Blog

  • University के Hostel में नशे की पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस

    University के Hostel में नशे की पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस

    नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय हॉस्टल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हॉस्टल के अंदर पढ़ाई के नाम पर गांजा, शराब और ड्रग्स की पार्टियां चल रही हैं। वायरल वीडियो में कुछ छात्रों को नशे की हालत में देखा गया है और पार्टी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यूनिवर्सिटी हॉस्टल का है। सूत्रों के मुताबिक अभय दुबे और तनय भास्कर नाम के कुछ छात्र बाहर से नशीले पदार्थ लाकर हॉस्टल में अन्य छात्रों को उपलब्ध कराते हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। बताया जा रहा है कि पीएस ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब का है, और इसमें दिख रहे छात्र कौन हैं। इस मामले ने विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर छात्र अपनी पढ़ाई और भविष्य संवारने में जुटे होने चाहिए, वहीं कुछ असामाजिक तत्व हॉस्टल में नशे की गतिविधियों को बढ़ावा देकर पूरे माहौल को दूषित कर रहे हैं।
  • दिल दहलाने वाला हादसाः रेलिंग तोड़ते हुए निर्माणाधीन अंडरपास में गिरे स्पोर्ट्स बाइक सवार, युवक-युवती की मौत, देखें वीडियो

    दिल दहलाने वाला हादसाः रेलिंग तोड़ते हुए निर्माणाधीन अंडरपास में गिरे स्पोर्ट्स बाइक सवार, युवक-युवती की मौत, देखें वीडियो

    ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक निर्माणाधीन अंडरपास में गिरने से बाइक सवार युवक-युवती को गंभीर चोटें आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। थाना बिसरख पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। थाना बिसरख पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

    थाना बिसरख क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सेफ्टी रेलिंग को तोड़कर निर्माणाधीन अंडरपास में जा गिरी। इस घटना में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से प्रयागराज के झूसी का रहने वाला 28 वर्षीय अंकुर सिंह पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में रहता था। उसकी महिला मित्र 25 वर्षीय कशिश गौर सिटी के 14 जी एवेन्यू में रहती थी। कशिश प्रयागराज के मेजा की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, दोनों अलग-अलग कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों रात लगभग डेढ़ बजे स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर चार मूर्ति की ओर आ रहे थे।

    तेज रफ्तार बाइक चार मूर्ति गोल चक्कर पर निर्माणाधीन अंडरपास पर लगी लोहे की सेफ्टी रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। इससे दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को बता दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस की तरफ से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परिजन की तरफ से मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि अगर परिजन इस घटना में कोई शिकायत करते हैं तो केस दर्ज कर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्चे की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्चे की मौत

    लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद रेलवे रोड के नजदीक नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में ऑटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल लोग बाहरी राज्यों से आए प्रवासी मजदूर थे, जो सरहिंद रेलवे स्टेशन से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहे थे। ऑटो में करीब 10 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

    जब ऑटो रेलवे रोड से सर्विस लेन पर मुड़ा, तभी गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और सभी को सिविल अस्पताल, फतेहगढ़ साहिब पहुंचाया गया। लेकिन दुखद रूप से डॉक्टरों ने एक 8 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सुखनाज सिंह ने बताया कि सरहिंद पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ट्रक और ऑटो के चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया गया।

     

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर JNV पेखुबेला में होगा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह, उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर JNV पेखुबेला में होगा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह, उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को ऊना जिले में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के साथ आयोजित यह समारोह 21 जून को प्रातः 6.30 बजे से आरंभ होगा। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी किरण शर्मा ने दी।

    उन्होंने कहा कि जिला आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में विभाग के योग शिक्षक विभिन्न योगाभ्यास, प्राणायाम व सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराएंगे।

    उन्होंने जिलावासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने, जीवन में योग को अपनाने और समाज को स्वस्थ और संतुलित बनाने की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया है।

  • हरोली कॉलेज में इस वर्ष से शुरू होंगे 7 नए पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया जारी

    हरोली कॉलेज में इस वर्ष से शुरू होंगे 7 नए पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया जारी

    कॉलेज के नए भवन में लगेंगी इस शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं

    ऊना/सुशील पंडित: डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में शैक्षणिक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अकादमिक सत्र 2025-26 से सात नए पाठ्यक्रम आरंभ किए जा रहे हैं। व्यवसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में बीबीए और बीसीए जैसे स्नातक स्तरीय कोर्स शुरू करने के साथ ही कॉलेज में पीजी डिग्री कोर्सेज में एम.कॉम, एम.ए. इंग्लिश, एम.ए. हिंदी, एम.ए. राजनीतिक विज्ञान और एम.ए. इतिहास जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की भी शुरुआत की जा रही है।

    कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि बीबीए और बीसीए में 60-60 सीटें जबकि प्रत्येक पीजी कोर्स में 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। अब तक एडमिशन के लिए विभिन्न कोर्सेज में 112 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं और प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में पहले से ही बीए और बीकॉम के पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि कॉलेज के नवीन भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं इसी नए भवन में संचालित होंगी। बता दें, कॉलेज का नया भवन करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
    प्रो. डडवाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व और दूरदृष्टि के अनुरूप डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज, हरोली को ज्ञान के एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर और अनुभवी प्राध्यापकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष फोकस किया गया है।

  • Punjab News: अवैध हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं सीआईए स्टाफ-2 द्वारा वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद किए गए।

    मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 युवकों के कब्जे से 2 पिस्टल .32 बोर सहित 7 रौंद और 1 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर के बरामद की है।

    उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपी सुकैश कुमार और बिट्टू उर्फ बईया बिहार के निवासी हैं। वह हाल ही में अमृतसर के फैजपुरा इलाके में रह रहे थे। बिट्टू उर्फ बईया के खिलाफ पहले भी स्नैचिंग और असलहा एक्ट में 4 मामले दर्ज हैं और वह पीओ भी है। आरोपी ये पिस्टल एमपी से लाए गए थे। इन लोगों ने थाना सदर और कंटोन्मेंट क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस पार्टी को मिली मजबूत सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से बिट्टू उर्फ बईया और सुकैश कुमार उर्फ पंडित को रणजीत एवेन्यू इलाके से मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। इनसे पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • Haryana News: 1.556 किलो नशीले पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 1.556 किलो नशीले पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा सरकार द्वारा नशा मुक्त समाज की दिशा में चलाए जा रहे अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने एक आरोपी को नशे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय शेरा राज पुत्र रामनाथ, निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17, पंचकूला के रूप में हुई है। थाना सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 556 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौकी सेक्टर-16 पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि राजीव कॉलोनी का रहने वाला एक युवक गांजा बेचने का काम करता है और वह बुढ़नपुर स्थित सब्जी मंडी, सेक्टर-16 के पास शाम के समय किसी व्यक्ति को गांजा बेचने की फिराक में है।

    सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक युवक बैग लेकर संदिग्ध स्थिति में जाता हुआ दिखाई दिया, जिसे तुरंत काबू में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह गांजा राजेश उर्फ काला नामक व्यक्ति से खरीदा था, जिसे एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा कुछ दिन पहले ही 6 किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वर्तमान में वह आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

    पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने की कोशिश करेगी, ताकि पूरे गिरोह को बेनकाब कर कानूनी शिकंजे में लाया जा सके।

  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में ऊना में 294 लाभार्थी बच्चों को 3.11 करोड़ से अधिक की सहायता

    मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में ऊना में 294 लाभार्थी बच्चों को 3.11 करोड़ से अधिक की सहायता

    ऊना/ सुशील पंडित:   ऊना जिले में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 294 लाभार्थी बच्चों को सामाजिक सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न मदों में 3.11 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक सामाजिक सुरक्षा राशि के रूप में 1 करोड़ 30 लाख 43 हजार 909 रुपये प्रदान किए गए हैं। वहीं योजना के तहत जिले में लाभार्थी बच्चों की शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और स्वावलंबन में सहायता के लिए इस साल 31 मई तक 78 मामलों में 1 करोड़ 80 लाख 68 हजार 550 रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2024-25 में मिशन वात्सल्य के तहत स्पॉंसर स्कीम और आफ्टर केयर योजना में 173 मामलों में लाभार्थियों को 40.80 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विशेष गृह में रह रहे बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में बाल कल्याण और संरक्षण की दिशा में किए कार्यों की समीक्षा की गई।

    सरकार बनी निराश्रितों का संबल
    जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से 27 वर्ष की आयु तक अनाथ बच्चों की देखभाल का जिम्मा लिया है। सरकार ने अब योजना का विस्तार करके और भी जरूरतमंद तबकों को इसमें कवर किया है। इसमें अनाथ बचों के साथ ही परित्यक्त अथवा सरेंडर बच्चे और एकल नारी भी सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। लाभार्थी की पारिवारिक आय सभी स्रोतों से पांच लाख रुपये वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा लाभार्थी अथवा उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।

    चाइल्ड हेल्पलाइन पर आए 44 मामले
    उपायुक्त ने बताया कि जिले में जनवरी से अप्रैल के 4 महीने की अवधि में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और 112 पर कुल 44 मामले प्राप्त हुए, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के आंकड़ों के अनुसार, बाल शोषण (मानसिक,भावनात्मक,हिंसक) से जुड़े 8 मामले दर्ज किए गए, जबकि बाल परिवार से संबंधित उत्पीड़न के 12 मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त बाल भिक्षावृत्ति के 4, लापता बच्चे, मानव तस्करी, साइबर क्राइम, शिक्षा से वंचित बच्चे, भावनात्मक सहयोग और बाल श्रम जैसे मामलों में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। अन्य श्रेणी के अंतर्गत 10 मामले प्राप्त हुए।
    बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता शर्मा, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, डीएसपी मुख्यालय अजय ठाकुर, सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास परियोजना नरेंद्र कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप, बीडीओ केएल वर्मा सहित अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने बाल संरक्षण और कल्याण के लिए व्यवस्थागत सुधारों को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए।

  • Punjab News: Influencer Deepika Luthra को धमकी देने के मामले एक और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Influencer Deepika Luthra को धमकी देने के मामले एक और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लुथरा को धमकियां देने के मामले में आज पुलिस को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। मोहकमपुरा थाना के एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश किया, जहां अदालत से पुलिस को आरोपी का एक दिन पुलिस रिमांड मिला है।

    इससे पहले पुलिस ने पटियाला से रमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसका पुलिस को कोर्ट से 2 दिन का रिमांड मिला था। दोनों ही व्यक्तियों पर आरोप हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली दीपिका लुथरा को धमकियां दीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन गिरफ्तारियों के बाद अब यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने किसके कहने पर धमकी दी, इसकी जांच की जा रही है।

    दीपिका लुथरा एक जानी-मानी इन्फ्लुएंसर हैं। उसने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए धमकियां मिल रही हैं। उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों से और पूछताछ कर रही है, और उम्मीद है कि मामले के अन्य पहलू और व्यक्ति इनके बयानों के जरिए उजागर हो सकेंगे।

     

  • Punjab News: Skull Club में चली गोलियां, एक घायल, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Skull Club में चली गोलियां, एक घायल, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के बेस्ट टेक मॉल स्थित Skull Club में देर रात मामूली बात को लेकर क्लब मालिक और उसके 2 साथियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में सिद्धार्थ डेलू गोली लगने से घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि देर रात क्लब में देर रात हुए विवाद में कंधे से कंधा लगने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गोली लगने से सिद्धार्थ घायल हो गया।

    जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पीड़ित के बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिद्धार्थ गंगा नगर का रहने वाला है और वह कल्ब में आया हुआ था, जहां मामूली बात को लेकर उसका विवाद हो गया। डीएसपी ने कहा कि देर रात 1 बजे यह घटना हुई है। वहीं क्लब की परमिशन को लेकर डीएसपी ने कहाकि क्लब की ओर से एस्ट्रा पेमेंट करके 3 बजे तक की परमिशन ली हुई है।