Home Punjab>Amritsar जालंधरः इस इलाके दिन दहाड़े हुई चोरी, देखें वीडियो

जालंधरः इस इलाके दिन दहाड़े हुई चोरी, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन चोर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला घासमंडी से सामने आया है। जहां चोरों ने खोखे को निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए सुनील ने बताया कि वह देर रात में 10 बजे खोखा बंद करके गया था। आज सुबह 7 बजे आकर देखा कि ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था।

इस दौरान पीड़ित ने बताया कि उसका 3 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। वहीं मौके पर पीसीआर की टीम पहुंच गई। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने घटना की सूचना थाना 6 की पुलिस को दे दी गई है। भार्गव कैंप के एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी की सूचना मिली थी। जिसके चलते वह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here