Home Punjab>Amritsar जालंधर : आज होगा आदमपुर एयरपोर्ट का इंतजार खत्म, PM Modi करेंगे उद्घाटन

जालंधर : आज होगा आदमपुर एयरपोर्ट का इंतजार खत्म, PM Modi करेंगे उद्घाटन

0

जालंधर, ENS: आदमपुर एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से पूरे दोआबा के लोगों को फायदा मिलेगा। ये कार्यक्रम सुबह करीब 11.30 बजे शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट पर कई मंत्री और नेता पहुंच रहे हैं। जिसके देखते हुए जालंधर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री विजय सिंह, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, जालंधर सांसद सुशील कुमार रिंकू (AAP), राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल (AAP), राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (AAP), राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सींचेवाल (AAP), MLA आमदपुर सुखविंदर सिंह कोटली (कांग्रेस) सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here