Home Punjab>Amritsar जालंधर : भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार आप सरकार पर बरसे सुशील रिंकू, देखें वीडियो

जालंधर : भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार आप सरकार पर बरसे सुशील रिंकू, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव से पहले आप पार्टी के इकलौते सांसद सुशील रिंकू ने दो दिन पहले भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार रिंकू ने आप सरकार पर खुलकर निशान सदा है। भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सुशील रिंकू ने पंजाब में नशा, केवल माफिया और गुंडागर्दी को लेकर सरकार को जमकर कोसा है।

सुशील रिंकू ने कहा की बातें बहुत ज्यादा है लेकिन आउटपुट बहुत कम है। उन्होंने कहा कि आज गांव में जाकर लोग देखे कि वहां पर डेवलपमेंट नाम मात्र हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरेआम नशा बिक रहा है। सुशील रिंकू ने कहा कि नशे पर कोई लगाम नहीं लगी है। वहीं आए दिन क्राइम की वारदातें बढ़ रही है। उन्होंने कहा की हालत यह हो गया कि पंजाब में बढ़ रही फिरौतियों के मामलों को लेकर व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब में केवल माफिया आज भी उसी तरह से हावी होकर काम कर रहा हैं। सुशील रिंकू ने कहा कि क्या लोगों के घरों में लगी केबल को सरकार ने सस्ता किया है। उन्होंने कहा जो लोग पहले केबल का काम करते थे, वही आज काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here