Blog

  • Jalandhar News: स्नेचिंग के बाद एक्टिवा से व्यक्ति को घसीटकर ले जाने की CCTV आई सामने

    Jalandhar News: स्नेचिंग के बाद एक्टिवा से व्यक्ति को घसीटकर ले जाने की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके के नाला पुल के पास शेर सिंह कालोनी में दिन दहाड़े स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां एक्टिवा सवार युवक ने बात करने के बहाने राहगीर को रोककर व्यक्ति से फोन मांगा और फोन छीनकर फरार हो गया। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि काले रंग की एक्टिवा पर सवार युवक फोन छीनने के बाद पीड़ित को सड़क पर घसीटता हुआ लेकर काफी तेज गति से जा रहा है। लेकिन पीड़ित ने बहादुरी दिखाई और एक्टिवा नहीं छोड़ी। हालांकि इस घटना में पीड़ित घायल हो गया। इस दौरान एक्टिवा की बैलेंस बिगड़ने से एक्टिवा सवार सड़क पर गिर गया और उसे लोगों की मदद से काबू कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए बिहार के रहने वाले पीड़ित दिलीप ने बताया कि वह गंदे नाले के पास मिस्त्री के पास काम करता है।

    इस दौरान वह खाना खाने के लिए जाने लगा तो उसके पास युवक आया और उसने कहा कि उसका फोन का रिचार्ज खत्म हो गया है, ऐसे में वह उसे अपने फोन पर बात करवा दें, उसे किसी को जरूरी फोन करना है। जिसके बाद वह सफेद रंग की एक्टिवा पर बैठा और उसे कहने लगा कि फोन आ रहा है एक मिनट वह बात कर लें। इस दौरान वह फोन लेकर एक्टिवा से भागने लगा था तो उसने एक्टिवा पकड़ ली और वह उसे घसीटता हुआ लेकर कुछ दूरी तक चला गया। कुछ दूरी के पास एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ने के बाद वह गिर गया और उसे काबू कर लिया।

    जिसके बाद लोगों ने युवक की जमकर छित्तर परेड की। लोगों ने स्नेचर से फोन छीनकर पीड़ित को दे दिया। जिसके बाद मौका पाकर युवक फरार हो गया। चश्मदीद राम चंद्र ने कहा कि एक्टिवा सवार व्यक्ति को घसीटता हुआ लेकर जा रहा था। इस दौरान व्यक्ति ने एक्टिवा पकड़ी हुई थी। व्यक्ति ने कहा कि शेर सिंह कालोनी में आए दिन लूट की घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो रहे है। डॉक्टर हर्ष ने कहा कि उनके पास घायल मरीज उपचार के लिए आया है। इस दौरान मरीज ने बताया कि सड़क हादसे में वह घायल हो गया। जिसके बाद उसका उपचार किया गया। डॉक्टर ने कहाकि स्नेचिंग का मामला उनके ध्यान में नहीं है।

  • बंगाणा: देवराज मेमोरियल स्टेडियम लखरूह में साई अस्मिता खेलो इंडिया वॉलीबॉल सिटी लीग का शुभारंभ

    बंगाणा: देवराज मेमोरियल स्टेडियम लखरूह में साई अस्मिता खेलो इंडिया वॉलीबॉल सिटी लीग का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत जसाना के देवराज राणा मेमोरियल स्टेडियम लखरूह वॉलीबॉल परिसर में साई अस्मिता खेलो इंडिया एम्पावरिंग बूमेन थ्रू वॉलीबॉल सिटी लीग के तहत जिला स्तरीय महिला वॉलीबॉल चैंपियन शिप का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना तथा वॉलीबॉल खेल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के आगाज के साथ ही खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में खेल भावना का वातावरण बना रहा, इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं और छात्राएं इसमें भाग ले सकें। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित नहीं की गई है, जिससे हर आयु वर्ग की महिलाएं इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें भविष्य में खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इस आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपनी छात्राओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इस प्रतियोगिता में जिला ऊना की कुल 14 महिला टीमें भाग ले रही हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सभी टीमों ने प्रतियोगिता में अपनी-अपनी तैयारियों के साथ भाग लिया और मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।
    हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव मदन राणा तथा जिला ऊना वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इस प्रतियोगिता के तहत विभिन्न मैच खेले जाएंगे, जिनमें विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिसमें खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त मैदान, पानी तथा अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इस प्रकार देवराज मेमोरियल स्टेडियम लखरूह में आयोजित साई अस्मिता खेलो इंडिया एम्पावरिंग बूमेन वॉलीबॉल सिटी लीग न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं के सशक्ति करण की दिशा में भी एक महत्व पूर्ण कदम साबित हो रही है।
  • रुसी सरकार का बड़ा फैसला, 1 April से लगेगा Gasoline पर प्रतिबंध, भड़के चीन-तुर्की जैसे देश

    रुसी सरकार का बड़ा फैसला, 1 April से लगेगा Gasoline पर प्रतिबंध, भड़के चीन-तुर्की जैसे देश

    नई दिल्ली: रुसी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। वह घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों को स्थिर रखने के लिए 1 अप्रैल से गैसोलीन के निर्यात प्रतिबंध लगाएगी। रुस का ये फैसला मिडिल ईस्ट में अमेरिका ईरान वॉर के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में जारी उथल-पुथल के बीच आया है। ये फैसला कुछ देशों के लिए एनर्जी मार्केट में और संकट पैदा कर सकता है। जो रुस से डायरेक्ट गैसोलीन का आयात करते हैं। इसमें चीन, तुर्की , ब्राजील अफ्रीका और सिंगापुर जैसे देश शामिल है।

    रुसी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

    रुसी सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। वो अब घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों को स्थिर रखने के लिए 1 अप्रैल से गैसोलीन के नियंत्रित प्रतिबंध लगाएगी। रुस का ये फैसला मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान वॉर के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में जारी उथल-पुथल के बीच आया है। यह फैसला कुछ देशों के लिए एनर्जी, मार्केट में और संकट पैदा करेगा जो कि रुस से डायरेक्ट गैसोलीन का आयात करते हैं। इसमें चीन, तुर्की, ब्राजील, अफ्रीका और सिंगापुर जैसे देश शामिल हैं। रुस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि संकट के कारण ग्लोबल तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में काफी उतार चढ़ाव हो रहा है। रुस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि संकट के कारण ग्लोबल तेज और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी उतार चढ़ाव आ रहा है। विदेशों में रुसी ऊर्जा की मांग मजबूत बनी हुई है। यह घोषणा नोवाक की अध्यक्षता में घरेलू पेट्रोलियम उत्पाद बाजार की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद की गई है। बैठक के दौरान रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घरेलू ईंधन की कीमतों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ने से रोकने पर जोर दिया गया है। ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि तेल रिफाइन कीमतों को ज्यादा बढ़ने से रोकने पर जोर दिया गया है। ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि तेल रिफाइन की कीमतें मार्च 2025 के स्तर के अनुरुप बनी हुई है जिससे घरेलू आपूर्ति स्थिर बनी रहेगी।

    इस वजह से लिया रुस ने फैसला

    रुस का यह कहना है कि उसने यह फैसला घरेलू मांग को पूरा करने के लिए लिया है ताकि गैस और डीजल का पर्याप्त भंडार बना रहे और घरेलू स्तर पर इंडस्ट्री की मांग में भी कमी न हो। सरकार के बयान मेें कहा गया है कि रुसी राष्ट्रपति द्वारा तय घरेलू ईंधन की कीमतों को पूर्वानुमान से ज्यादा बढ़ने से रोकने के लक्ष्य पर खास जोर दिया गया है। नोवाक ने ऊर्जा मंत्रालय को 1 अप्रैल से गैसोलीन के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है ताकि कीमतों को स्थिर किया जा सके और स्थानीय बाजार में प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति पूरी हो सके।  
  • जालंधर: फोन करने के बहाने युवक ने की स्नेचिंग, पीड़ित को घसीटता ले गया एक्टिवा सवार, देखें वीडियो

    जालंधर: फोन करने के बहाने युवक ने की स्नेचिंग, पीड़ित को घसीटता ले गया एक्टिवा सवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके के नाला पुल के पास शेर सिंह कालोनी में दिन दहाड़े स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां एक्टिवा सवार युवक ने बात करने के बहाने राहगीर को रोककर व्यक्ति से फोन मांगा और फोन छीनकर फरार हो गया। जिसके बाद व्यक्ति ने उसे काबू किया तो एक्टिवा सवार युवक पीड़ित को कुछ दूरी तक घसीट कर ले गया। इस दौरान एक्टिवा की बैलेंस बिगड़ने से स्नेचर गिर गया और उसे काबू कर लिया गया। वहीं हादसे में पीड़ित घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए बिहार के रहने वाले पीड़ित दिलीप ने बताया कि वह गंदे नाले के पास मिस्त्री के पास काम करता है।

    इस दौरान वह खाना खाने के लिए जाने लगा तो उसके पास युवक आया और उसने कहा कि उसका फोन का रिचार्ज खत्म हो गया है, ऐसे में वह उसे अपने फोन पर बात करवा दें, उसे किसी को जरूरी फोन करना है। जिसके बाद वह काले रंग की एक्टिवा पर बैठा और उसे कहने लगा कि फोन आ रहा है एक मिनट वह बात कर लें। इस दौरान वह फोन लेकर एक्टिवा से भागने लगा था तो उसने एक्टिवा पकड़ ली और वह उसे घसीटता हुआ लेकर कुछ दूरी तक चला गया। कुछ दूरी के पास एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ने के बाद वह गिर गया और उसे काबू कर लिया।

    जिसके बाद लोगों ने युवक की जमकर छित्तर परेड की। लोगों ने स्नेचर से फोन छीनकर पीड़ित को दे दिया। जिसके बाद मौका पाकर युवक फरार हो गया। चश्मदीद राम चंद्र ने कहा कि एक्टिवा सवार व्यक्ति को घसीटता हुआ लेकर जा रहा था। इस दौरान व्यक्ति ने एक्टिवा पकड़ी हुई थी। व्यक्ति ने कहा कि शेर सिंह कालोनी में आए दिन लूट की घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो रहे है। डॉक्टर हर्ष ने कहा कि उनके पास घायल मरीज उपचार के लिए आया है। इस दौरान मरीज ने बताया कि सड़क हादसे में वह घायल हो गया। जिसके बाद उसका उपचार किया गया। डॉक्टर ने कहाकि स्नेचिंग का मामला उनके ध्यान में नहीं है।

  • Punjab News: पवित्र बेई के पास गंदगी देख संत सींचेवाल में रोष, 40 गांवों ने उठाई जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Punjab News: पवित्र बेई के पास गंदगी देख संत सींचेवाल में रोष, 40 गांवों ने उठाई जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में पवित्र बेई की देखभाल की जिम्मेदारी जिले के 40 गांवों ने ली और इसे फिर से बर्बाद ना होने का गांव वासियों ने संकल्प लिया। निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी में क्षेत्र के पंचायतों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भरी बैठक में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने कहा कि पवित्र बेई प्रकृति का अनमोल तोहफा है, जो सुल्तानपुर लोधी और आसपास के गांवों को प्रदान हुआ है।

    इस मौके पर मौजूद 40 से अधिक गांवों के लोगों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे बाबा नानक के चरणों की छाया प्राप्त पवित्र बेई को पुनः बर्बाद नहीं होने देंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले पवित्र बेई के किनारे कुछ लोगों द्वारा चोरी-छीपे कूड़ेदान का ढेर लगा दिया गया था। इस घटना को पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने बहुत गंभीरता से लिया। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी के एसडीएम, एक्सियन पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कार्य अधिकारी और डीएसपी को मौके पर बुलाकर दिखाया कि कैसे लोग बेखौफ होकर पवित्र बेई के चारों ओर गंदगी के ढेर लगा रहे हैं।

    संत सींचेवाल ने कूड़ा फैंकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इलाके के लोगों के साथ बैठक करने का फैसला किया। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने बेई के किनारे सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस बर्बादी को समाप्त कर इस नदी को अपने हाथों की सेवा से 25 सालों के लंबे काल में पुनः निर्मल धार में बदल दिया गया है। इस सेवा से पवित्र बेई को पुनः दुनिया के नक्शे पर लाया गया है। इस चर्चा का प्रकाशन इंग्लैंड के विंडसर कैसल तथा कोपेन हैगन जैसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भी हो चुका है।

  • रुसी सरकार का बड़ा फैसला, 1 April से बदलेंगे नियम, China-Turkey को होगा नुकसान

    रुसी सरकार का बड़ा फैसला, 1 April से बदलेंगे नियम, China-Turkey को होगा नुकसान

    नई दिल्ली: रुसी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। वह घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों को स्थिर रखने के लिए 1 अप्रैल से गैसोलीन के निर्यात प्रतिबंध लगाएगी। रुस का ये फैसला मिडिल ईस्ट में अमेरिका ईरान वॉर के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में जारी उथल-पुथल के बीच आया है। ये फैसला कुछ देशों के लिए एनर्जी मार्केट में और संकट पैदा कर सकता है। जो रुस से डायरेक्ट गैसोलीन का आयात करते हैं। इसमें चीन, तुर्की , ब्राजील अफ्रीका और सिंगापुर जैसे देश शामिल है।

    रुसी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

    रुसी सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। वो अब घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों को स्थिर रखने के लिए 1 अप्रैल से गैसोलीन के नियंत्रित प्रतिबंध लगाएगी। रुस का ये फैसला मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान वॉर के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में जारी उथल-पुथल के बीच आया है। यह फैसला कुछ देशों के लिए एनर्जी, मार्केट में और संकट पैदा करेगा जो कि रुस से डायरेक्ट गैसोलीन का आयात करते हैं। इसमें चीन, तुर्की, ब्राजील, अफ्रीका और सिंगापुर जैसे देश शामिल हैं। रुस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि संकट के कारण ग्लोबल तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में काफी उतार चढ़ाव हो रहा है। रुस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि संकट के कारण ग्लोबल तेज और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी उतार चढ़ाव आ रहा है। विदेशों में रुसी ऊर्जा की मांग मजबूत बनी हुई है। यह घोषणा नोवाक की अध्यक्षता में घरेलू पेट्रोलियम उत्पाद बाजार की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद की गई है। बैठक के दौरान रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घरेलू ईंधन की कीमतों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ने से रोकने पर जोर दिया गया है। ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि तेल रिफाइन कीमतों को ज्यादा बढ़ने से रोकने पर जोर दिया गया है। ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि तेल रिफाइन की कीमतें मार्च 2025 के स्तर के अनुरुप बनी हुई है जिससे घरेलू आपूर्ति स्थिर बनी रहेगी।

    इस वजह से लिया रुस ने फैसला

    रुस का यह कहना है कि उसने यह फैसला घरेलू मांग को पूरा करने के लिए लिया है ताकि गैस और डीजल का पर्याप्त भंडार बना रहे और घरेलू स्तर पर इंडस्ट्री की मांग में भी कमी न हो। सरकार के बयान मेें कहा गया है कि रुसी राष्ट्रपति द्वारा तय घरेलू ईंधन की कीमतों को पूर्वानुमान से ज्यादा बढ़ने से रोकने के लक्ष्य पर खास जोर दिया गया है। नोवाक ने ऊर्जा मंत्रालय को 1 अप्रैल से गैसोलीन के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है ताकि कीमतों को स्थिर किया जा सके और स्थानीय बाजार में प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति पूरी हो सके।  
  • गद्दा स्पोर्ट्स एवं कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

    गद्दा स्पोर्ट्स एवं कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

    ऊना/सुशील पंडित : चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा गद्दा स्पोर्ट्स एवं कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश जोमासर मार्शल आर्ट एसोशिएशन के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ी भी इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।इन खिलाड़ियों में मानसी राणा,आव्या,शिवाय,बलरीन राजपाल,सौरभ डोगरा,जसनूर कौर,अमृत कौर, प्रनीत कौर,सैहज प्रीत,समर प्रीत, त्रिस्टा धीमान भाग ले रहे हैं।

    बहीं पर यह प्रतियोगिता सिकंदरा देवी मेमोरियल गद्दा स्पोर्ट्स एवं कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता जो कि 29 मार्च 2026 को आयोजित करवाई जा रही है।यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें ऊना जिला की कराटे एवं ताइक्वांडो गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी मानसी राणा फिर से टीम सदस्यों सहित इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रही है।मानसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर प्रतियोगिता में आपको शुरू से ही स्टार्टअप करना पड़ता है।और इस प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन कर फिर से जिला सहित हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

    बहीं पर हिमाचल प्रदेश जोमासर मार्शल आर्ट एसोशिएशन-के अध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ बाबी ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में जोमासर मार्शल आर्ट एसोसिएशन की और से भी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हमें पुरी उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी इस खेलकूद प्रतियोगिता में भी बढ़िया प्रदर्शन कर माता-पिता सहित हिमाचल प्रदेश जोमासर मार्शल आर्ट एसोशिएशन का नाम रोशन करेंगे।

  • छपरोह में जूट उत्पाद निर्माण का कौशल सीख रहीं महिलाएं

    छपरोह में जूट उत्पाद निर्माण का कौशल सीख रहीं महिलाएं

    ऊना, सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), ऊना द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 14 दिवसीय बेसिक्स ऑफ जूट प्रोडक्ट मेकिंग प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत छपरोह की प्रशिक्षणार्थियों ने जूट से आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार करने का हुनर सीखकर अपनी रचनात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है।

    प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने जूट से विभिन्न प्रकार के बैग, खिलौने, आभूषण एवं डेकोरेटिव आइटम तैयार किए। जूट उत्पादों की बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भरता, छोटे उद्योगों की स्थापना और स्वरोजगार की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान कर रहा है।

    कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए पीएनबी आरसेटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया कि इस प्रशिक्षण में कुल 25 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण न केवल कौशल वृद्धि में सहायक सिद्ध होते हैं, बल्कि महिलाओं में उद्यमिता की भावना विकसित कर उन्हें अपना स्वयं का छोटा उद्योग शुरू करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। इस अवसर पर पूर्व ग्राम पंचायत उप प्रधान गौरी देवी, मास्टर ट्रेनर भोली देवी, मंजू देवी सहित अन्य सम्मानित उपस्थितजन भी मौजूद रहे।

  • Punjab News: ‘डाकू’ बनकर पूर्व पार्षद ने व्यक्ति से छीना सिलेंडर, बताई वजह, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘डाकू’ बनकर पूर्व पार्षद ने व्यक्ति से छीना सिलेंडर, बताई वजह, देखें वीडियो

    बठिंडाः देश भर में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोग पैनिक हो रहे है। ऐसे में लोगों की लंबी कतारें पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर को लेकर लगी हुई है। वहीं सिलेंडर की कमी को लेकर पूर्व पार्षद विज कुमार शर्मा ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डाकू का वेश धारण कर सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति से सिलेंडर छीन लिया। शर्मा ने बताया कि उन्हें यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी मालिक सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं। पूर्व पार्षद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें लॉकडाउन जैसी स्थितियों की आशंका जताई गई है। ऐसी स्थिति में सिलेंडर की अनुपलब्धता से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने बताया कि उन्हें स्वयं गैस सिलेंडर लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्होंने यह प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। विज कुमार शर्मा ने उन दावों पर सवाल उठाया, जिनमें कहा गया था कि किसी को भी सिलेंडर की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत इन दावों से अलग है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि ऐसी टीमें गठित की जाएं जो गैस एजेंसी मालिकों द्वारा की जा रही कालाबाजारी को रोक सकें। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिल सकें।

  • आज रात एक घंटे के लिए होगा Black Out, पब्लिक नोटिस जारी

    आज रात एक घंटे के लिए होगा Black Out, पब्लिक नोटिस जारी

    नई दिल्लीः दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग ने शनिवार 28 मार्च 2026 को पब्लिक नोटिस जारी किया है। ऐसे में आज शाम 8:30 बजे से 9:30 बजे तक दिल्लीवासियों को अनावश्यक लाइट्स और गैजेट्स बंद रखने की अपील की गई है। दरअसल, भारत की वीरता, बलिदान और गौरव की पहचान प्रमुख स्थल इंडिया गेट पर आज रात एक घंटे बिजली गुल रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ‘अर्थ ऑवर’ मनाया जाएगा। वैश्विक आंदोलन ‘अर्थ ऑवर’ की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्लीवासियों को ये नजारा देखने को मिलेगा।

    यह अभियान डब्लूडब्लूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर/वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह अंधेरा डर का नहीं, बल्कि जागरूकता का प्रतीक होगा. 8:30 बजते ही जब घरों, दुकानों और दफ्तरों की लाइटें एक साथ बंद होंगी तो यह सिर्फ बिजली बचाने का कदम नहीं होगा, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एक मजबूत संदेश भी होगा।

    राजधानी जैसे प्रदूषण से जूझते शहर में यह पहल और भी मायने रखती है। यहां हर दिन धुएं, ट्रैफिक और बढ़ती ऊर्जा खपत के बीच पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। ऐसे में यह एक घंटा सिर्फ अंधेरा नहीं, बल्कि एक सामूहिक चेतना का समय होगा, जब लोग खुद से सवाल करेंगे कि क्या हम अपने शहर और पृथ्वी के लिए कुछ कर रहे हैं। यह वह पल होगा जब लाखों लोग एक साथ खड़े होकर बताएंगे कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं, और यही छोटे कदम आने वाले समय में बड़े पर्यावरणीय परिवर्तन की नींव बनते हैं।

    पिछले साल भी इंडिया गेट, कुतुबमीनार, राष्ट्रपति भवन और अन्य राष्ट्रीय स्मारकों में इसी तरह का नजारा देखने को मिला था। सरकारी इमारतों के अलावा आम लोगों ने भी अपने घरों में गैर जरूरी लाइटों को बंद की थीं। बीते साल दिल्ली ने ‘अर्थ आवर’ में 269 मेगावाट बिजली की बचत की थी और इस बार दिल्लीवासी कितनी बिजली की बचत करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। दिल्ली के अलावा देशभर के बड़े शहर भी इस अभियान में हिस्सा लेंगे।