Home Punjab>Amritsar जालंधर: ताला ठीक करने आए चोर ने चुराए गहने, देखे Live

जालंधर: ताला ठीक करने आए चोर ने चुराए गहने, देखे Live

0

जालंधर (ENS): मखदुमपूरा इलाके मे ताला ठीक करने आए चोरो ने एक घर को निशाना बनाकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित बुजुर्ग राधा रानी ने बताया कि वह साय 4 बजे  घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान दो फेरी वाले टेल ठीक करवाने की आवाज देने लगे। महिला ने उनसे कहा कि घर के मैन गेट का लॉक खराब हो गया है। इसे ठीक कर दो यह कह कर महिला अंदर चली गई।  

कुछ मिंटो के बाद चोरो ने महिला को पानी पिलाने के लिए कहा , तो वह रसोई मे पानी लेने चली गई। जिसका फायदा उठाकर चोर घर के अंदर घुस आए। महिला ने जब चोरो को ताला ठीक करने के पैसे देने चाहे, तो उन्होंने इंकार कर दिया। जिस पर महिला को शक हो गया। जब उसने रसोई के साथ वाले कमरे मे जाकर देखा, तो अलमारी से 4 सोने की चुडिया और 1 सोने का कड़ा गायब था। चोर गली में लगे cctv कैमरे में आते दिखाई दे रहे है। वही मोहल्ला वासियो ने बताया कि उक्त व्यक्ति पहले भी मोहल्ले में आते जाते रहते है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here