Home Punjab>Amritsar जालंधरः शीतल विज की फैक्ट्री में अभी तक नहीं बुझी आग, लग चुकी है दमकल विभाग की 70 गाड़ियां, देखें वीडियो

जालंधरः शीतल विज की फैक्ट्री में अभी तक नहीं बुझी आग, लग चुकी है दमकल विभाग की 70 गाड़ियां, देखें वीडियो

0

जालंधरः गाजी गुला स्थित शीतल विज की मैट फैक्ट्री में बीते दिन देर शाम को भीषण आग लग गई थी। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में नहीं पता चल सका है। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि अब तक 17 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक लगी  हुई है। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के सब ऑफिसर बलविंदर ने बताया कि उन्हें बीते दिन मैट फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि अब तक आग पर काबू पाने के लिए 70 से अधिक गाड़ियां लग चुकी है, लेकिन अभी भी आग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि 17 से 18 घंटे का समय बीत चुका है। बता दें कि बीते दिन फैक्ट्री में आग इतनी भीषण लगी हुई थी कि आग की लपटे और धुआं दूर-दूर से दिखाई दे रहा था। फैक्ट्री में आग लगने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here