Blog

  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में ऊना में 294 लाभार्थी बच्चों को 3.11 करोड़ से अधिक की सहायता

    मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में ऊना में 294 लाभार्थी बच्चों को 3.11 करोड़ से अधिक की सहायता

    ऊना/सुशील पंडित:  ऊना जिले में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 294 लाभार्थी बच्चों को सामाजिक सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न मदों में 3.11 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक सामाजिक सुरक्षा राशि के रूप में 1 करोड़ 30 लाख 43 हजार 909 रुपये प्रदान किए गए हैं। वहीं योजना के तहत जिले में लाभार्थी बच्चों की शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और स्वावलंबन में सहायता के लिए इस साल 31 मई तक 78 मामलों में 1 करोड़ 80 लाख 68 हजार 550 रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2024-25 में मिशन वात्सल्य के तहत स्पॉंसर स्कीम और आफ्टर केयर योजना में 173 मामलों में लाभार्थियों को 40.80 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं।

    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विशेष गृह में रह रहे बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में बाल कल्याण और संरक्षण की दिशा में किए कार्यों की समीक्षा की गई।

    सरकार बनी निराश्रितों का संबल

    जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से 27 वर्ष की आयु तक अनाथ बच्चों की देखभाल का जिम्मा लिया है। सरकार ने अब योजना का विस्तार करके और भी जरूरतमंद तबकों को इसमें कवर किया है। इसमें अनाथ बचों के साथ ही परित्यक्त अथवा सरेंडर बच्चे और एकल नारी भी सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। लाभार्थी की पारिवारिक आय सभी स्रोतों से पांच लाख रुपये वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा लाभार्थी अथवा उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।

    चाइल्ड हेल्पलाइन पर आए 44 मामले

    उपायुक्त ने बताया कि जिले में जनवरी से अप्रैल के 4 महीने की अवधि में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और 112 पर कुल 44 मामले प्राप्त हुए, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के आंकड़ों के अनुसार, बाल शोषण (मानसिक,भावनात्मक,हिंसक) से जुड़े 8 मामले दर्ज किए गए, जबकि बाल परिवार से संबंधित उत्पीड़न के 12 मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त बाल भिक्षावृत्ति के 4, लापता बच्चे, मानव तस्करी, साइबर क्राइम, शिक्षा से वंचित बच्चे, भावनात्मक सहयोग और बाल श्रम जैसे मामलों में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। अन्य श्रेणी के अंतर्गत 10 मामले प्राप्त हुए।

    बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता शर्मा, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, डीएसपी मुख्यालय अजय ठाकुर, सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास परियोजना नरेंद्र कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप, बीडीओ केएल वर्मा सहित अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने बाल संरक्षण और कल्याण के लिए व्यवस्थागत सुधारों को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए।

  • Punjab News: कोरोना के बढ़ रहे केसों को लेकर सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कोरोना के बढ़ रहे केसों को लेकर सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में सरकार और पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस दौरान जिले में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि नशे से मुक्त करवाने के लिए लोगों के लिए नशा मुक्ति सेंटर भी खोले गए है, जहां उन्हें नशे से मुक्त करवाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए जिला प्रशासन व अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की गई।

    वहीं उन्होंने पंजाब में बढ़ रहे कोरोना के केसों को लेकर कहा कि भले ही पंजाब में भी कोरोना के केस सामने आए रहे है, लेकिन इन बढ़ रहे केसो से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इन केसो में मरीजों को घर में आइसोलेट किया जा रहा है और कुछ दिनों के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव भी आ रही है।

    सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाब में कोरोना केसो को लेकर स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। इस दौरान सरकारी अस्पताल में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को लेकर सेहत मंत्री ने कहा कि यह सफेद हाथी है, इसलिए उन्हें बंद कर दिया गया है। वह पिछले समय की जरूरत थे। लेकिन अब हमें आगे बढ़ना है इनकी अब जरूरत नहीं है। इस दौरान अस्पताल में स्टाफ को लेकर कहा कि हमारे पास स्टाफ की कमी नहीं है। किसी हालत से निपटने के लिए हम तैयार हैं।

  • Punjab News: हरदीप निजर की मौत के मुद्दे को लेकर दल खालसा का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: हरदीप निजर की मौत के मुद्दे को लेकर दल खालसा का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः दल खालसा पार्टी के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह मंड ने 3 प्रमुख मुद्दों पर अहम प्रेस कांफ्रेंस की। मंड ने बताया कि दल खालसा ने जी-7 बैठक के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा और वहां भाई हरदीप सिंह निजर की मौत से संबंधित मुद्दे पर हुई चर्चा पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाई निजर की शहादत और भाई गजिंदर सिंह की बरसी को समर्पित करते हुए विशेष कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई है तथा इस संबंध में 3 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब के गुरुद्वारा बाबा गुरबख्श सिंह में अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे, जिनके 5 जुलाई को सुबह 8 बजे भोग डाले जाएंगे तथा इसके साथ ही भारत व कई अन्य देशों में विभिन्न स्थानों पर भाई हरदीप सिंह निजर व भाई गजिंदर सिंह की याद में गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे।

    एसजीपीसी के नए जत्थेदार बारे बोलते हुए उन्होंने कहा कि जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब की विवादास्पद नियुक्ति पर दल खालसा ने कड़ा रुख अपनाया है। यह मुद्दा धार्मिक ही नहीं बल्कि राजनीतिक भी बन गया है। दल खालसा ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में जन जागरूकता अभियान के माध्यम से इन मुद्दों को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही दल खालसा प्रवक्ता कवरपाल बिट्टू ने भाई हरदीप सिंह निजर की शहादत की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर कनाडा व भारत के संबंधों पर बड़े सवाल उठाए हैं। बिट्टू ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिए जाने पर भी गंभीर आपत्ति जताई।

    उन्होंने कहा कि निजार की हत्या के लिए भारत जिम्मेदार है। पिछली कनाडाई सरकार द्वारा सिख समुदाय की खुफिया एजेंसी पर लगाए गए आरोप सिख समुदाय के लिए गंभीर मामला बन गए हैं। नई कनाडाई सरकार द्वारा जी-7 शिखर सम्मेलन में नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने से सिख कनाडाई समुदाय में चिंता और आक्रोश पैदा हो गया है। कनाडा की गुरुद्वारा कमेटियों और सिख संगठनों ने इस फैसले पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है और दल खालसा ने 14 तारीख को एक पत्र के माध्यम से कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कियर्नी को अपना रुख पत्र भी भेजा है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय नहीं चाहता कि व्यापारिक लाभ की आड़ में भाई निजार की शहादत को नजरअंदाज किया जाए।

    मानवाधिकारों के उल्लंघन के जरिए बनाए गए रिश्ते स्थिर नहीं हो सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भारत और किसी भी देश के बीच समृद्ध और न्यायपूर्ण संबंधों के समर्थक हैं और दल खालसा खुद चाहता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल तनावपूर्ण न हो। अमृतपाल सिंह मेहरो को लेकर उन्होंने कहा कि अगर अमृतपाल मेहरो ने कोई गलत कदम उठाया है तो उसे खुद इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। सोशल मीडिया पर गलत वीडियो शेयर करने वालों को रोकना सरकार का काम है। हम परिवार के मुखियाओं से भी अपील करते हैं कि वे अपने बच्चों को ऐसे वीडियो अपलोड करने से रोकें ताकि ऐसा माहौल दोबारा न बने। अगर ऐसे प्रभावशाली लोग अपनी गलती मान लेते हैं तो यह भी अच्छी बात है।

  • Punjab News: ट्राले की टक्कर से E-Scooty सवार महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्राले की टक्कर से E-Scooty सवार महिला की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला शहीद नंद सिंह चौक से सामने आया है जहां, एक ट्राले ने ई-स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे महिला सड़क पर गिरकर बेसुध हो गई और बाद में अस्पताल में इलाज दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, बठिंडा मीना रानी (53) पत्नी राकेश कुमार निवासी कमला नेहरू कलोनी ई-स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रही थी। जैसे ही वह शहीद नंद सिंह चौक के पास पहुंची तो उसकी स्कूटी को ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने मौके पर पुलिस और समाजसेवी सोसायटी को सूचित किया।

    घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी बठिंडा के वालंटियर एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा बेसुध महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • बेटे ने दिव्यांग पिता को चाकू गोदा, बाइक सहित दुकान में घुसकर की वारदात

    बेटे ने दिव्यांग पिता को चाकू गोदा, बाइक सहित दुकान में घुसकर की वारदात

    बलौदाबाजारः जिले में कलयुगी बेटे द्वारा घिनोनी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। एक बेटे द्वारा अपने दिव्यांग पिता को 15 बार चाकू मारा गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें बेटा बाइक से दुकान में घुसकर पहले तो तोड़फोड़ करता है फिर मना करने पर पिता को मारता है। इस दौरान बुजुर्ग चिल्लाता रहा, लेकिन बेटा वार करता गया।

    जानकारी मुताबिक, आरोपी बेटा अमरजीत पहले शिक्षाकर्मी था, उसकी गुस्से वाली प्रवृत्ति के कारण उसकी नौकरी छूट गई थी। अपनी नौकरी चली जाने के पीछे वह अपने पिता को इसका दोषी ठहराता था। घटना दौरान भी वह इसी बात को लेकर पिता को मार रहा था और कह रहा था कि, उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी..और जानलेवा हमला कर दिया।

    चाकूबाजी में नरेंद्र सिंह चावला (75) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वे घटना स्थल पर ही पूरी तरह से लहूलुहान हो गए थे। जानकारी लगते ही छोटे बेटे ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी भावना गुप्ता ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: दोस्त के साथ बर्थडे पर जा रहे DAV College के छात्र पर तेजधार हथियारों किया हमला, हालत गंभीर, देखें Live

    Jalandhar News: दोस्त के साथ बर्थडे पर जा रहे DAV College के छात्र पर तेजधार हथियारों किया हमला, हालत गंभीर, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में सरेआम गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जहां दोस्त के साथ बर्थडे पर जा रहे नौजवान पर 3 हमलावारों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में नौजवान के सिर पर गहरी चोटें आई है और हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कोट मोहल्ले के रहने वाले पीड़ित सुरिंदर बब्बर ने कहा कि दोस्त ने खुद देर रात फोन करके बुलाया। इस दौरान वह रिषु के बर्थडे पर दोस्त के साथ गया, जहां देर रात 3 नौजवानों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल नौजवान की पहचान तनिष के रूप में हुई है, वह डीएवी कॉलेज में पढ़ता है।

    इस घटना को लेकर उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे निजी अस्पतला में रैफर कर दिया। जिसके बाद परिवार द्वारा बच्चे को उपचार के लिए ग्लोबल अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित ने कहाकि उन्होंने थाना 5 की पुलिस को शिकयत दी थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने कहा कि बेटे को फोन करके बुलाया और उसके बाद बेटे को पीट दिया। इस घटना के बाद आज पुलिस द्वारा पीड़ित ने बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना हैकि उन्हें पता चला कि रिषु का किसी से विवाद हुआ है।

    इस दौरान उसने बेटे को फोन करके बुलाया। जिसके बाद 3 नौजवानों ने बेटे पर हमला कर दिया। देर रात 3 बजे उन्हें फोन आया कि बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और उसे सिविल अस्पताल उपचार के लिए ले जाया जा रहा है। तनिष के सिर पर गहरी चोटें आई है। पुलिस को देर रात 3 बजे फोन किया लेकिन पुलिस सुबह 6 बजे पहुंची। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पिता का कहना है कि बेटे की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। इस घटना में रिषु को हमलावारों ने कुछ नहीं कहा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तालाश की जा रही है, लेकिन आरोपी मौके से फरार चल रहे है। पीड़ित ने कहा कि अगर उसका बेटा ठीक नहीं हुआ तो धरना लगाकर प्रदर्शन करेंगा।

  • Haryana News: थाने में युवक की मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: थाने में युवक की मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    सीजेएम और पुलिस के आला अधिकारियों ने किया थाने का दौरा

    पंचकूलाः जिले के रायपुर रानी थाने में युवक द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला गरमाता जा रहा है। जहां पर परिवार वाले पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं, वहीं इस मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। पंचकूला के सीजेएम ने थाने का दौरा किया और वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। थाने पहुंचे सीजेएम अजय कुमार घनघस ने युवक की मृतक अभिषेक के परिजनों के बयान दर्ज किए। घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद पुलिस के एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज, एसीपी सुरेंद्र और अन्य एसीपी मौके पर मौजूद रहे। मामले में सीजेएम अजय कुमार घनघस ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी को सीसीटीवी कैमरे कब्जे में लेने के आदेश दिए हैं। वहीं मृतक के शव को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सीजेएम पंचकूला की देखरेख में इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी मीडिया के समक्ष बोलने से बचता नजर आ रहा है। युवक की पत्नी और रिश्तेदारों ने बताया कि युवक को चोरी के मामले में थाने में ले जाया गया था और इसको लेकर हमें कोई सूचना नहीं दी गई और शाम को सरपंच ने हमें बताया कि आपके युवक ने खुदकुशी कर ली है। परिवार ने आरोप लगाया कि सरपंच की शह पर सारी घटना हुई है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं उन्होंने आरोप लगाए कि अगर उनके बेटे ने खुदकुशी की है तो पुलिस पर तब कहां पर थे, इसकी भी जांच होनी चाहिए। परिवार ने गुहार लगाई कि इस मामले में जो भी अन्य आरोपी हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।
  • इस इलाके में घर पर घूमता दिखा तेंदुआ, कुत्ते को बनाया शिकार, देखें CCTV

    इस इलाके में घर पर घूमता दिखा तेंदुआ, कुत्ते को बनाया शिकार, देखें CCTV

    सोलनः हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेंदुए दिखने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के अर्की उपमंडल के मलावन गांव में देर रात घर में बाहर तेंदुए घूमता दिखाई दिया। तेंदुएं ने कुत्ते का शिकार किया और फिर उसे लेकर भाग गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल, यह सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिय़ा पर काफी वायरल हो रही है, यह घर 2 मंजिला है। मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी की तरफ से तेंदुए आधी रात को दबे पांव दाखिल होता है और फिर 10 सेकेंड्स बाद मूंह में एक कुत्ते को दबोचे हुए फरार हो जाता है।

    यह घटना देर रात 1 बजकर 21 मिनट की है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेंदुआ घर में दाखिल हुआ था। हालांकि, यह जानकारी नहीं मिली है कि यह मकान किसका है। घटना की सीसीटीवी फुटेज कंप्यूटर से रिकॉर्ड की गई है और इसमें एक महिला की आवाज भी है, जो कि कुत्ते के इस तरह से शिकार पर दुख जताती नजर आ रही है। उधर, पूरी घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग रात को घर के बाहर आने जाने से परहेज कर रहे हैं।

    मलावन गांव के मुकेश भगतराम, दीपराम, ओमदत्त, दीपा, कृष्णा और दयावती ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ कई बार दिन में भी देखा जा गया है। पहले भी कई पालतू कुत्तों का वह शिकार कर चुका हैं। लेकिन सीसीटीवी में तेंदुआ पहली बार कैद हुआ है। मलावन के ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। तेंदुए से खासकर महिलाएं व बच्चे सहमे हुए हैं। दिन में भी तेंदुआ देखे जाने से लोग खेतों में जाने से घबराने लगे हैं।

     
  • Punjab News: हवाई फायर करने वाला गिरफ्तार, 12 बोर Rifle बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: हवाई फायर करने वाला गिरफ्तार, 12 बोर Rifle बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के बड्डूवाल रोड स्थित गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति द्वारा हवाई फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हथियार भी बरामद किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, काबल सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी बड्डूवाल रोड, धर्मकोट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंचायत की ओर से रजामंदी से दविंदर सिंह की सांझी जमीन की नपाई करके एक पत्थर निशान स्वरूप गाड़ा गया था, परंतु आरोपी दविंदर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने ट्रैक्टर से उस पत्थर को उखाड़ दिया। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी अपने घर से 12 बोर की राइफल लेकर आया और हवाई फायरिंग किए। साथ ही उसने जान से मारने की धमकियां भी दीं जिसके बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक 12 बोर राइफल, एक खाली खोल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • इस इलाके में प्रशासन ने ध्वस्त की झुग्गियां, भारी पुलिस बल रहा तैनात, देखें वीडियो

    इस इलाके में प्रशासन ने ध्वस्त की झुग्गियां, भारी पुलिस बल रहा तैनात, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः शहर को अवैध अतिक्रमण से बचाने और सुंदर बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन लगातार विभिन्न कदम उठा रहा है। इसी के चलते प्रशासन द्वारा शहर से झुग्गियों को हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के बीचों-बीच स्थित आदर्श कॉलोनी सेक्टर 54 में बनी झुग्गियों को आज तोड़ दिया।

    लगातार 4-5 दिनों से यहां के निवासियों को झुग्गियों को खाली करने के निर्देश दिए गए थे जिसके चलते आज सेक्टर 54 में बनी झुग्गियों को तोड़ा गया। आज प्रशासन ने पूरी पुलिस फोर्स के साथ सुबह 5 बजे से झुग्गियों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।