित फ्लिपकार्ट के कार्यालय में पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने साढ़े पांच लाख से अधिक रुपये लूट लिए और फरार हो गए। अपराधियों की संख्या पांच बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही है।
हथियार के डर से किसी ने नहीं किया विरोध
मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी पांच की संख्या में करीब साढ़े आठ बजे आए और फ्लिपकार्ट के कार्यालय में प्रवेश कर गए। इसके बाद हथियार का भय दिखाकर पांच लाख 67 हजार छह सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के समय कार्यालय में दस की संख्या में स्टाफ मौजूद थे। बावजूद इसके किसी ने भी हथियार के भय के कारण अपराधियों का कोई विरोध नहीं किया। सूचना पर नगर थाना के पुलिस निरीक्षक विश्वमोहन चौधरी, अवर निरीक्षक हरिराम तिवारी तथा तकनीकी सेल के दारोगा मनीष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जांच में जुटे हैं।
ऑफिस में कलेक्शन के रुपयों का हो रहा था हिसाब
वहीं कार्यालय व आसपास में लगे सीसीटीवी के फुटेज से बदमाशों पहचान की जा रही है। सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर की नाकेबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं संबंधित इलाके में वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। फ्लिपकार्ट के मैनेजर आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारी क्षेत्र से लौटने के बाद एकत्रित हुए थे और कलेक्शन की राशि कार्यालय में जमा कर उसका हिसाब किताब कर रहे थे। इसी दौरान हथियारबंद बदमाश आये और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
-

बीबीएन के पत्रकार ओम शर्मा को बेस्ट मोटिवेटर अवार्ड
– प्रदेश की सबसे बड़ी हाऊसिंग सोसायटी ने जनहित में काम के लिए दिया सम्मान
– मुख्यातिथि दून विधायक राम कुमार चौधरी ने प्रदान की ट्रॉफी
– हमले, एफआईआर व मानहानि नोटिसों के आगे भी नहीं झुकता ओम : राम कुमार चौधरी
बद्दी / सचिन बैंसल: प्रदेश की सबसे बड़ी हाऊसिंग सोसायटी दी शिवालिक कॉपोरेटिव हाऊस बिल्डिंग सोसायटी लिमिटेड ने बीबीएन के पत्रकार ओम शर्मा को बेस्ट मोटिवेटर के अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें सोसायटी के मकान धारकों व सैंकड़ों लोगों के हित में समस्याएं उठाने व उनके निवारण के लिए सोसायटी को प्रेरित करने के लिए दिया गया।
शिवालिक सोसायटी के प्रधान अच्छर पाल कौशल ने कहा के ओम शर्मा लंबे समय से सोसायटी की समस्याओं को सरकार, प्रशासन व सोसायटी प्रबंधन के समक्ष उठा रहे हैं। उनमें से कई समस्याओं का निवारण भी हुआ है। उन्होंने कहा के सोसायटी की सिक्योरिटी, लोगों की सुरक्षा, पार्कों व सड़कों के अलावा मकान धारकों की प्रशासन व भू विभाग से जुड़ी समस्याओं को उन्होंने अपनी कमल के माध्यम से जोरदार तरीके से हमेशा उठाया। जिससे प्रशासन व सोसायटी प्रबंधन ने लोगों से जुड़ी समस्याओं को हल करने में कदम उठाये। शिवालिक नगर के विकास में उनके प्रयास हमेशा सराहनीय रहे हैं और ओम शर्मा ने सोसायटी प्रबंधन को मोटिवेट सैंकड़ों लोगों के हित में काम किया।
ओम शर्मा को बेस्ट मोटिवेटर की ट्रॉफी सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे दून विधायक राम कुमार चौधरी ने प्रधान की। विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा के बीबीएन में पत्रकारिता के क्षेत्र में ओम शर्मा पिछले 16 साल से सक्रिय हैं। उन्होनें हमेशा लीक से हटकर खनन माफिया, शराब, नशा व चिट्टा माफिया, कबाड़ माफिया, इंडस्ट्री प्रदूषण, पर्यावरण की रक्षा, मजदूरों के हितों की रक्षा समेत समाज व लोगों की भलाई के लिए आवाज बुलंद रखी है। सोसायटी ही नहीं बीबीएन के हित में उनकी कलम बेख़ौफ़ चलती है।
राम कुमार चौधरी ने कहा के ओम शर्मा पर कई बार आसमाजिक तत्वों ने हमला करने के भी प्रयास किये, लॉकडाउन में सरकार व प्रशासन की नाकामियों को बेनकाब करने पर 3 एफआईआर भी दर्ज की गई। लेकिन उन्होंने कभी डर के आगे सिर नहीं झुकाया और ईमानदारी से बेख़ौफ़ होकर हर चुनोती का सामना किया। ओम शर्मा ने इस सम्मान के लिए दून विधायक राम कुमार चौधरी, सोसायटी के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल व शिवालिक नगर के तमाम लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया के उनकी कलम हमेशा जनता की आवाज़ बनकर बिना किसी डर के हमेशा चलती रहेगी।
-

जालंधरः नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार
जालंधर/हर्ष कुमारः थाना मेहतपुर की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 245 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरचरण सिंह उर्फ मरहट्टा पुत्र बलदेव सिंह निवासी मेहतपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी एसआई बलराज सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई भूपिंदर सिंह ने आरोपी गुरुचरण को टावर चौक के पास से 245 नशीली गोलियों के साथ दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर उसका रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि और खुलासे हो सके।
-

जालंधरः 40 किलो चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार
जालंधर/हर्ष कुमारः देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्तू पुत्र जीत सिंह निवासी काठियावाल थाना सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प वाली ने बताया कि उन्होंने सूचना के मिलने के बाद स्पेशल टीम तैयार कर एसआई निर्मल सिंह सहित लाबड़ा की तरफ भेजी।
उसी दौरान गांव निजरा की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार PB 41 D 0551 पुलिस पार्टी को देख कर घबरा कर पीछे भागने की कोशिश करने लगी। मौके पर तैनात एसआई निर्मल सिंह ने कार चालक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो कार से 40 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि पता चल सके वह यह सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।
-

लड़की ने फोन पर बात करना बंद किया तो सनकी आशिक ने दी खौफनाक सजा
छत्तीसगढ़ः जिले के कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका को इसलिए जान से मार दिया, क्योंकि उसने युवक से फोन पर बात करना बंद कर दिया था। फोन पर बात करने से इनकार करने पर 20 वर्षीय युवती की पेचकस से 51 बार हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोरबा के पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि घटना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के पंप हाउस कॉलोनी की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जब वहां पहुंचा तो पीड़िता घर में अकेली थी। उसने उसकी चीखों को दबाने के लिए उसके मुंह को तकिए से ढक दिया और पेचकस से उस पर 51 बार हमला किया। तब तक उसको मारता रहा जब तक उसकी सांसे नहीं रुक गई और शरीर ढीला नहीं पड़ गया। इस तरह बेरहम हत्या करने के बाद पूरा बिस्तर खून से लाल हो गया।
बस में लड़की से हुई थी दोस्ती
इस मामले में और अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि पीड़िता के भाई ने बाद में घर पहुंचने पर उसे खून से लथपथ पाया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि जशपुर जिले के रहने वाले आरोपी की 3 साल पहले पीड़िता से दोस्ती हुई थी। जब वह एक यात्री बस में कंडक्टर के रूप में काम करता था। तब युवती अक्सर उस बस में यात्रा करती थी। तभी इन दोनों के बीच प्यार हो गया।
पुलिस को आरोपी की है तलाश
आरोपी बाद में काम के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद शहर चला गया। इसके बाद दोनों फोन पर संपर्क में रहते थे। अधिकारी ने कहा कि जब महिला ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उसके माता-पिता को भी धमकी दी थी। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और लापता आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है।
बता दें कि इस घटना को लेकर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पंप हाइस कॉलोन के लोगों पर रोष का माहौल है। इस घटना के बाद से शहर के लॉ एंड ऑर्डर पर भी सवाल उठने लगे हैं।
-

विपन शर्मा बने खण्ड बंगाणा कॉपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष,अमन को मिली महासचिव की कमान
बंगाणा में पूर्व राज्य अध्यक्ष बिजय शर्मा की अध्यक्ष में सर्व समति से हुआ चुनाव,
ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के कॉपरेटिव सोसाइटी बंगाणा के बैठक हाल में खण्ड बंगाणा कॉपरेटिव निरीक्षक यशबीर सिंह एबम चौकी मनियार कॉपरेटिव सोसाइटी निरीक्षक अश्वबनी कुमार की अध्यक्षता में कॉपरेटिव सोसाइटी खण्ड बंगाणा का सर्व समति से चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में पूर्ब कॉपरेटिव सोसाइटी के राज्य अध्यक्ष बिजय शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। बही करीब 50 कॉपरेटिव सोसाइटी के सचिबो ने एक स्वर में सोसाइटी सचिब विपन शर्मा को प्रधान पद के लिए प्रपोज किया। और सभी सचिब सदस्यों ने सहमति जताते हुए बिपन शर्मा को प्रधान पद के लिए नियुक्त किया।
बही महासचिव अमन पाल , उपाध्यक्ष मनोज कुमार ,कोषाध्यक्ष सुनील दत्त, सचिव पूनम कुमारी, प्रेस सचिव अमित कुमार कार्यकारिणी सदस्य जीवन कुमार दिनेश ठाकुर विकास वोहरा भाग सिंह अंकना धीमान जिला प्रतिनिधि राहुल ठाकुर अजय कुमार को नियुक्त किया। बही नवनियुक्त कॉपरेटिव सोसाइटी खण्ड बंगाणा के प्रधान विपन शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी जिस विश्वास के साथ मुझे सौपी गई है। मैं पूरी ईमानदारी के साथ इसका निर्बाह्न करूंगा। ओर सभी सदस्यों को साथ लेकर एबम कॉपरेटिव सोसायटियों में आ रही समस्याओं को जिला प्रधान के पास पहुंचाकर उनका हल करवाऊंगा। अगले पांच बर्षो तक बनी यह नई कमेटी को पूर्ब प्रधान एबम रौनखर कॉपरेटिव सोसाइटी के सचिव प्रवीण शर्मा ,जसाना कॉपरेटिव सोसाइटी के सचिब एबम पूर्व जिलाध्यक्ष मदन राणा बंगाणा कॉपरेटिव सोसाइटी के सचिब मुकेश शर्मा राज्य के पूर्व अध्यक्ष बिजय शर्मा के अलाबा अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई एबम शुभकामनाये दी है।
-

पंजाबः 5 STAR होटल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
लुधियानाः फिरोजपुर रॉड स्थित पांच सितारा हयात होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस घटना को लेकर कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि यह धमकी होटल हयात रिजेंसी की मेल पर आई थी। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने काल भी की थी। जिसके बाद रिजेंसी के मैनेजर ने तुरंत जिला पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
शिकायत मिलने के बाद कुछ ही मिनटों में मौके पर जेसीपी सौम्या मिश्रा, एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां, सीआईए-1और सीआईए-2 के अधिकारी पहुंचे। फिरोजपुर रोड़ पर बनी रिजेंसी को पुलिस ने घेराबंदी कर ली। घटना स्थल पर 100 से अधिक कर्मचारी पहुंचे और तुरंत इस घटना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है।
