Blog

  • पंजाबः सीएम मान के हलके में बाइक सवारों ने 25 वर्षीय युवक को मारी गोली

    पंजाबः सीएम मान के हलके में बाइक सवारों ने 25 वर्षीय युवक को मारी गोली

    संगरूरः सीएम भगवंत मान के हलके में गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां आज 3 बाइक सवार युवको द्वारा एक युवक पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक द्वारा बाइक सवार युवकों को चिट्टा लेने से रोका जा रहा था। घायल व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। राकेश को सुनाम के सिविल अस्पताल में भर्तीक करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए राकेश ने बताया कि आज सुबह 10.30 बजे 3 बाइक सवार युवक चिट्टा लेने के लिए जा रहे थे।

    इस दौरान उसने बाइक सवारों को चिट्टा लेने जाने से रोका और उन्हें काबू करने की कोशिश की। इस दौरान बाइक सवारों में से एक ने उस पर गोली चला दी। जोकि उसकी जांघ में लगी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना शहरी के एसएचओ दीपइंद्ररपाल जेजी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं बाइक सवार युवकों की तस्वीरें वहीं लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिनकी पहचान करके जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस कसेंगी शिकंजा, जल्द लगेंगे 400 हाई रिजोल्यूशन वाले कैमरे

    पंजाबः ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस कसेंगी शिकंजा, जल्द लगेंगे 400 हाई रिजोल्यूशन वाले कैमरे

    मोहालीः शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तीसरा आंख के जरिए पुलिस शिकंजा कसेंगी। दरअसल, चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर में सीसीटीवी कैमरों से ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वालों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी। पुलिस ने सीएसआर के तहत निजी कंपनियों के सहयोग से शहर में 220 कैमरे लगाए हैं। जबकि इससे पहले शहर में करीब 450 कैमरे लगे थे। इसके साथ ही पुलिस ने 26 नई जगहों को भी चिन्हित किया है, जहां जल्द ही कैमरे लगाए जाने वाले हैं। वहीं पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (पीपीएचसी) करीब 400 कैमरे हाई रिजोल्यूशन के लगाने जा रहा है, लेकिन अभी तक इसका टेंडर अलॉट नहीं हुआ है। हालांकि सरकार ने इसके लिए 10.84 करोड़ रुपए भेजे हैं।

    करीब 4 माह से शहर में कैमरे लगाने की सरकार की योजना पर अमल नहीं हो सका है। इसके साथ ही सीएसआर के सहयोग से पुलिस ने शहर में कई कैमरे लगाए हैं। पुलिस ने नवांगांव में 26, मटौर में पांच, फेज-1 में चार कैमरे लगाए हैं। इससे पहले नयागांव में एक भी कैमरा नहीं था। इसके साथ ही मटौर में 26 कैमरे पहले से लगे हुए थे, लेकिन उनमें से 15 काम नहीं कर रहे थे। अब विभाग ने इसे ठीक कर दिया है। वहीं फेज-1 में 28 कैमरे पहले से लगे हुए थे, जिनमें से 10 काम नहीं कर रहे थे लेकिन अब उन्हें ठीक कर दिया गया है।

    पीपीएचसी सोहाना थाने के दूसरी मंजिल पर स्पेशल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार किया जाएगा। इसमें एक डिजिटल दीवार बनाई जाएगी। यहां से पूरे शहर की कैमरा इमेज सामने आएगी, कहां क्या हो रहा है? सड़क दुर्घटना के साथ किसी भी आपराधिक घटना का कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम में तत्काल पता चल जाएगा। इसके बाद पुलिस की मदद से घटना स्थल पर तुरंत पहुंच सकेंगे।

    पीपीएचसी जिले के कुछ चौंकों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) कैमरे लगाने की योजना बना रहा है। ये कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट की फोटो ले सकेंगे। वहीं पुलिस चोरी हुए वाहनों का डाटा एएनपीआर कैमरों में फीड करेगी। जैसे ही कोई संदिग्ध व्यक्ति चोरी के वाहन के साथ गुजरता है, एएनपीआर कैमरा उसकी तस्वीर कैद कर लेता है। यहां से सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट जारी किया जाएगा। इससे अपराधी तत्काल पकड़े जाएंगे।

  • पंजाबः पर्यावरण दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली, देखें वीडियो

    पंजाबः पर्यावरण दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पर्यावरण दिवस के मौके पर जहां पूरे देश में लोगों को पर्यावरण को हरा भरा रखने के संदेश दिए जा रहे हैं, वहीं पठानकोट में वन विभाग की ओर से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों और अलग-अलग संस्थाओं की ओर से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।इस साइकिल रैली को पठानकोट वन विभाग के दफ्तर से शुरू कर अलग-अलग इलाकों से गुजारा गया और लोगों को पर्यावरण को हरा-भरा रखने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

    इस मौके पर वन विभाग के डीएफओ ने कहा कि आज वर्ल्ड पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है, जिसके उपलक्ष में साइकिल रैली का आयोजन किया गया है ताकि लोगों को साइकिल चला पर्यावरण को हरा-भरा रखने का का संदेश दिया जाए और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए अपील की जाए।

  • अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय पहल ‘सांसद भारत दर्शन’ का दूसरा चरण शुरू

    अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय पहल ‘सांसद भारत दर्शन’ का दूसरा चरण शुरू

    लिंक अथवा क्यूआर कोड के जरिये अप्लाई कर सकेंगे विद्यार्थी:पठानिया

    हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों हेतु देश की यात्रा का सुनहरा अवसर

    आवेदन की तिथि: 1 से 20 जून 2023 तक 

    ऊना/सुशील पंडित: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा भारत भ्रमण की अनूठी पहल, ‘सांसद भारत दर्शन’ के दूरसे चरण का शुभारम्भ हो चुका है।छात्र- छात्राएं जल्द लिंक/ क्यूआर कोड के माध्यम से इसके लिए आवदेन कर सकेंगे। विद्यार्थियों की सहूलियत हेतु इस बार आवेदन करने के लिए विशेष रूप से एक क्यूआर कोड भी तैयार किया गया है। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने बताया कि ‘सांसद भारत दर्शन 2023′ की घोषणा करते कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारत दर्शन के पहले चरण की अपार सफलता के बाद अब दूसरा चरण कराने का निर्णय लिया गया है। राजकुमार पठानिया ने आगे बताया की इस बार विद्यार्थियों को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के भ्रमण पर ले जाया जाएगा। 
    कोविड महामारी के कारण पिछले 2 वर्षों से प्रोग्राम के स्थगन रहा है। उन्होंने बताया कि अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण भारत दर्शन नहीं कर पाने वाले मेधावी यों को इस वर्ष के मेधावी बच्चों के साथ ही भेजा जाएगा।  पठानिया ने आगे जानकारी देते हुए कहा की इस बार मेधावी छात्रों के साथ, जिन छात्रों ने अन्य क्षेत्रों जैसे खेल, कला, एवं अन्य क्षेत्रों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो सांसद भारत दर्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    उन्होंने बताया कि विद्यार्थी 01 जून से आवेदन कर सकते हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जून है। छात्रों को आवेदन करने के लिए anuragthakur.in/sansadbharatdarshan/ पर जा कर अपना फॉर्म भरना होगा। इस बार उनके लिए विशेष क्यूआर कोड की भी व्यवस्था की गयी है जिसे स्कैन कर फॉर्म भरा जा सकता है।
    राजकुमार पठानिया ने बताया की पिछले कुछ वर्षों में ‘सांसद भारत दर्शन’ छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ है और यह वर्ष का सबसे प्रतीक्षित समय है जब परिणामों की घोषणा के बाद, अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अखिल भारतीय शैक्षिक दौरे पर ले जाया जाता है। उन्होंने कहा, “पिछली बार 80 छात्र छात्राओं के दल मुंबई,बंगलुरु,पुणे और हैदराबाद के टूर पर गया था जिसके ज़रिये वह राष्ट्रपति भवन,इसरो,एनडीए, पश्चिमी नौसेना कमान जैसे कई विभिन्न विश्वप्रसिद्ध स्थानों के दर्शन किए, वाइस प्रेसिडेंट जैसे गणमान्य लोगों से मिले और कपिल शर्मा शो जैसे कार्यक्रमों में भाग लिया था। देश भ्रमण करने से छात्रों को नई जानकारियाँ हासिल होंगी जिस से बदलते समय के हिसाब से उन्हें नए अनुभव प्राप्त होंगे।इसके मदद से भविष्य में यही विद्यार्थी नई संभावनाओं के द्वार खोलने में सफल होंगे ।”
    गौरतलब हो की अनुराग सिंह ठाकुर देश के पहले ऐसे सांसद हैं जिन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों में सांसद भारत दर्शन यात्रा के ज़रिए घुमाने एवं कुछ नया सीखने की योजना की शुरूआत की है।
  • जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की नई ऑडियो आई सामने, सुनिए कैसे दे रहा है व्यक्ति को फिरोती के नाम पर धमकियां…

    जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की नई ऑडियो आई सामने, सुनिए कैसे दे रहा है व्यक्ति को फिरोती के नाम पर धमकियां…

    नई दिल्लीः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें वह एक शख्स को धमकाता नजर आ रहा है, हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन वायरल हो रही इस ऑडियो में लॉरेंस बिश्नोई उक्त व्यक्ति को गूगल भाई के नाम से बुला रहा है। धमकी देते हुए लॉरेंस ने यहां तक ​​कह दिया कि ‘भले ही तुम अपने फोन में रिकॉर्डिंग लगा लो, जिस दिन तुम मेरे हाथ लग जाओगे, उस दिन मैं तुम्हें कच्चा खा जाऊंगा।’

    हालांकि इस दौरान उक्त व्यक्ति यह कह रहा है कि मैं तो सारे काम छोड़ चुका हूं, आपको किसी ने गलत नंबर दे दिया है। जिसके बाद लॉरेंस यह कह रहा हैकि मेरे नाम पर झूठे फोन चले गए जितने भी गए है। लेकिन मैंने कभी खाली फोन किए नहीं है। उसके बाद कहा कि अब तू सब कुछ छोड़ देंगा। मैं अब दोबारा फोन नहीं करूंगा, राम-राम। बताया जा रहा है कि लॉरेंस ने जेल से एक बड़े कारोबारी और सट्टेबाज से लाखों की फिरौती मांगी है। अगर बिश्नोई के पहले रिकॉर्ड की बात करें तो वह पहले भी कई बार लोगों को धमकी दे चुका है। हर दिन कोई न कोई कथित ऑडियो या वीडियो सामने आ ही जाता है और इसी तरह आज भी ऑडियो में किसे व्यक्ति को धमकी दे रहा है।

  • दुखद खबर: कार दुर्घटना में 39 वर्षीय दिग्गज अभिनेता की हुई मौत

    दुखद खबर: कार दुर्घटना में 39 वर्षीय दिग्गज अभिनेता की हुई मौत

    मुबंईः फिल्म जगत में एक के बाद एक सितारों के जाने से पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल हैष ऐसा लगता है कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को किसी की बुरी नजर लग गई है। पिछले कुछ दिनों में आदित्य सिंह राजपूत से लेकर वैभवी उपाध्याय सहित कई स्टार्स को खोने के दर्द से उनके फैंस आज भी उबर नहीं पाए हैं। अब इसी क्रम में एक और बुरी खबर सामने आ रही है। साउथ के दिग्गज अभिनेता  कोल्लम सुधी की कार का एक्सीडेंट में मौत हो गई है। जाने माने सिने कलाकार और टेलीविजन शख्सियत कोल्लम सुधी की सोमवार तड़के एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मौत हो गई और तीन अन्य कलाकार घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि जिस कार में सुधी, उल्लास अरूर, बिनु आदिमाली और महेश यात्रा कर रहे थे।

    वह कैप मंगलम में सुबह 4.30 बजे एक ट्रक से टकरा गई। इस  इस दुर्घटना में तीन अन्य कलाकार भी घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोल्लम सुधी की कार तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रहे एक कैरियर से टकरा गई। एक हादसा इतना भयानक हुआ कि अभिनेता के सिर पर काफी गहरी चोट लगी। उन्हें आनन फानन थिसुर के कोडुंगल्लूर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अभिनेता की मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैंस इस खबर से बुरी तरह टूट गए हैं।

    बता दें कि अभिनेता कोल्लम सुधी अपने दमदार अभिनय और कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते थे। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में रिलीज ‘कंथारी’ के साथ की थी। इसके अलावा अभिनेता को  ‘कट्टप्पानायिले ऋत्विक रोशन’, ‘कुट्टानदन मारप्पा’, ‘थिएटा रप्पाई’, ‘वाकाथिरिवु’, ‘एन इंटरनेशनल लोकल स्टोरी’, ‘एस्केप’, ‘केसु ई वेदीन्ते नाधन’ और ‘स्वर्गथाइल कट्टुरुम्बु’ जैसी फिल्मों में देखा गया था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਲਗਾਏ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਲਗਾਏ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਬਲਾਕ ਮਮਦੋਟ ਅਧੀਨ ਪਿੰਡ ਹਜਾਰਾ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਪੁਲੀਸ ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਅਰੋਪ ਲਗਾਏ ਹਨ। ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਉਪਰ ਨਾਕੇ ਦੋਰਾਨ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਹਨ। ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਮਮਦੋਟ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੋਰਾਨ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰਾ ਲੜਕੇ ਨੇ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਮਿੱਟੀ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਜਦ ਮੇਰਾ ਲੜਕਾ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਖਾਲੀ ਕਰਕੇ ਘਰ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਨਾਕਾ ਲੱਗਾ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਨਾਕੇ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਪੁੱਛ-ਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੂੰ ਉੱਚੀ-ਉੱਚੀ ਗਾਣੇ ਲਗਾਏ ਹੋਏ ਹਨ, ਲੜਕੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਪੀਕਰ ਬੰਦ ਹੈ। ਲੜਕੇ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਅਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਗਾਲੀ-ਗਲੋਚ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਬਿਨਾਂ ਗੱਲ ਤੋਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਜਿਸਦੀ ਪੀੜਤ ਨੇ ਇਕ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਬਣਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੀੜਤਾਂ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ, ਅਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

  • ओडिशा में 3 ट्रेनों के हादसे के बाद अब फिर पटरी से उतरी एक और गाड़ी, देखें वीडियो

    ओडिशा में 3 ट्रेनों के हादसे के बाद अब फिर पटरी से उतरी एक और गाड़ी, देखें वीडियो

    बालासोर: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर के बाद सोमावार को एक और ट्रेन के पटरी से उतरे की खबर है। बताया जा रहा है कि सोमवार को ओडिशा के बरगढ़ जिले से एक और ट्रेन दुर्घटना की सूचना मिली। यह ट्रेन निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी है जिसके कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुताबिक, इसमें रेलवे की कोई भूमिका नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह चूना पत्थर ले जा रही एक मालगाड़ी थी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी। मालगाड़ी होने के कारण हताहत होने की संभावना नहीं है। पटरी से उतरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मालगाड़ी का पटरी से उतरना कोरोमंडल त्रासदी के तीन दिन बाद आता है, जो आजादी के बाद से भारत में सबसे विनाशकारी ट्रेन दुर्घटना में से एक है।

    गौरतलब है कि सोमवार को ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है। हादसे के बाद कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जा रहा है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने हादसे की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि इसमें रेलवे की कोई भूमिका नहीं है और यह कंपनी द्वारा संचालित की जा रही थी। 

    जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। सीमेंट से भरे ये डिब्बे भरभरा के पटरी से गिर गए। बताया जा रहा है कि पहिए के फटने से 5 डिब्बे पलट गए। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। चूंकि दुर्घटना बारगढ़ के पास एसीसी सीमेंट प्लांट के अंदर बिछाए गए प्राइवेट ट्रैक पर हुई है जो कि निजी साइडिंग संचालन रेलवे की तरफ से नहीं होता है इसलिए इसका रखरखाव रेलवे की तरफ से नहीं किया जाता है। इसका पूरा जिम्मा सीमेंट वर्क्स के स्वामित्व वाली नैरो गेज लाइन के हाथ है। हादसे के बाद मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। 

  • फिर भड़की हिंसा, कांग्रेस MLA के आवास सहित 100 घरों में लगाई आग, देखें वीडियो

    फिर भड़की हिंसा, कांग्रेस MLA के आवास सहित 100 घरों में लगाई आग, देखें वीडियो

    इंफालः मणिपुर में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद भी हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला मणिपुर के काकचिंग जिले के सुगनू में सामने आया है। जहां गुस्साए ग्रामीणों ने एक कैंप में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि इस कैंप में यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (UKLF) के उग्रवादी सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद ठहरे हुए थे। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मणिपुर के काकचिंग जिले के सुगनू से कांग्रेस विधायक रंजीत के आवास सहित कम से कम 100 घरों को भी आग लगा दी गई है।

    पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों से उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई है। आगजनी की घटनाओं से पहले रविवार को भारतीय रिजर्व बटालियन और सीमा सुरक्षा बल सहित राज्य पुलिस ने उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया था, जिसके बाद सभी उग्रवादी अपने शिविर से भाग गए। हालांकि, बाद में ग्रामीणों ने रविवार रात शिविर को आग के हवाले कर दिया, जिसमें नए भर्ती हुए कुकी उग्रवादियों के लिए प्रशिक्षण सुविधाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही रविवार को पश्चिमी इंफाल जिले के फायेंग से भी भीषण गोलीबारी की खबरें मिली थी। इस दौरान कुकी उग्रवादियों ने एक कारखाने में आग लगा दी थी।

    पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में अज्ञात लोगों ने रविवार को इंफाल पश्चिम जिले के लांगोल में कुछ घरों में आग लगा दी। बता दें कि मणिपुर में एक महीने पहले भड़की जातीय हिंसा में कम से कम 98 लोगों की जान चली गई थी और 310 अन्य घायल हो गए थे। इसके अलावा कुल 37,450 लोगों ने वर्तमान में 272 राहत शिविरों में शरण ली है। उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद पहली बार 3 मई को झड़पें हुई थीं। मेइती समुदाय मणिपुर की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हैं और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जनजातीय नागा और कुकी जनसंख्या का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में निवास करते हैं। राज्य में शांति बहाल करने के लिए करीब 10,000 सेना और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है।

  • 72 घंटों में पुलिस ने 3 दुकानों में चोरी की वारदात करने वाले चोरों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    72 घंटों में पुलिस ने 3 दुकानों में चोरी की वारदात करने वाले चोरों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ः मनीमाजरा पुलिस ने 72 घंटों के अंदर तीन दुकानों को निशाना बनाने वाले 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। दो दुकानों में चोरी हुए 17 हजार 500 रुपयों में से पुलिस एक भी रुपया बरामद नहीं कर पाई है। जबकि, एक अन्य दुकान से चोरी हुए 5 किलो सिक्के बरामद किए हैं। उस दुकान से चोरी हुए 10 हजार रुपए बरामद नहीं हुए हैं। आरोपियों की पहचान सेक्टर-52 निवासी कबाड़ी रवि शंकर व धनास निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रवि शंकर चोरी का सामान कबाड़ में खरीदता था। इनमें से आरोपी संदीप पर पहले भी मलोया, सेक्टर-11 व सारंपगुर थाने में चोरी के केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    सेक्टर-7 पंचकूला के निवासी ओम प्रकाश गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनकी मनीमाजरा स्थित गोविंदपुरा में दुकान है। उनकी शॉप से 30-31 मई की रात किसी ने रुपए, तौल मशीन, आधार कार्ड व पैन कार्ड चुरा लिया। इसी तरह पिंजौर के धर्मपुर निवासी ममन शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी मनीमाजरा के ठाकुर द्वारा रोड पर दुकान है। उनकी दुकान से भी 15 हजार कैश, आधार कार्ड, तांबे व पीतल की तारों के अलावा सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी हुई है। इन दोनों केसों में मनीमाजरा थाना पुलिस ने 31 की रात को FIR दर्ज की थी। इसके अलावा मनीमाजरा स्थित माड़ीवाला टाउन स्थित खान पेपर व स्क्रैप स्टोर के मालिक अरबाज की दुकान से 1-2 जून की रात को तांबा व कैश बॉक्स चोरी हुआ था।

    अरबाज के अनुसार 10 हजार के करीब नोटों की गड्डी के अलावा सिक्के थे। इस शिकायत पर मनीमाजरा थाने में 3 जून को FIR दर्ज की थी। जिसके बाद मनीमाजरा थाने के एसएचओ नीरज सरना की टीम ने उक्त तीनों चोरी की वारदातों में 5 किलो सिक्के, 40 किलो तांबा, ताले तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया पेचकस व अन्य सामान बरामद करने के साथ-साथ एक एक्टिवा भी बरामद की। जो पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने सेक्टर-19 पंचकूला से चोरी किया था, लेकिन हैरानी की बात है कि चोरों ने 72 घंटों के अंदर-अंदर 27 हजार 500 रुपए खर्च कर दिए।