Blog

  • बस और कार की टक्कर में 5 की मौ+त

    रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में बुधवार (6 मार्च) सुबह हरियाणा रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा महेंद्रगढ़ रोड स्थित सीहा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान चरखी दादरी के चांगरोड गांव के रहने वाले अजीत (45), सुरेंद्र (42), बिल्लू (40), चरखी दादरी के सुई गांव के रहने वाले सूरत (70) और भिवानी के दिनोद गांव के रहने वाले प्रताप (55) के रूप में हुई है। मरने वाले सभी शादी में शामिल होकर चरखी दादरी लौट रहे थे। रिश्तेदार राम सिंह के अनुसार, सभी लोग बिना सोए 3 दिन से शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आई है।

    बता दें कि इससे पहले मंगलवार रात चरखी दादरी के चांगपुर से अजीत के भतीजे अमित की बारात रेवाड़ी के ततारपुर खालसा गांव में आई थी। रात को शादी का प्रोग्राम नंदरामपुर बास रोड स्थित रॉयल गार्डन में हुआ। सुबह 7 बजे दुल्हन की विदाई हो गई। दूल्हे के परिवार के लोग अलग-अलग गाड़ियों में चरखी दादरी के लिए रवाना हो गए। दूल्हे अमित के चाचा अजीत के साथ सुंदर, बिल्लू, सूरत और प्रताप बलेनो कार में चरखी दादरी जा रहे थे। करीब 8 बजे सीहा गांव के पास कार की सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ।

  • पंजाब : तेजधार हथियारों से व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

    सुलतानपुर लोधी : थाना कबीरपुर के अंतर्गत पड़ते गांव हुसैनपुर बुले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जरनैल सिंह पुत्र महिंदर सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह पुत्र रेशम सिंह को बीती रात कुछ लोगों ने बाहर बुलाया और वह रात भर घर नहीं लौटा।

    परिजनों ने सुबह उसे कई जगहों पर खोजा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। तभी किसी ने फोन पर सूचना दी कि मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। निर्मल सिंह मल्ल ने बताया कि बलबीर सिंह के 2 बेटे हैं। जिनमें से एक यूके में है और दूसरा सेना में भर्ती है। घर में बेटा, पोता और खुद बलबीर सिंह रहते थे।

    इस मौके पर परिजनों और शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हत्या करने वालों को ढूंढ कर सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलने के बाद सब डिवीजन पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी और थाना कबीरपुर के एसएचओ मौके पर पहुंचे और इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी।

  • पंजाबः शिव मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, चांदी और टली लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर में चोरी की वारदातों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं ताजा मामला समराला अधीन पड़ते गांव चहलां से सामने आया है। जहां प्राचीन श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर मुक्तिधाम को चोरों ने निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि मंदिर में जिस समय आरती की जा रही थी उस समय चोर ने बिना किसी खौफ के वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ चोर ने मंदिर में सुशोभित नंदी जी की मूर्ति के गले से चांदी की चेन समेत टल्ली उतार ली गई। जिसका वजन करीब 20 तोले था। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    वीडियों में देका जा सकता है कि सभी लोग आरती में व्यस्त थे और चोर इस दौरान चोरी की वारदात में व्यस्त था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने बताया कि चंद्र मोहन ने शिकायत दी थी कि मूर्ति से चांदी की चेन चुराकर चोर फरार हो गया था। इस मामले में जसविंदर भोला, निवासी माछीवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो मामले पहले से दर्ज है। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। 

  • पंजाबः नेचर फेस्ट में उड़ान भरते वक़्त पैरागलाइडर हुआ हादसाग्रस्त, बच्चा घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः नेचर फैस्ट में पैरागलाइडर के हादसाग्रस्त होने की सूचना मिली है। हालांकि इस हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। वहीं कहा जा रहा है कि इस हादसे में एक बच्चे को मामूलीं चोट आई है। लेकिन हादसा होने से मेले में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। जानकारी अनुसार 1 मार्च से 5 मार्च तक दशहरा ग्राउंड में होशियारपुर नेचर फैस्ट करवाया जा रहा है। आज मेले के अंतिम दिन है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार पैरागलाइडर जब जमीन से उड़ान भरने लगा तो तेज हवा के कारण हादसाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक छोटे बच्चे के मामूली चोटें आईं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर पैरागलाइडर ऊंचाई पर होता तो शायद बड़ा नुक्सान हो सकता था। वहीं हैरानी की बात यह है कि प्रशासन ने पैराग्लाइडिंग वाली स्थान पर कोई भी मेडिकल व कोई भी अधिकारी की ड्यूटी तक नही लगाई हुई थी। ऐसे में बिना ट्रैक के ही उड़ान ओर उत्तर रहा था।

  • पंजाब : हमलावरों ने दंपती को बेरहमी से पीटा, देखें CCTV

    लुधियाना : व्यक्ति को फ्लैट्स पर अवैध कब्जे की शिकायत करनी महंगी पड़ गई। महिला और व्यक्ति ने घर में घुसकर दंपती को डंडों से बेरहमी से पीटा। हमला करने वाले महिला और व्यक्ति डराने के लिए अपने साथ कुत्ता भी लेकर आए थे। पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दंपती से मारपीट होती दिख रही है। सेक्टर-40 निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह बीमा कंपनियों में एजेंट का काम करता है।

    उसने कानूनी तरीके से फ्लैट लिया हुआ है। उसके इलाके में करीब 40 से ज्यादा फ्लैट हैं, जिन पर कुछ लोगों ने ग्लाडा के अधिकारियों की मिलीभगत से कब्जा किया हुआ है। कई बार उसने ग्लाडा के अधिकारियों को इसकी शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने मामले को CMO दफ्तर से लेकर हाईकोर्ट में भी उठाया। महेंद्र ने बताया कि उसके घर के साथ लगने 2 फ्लैट्स पर कब्जा किया गया है। उसने इसकी शिकायत भी अधिकारियों को भेजी थी। इसी रंजिश में दोनों फ्लैट्स पर कब्जा करने वालों ने 27 फरवरी को उसके परिवार पर हमला करा दिया।

    एक व्यक्ति और महिला अपने कुत्ते के साथ उनके घर में आए और पत्नी और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। व्यक्ति ने उसे जमीन पर गिराकर डंडों से पीटा।  उसकी पत्नी की आंख और कमर पर चोट आई हैं, जबकि उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। हमले के दौरान चिल्लाकर उन्होंने मदद की गुहार भी लगाई। लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। हमलावरों ने डंडे से उसके घर के बाहर लगे करीब 9 CCTV कैमरे भी तोड़ दिए।

  • पंजाबः दो कारों की भीषण टक्कर में एक की मौ+त, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नेशनल हाईवे नंबर 54 पर जीरा के गांव महियांवाला के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से गाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार लोग घायल हो गए।

    फरीदकोट की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर में सवार व्यक्ति बूटा सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वह स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पीबी 10 ईपी 3008 पर सवार होकर फरीदकोट से जीरा की ओर आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह गांव महियांवाला के पास पहुंचे तो अचानक दूसरी तरफ से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार नंबर पीबी 22 ई 0602 ने उनकी कार को टक्कर मार दी। पीड़ित ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया। 

    वहीं दूसरी ओर हादसे की जानकारी देते हुए रोड सेफ्टी फोर्स में तैनात कर्मचारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जीरा के महियांवाला गांव के पास एक हादसा हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और हादस में घायलों को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं मृतक के शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। 

  • जालंधरः दो गाड़ियों की टक्कर में पलटी कार

    जालंधर, ENS: क्यूरो मॉल के पास देर रात दर्दनाक 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में अनियंत्रित गाड़ियां फुटपाथ के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बीच सड़क पलटी खा गई। जिसके बाद मौके पर लोग जमा हो गई। हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों गाड़ियां आपस में टकराने के बाद सड़क के किनारे बने फुटपाथ के दूसरी तरफ पलट गई। हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना को लेकर जांच जारी है। वहीं दुर्घटना के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली तथा वहां से गुजर रह राहगारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे के कारणों बारे अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

  • पंजाब : कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : कारोबारी द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। देर शाम एक गारमेंट्स कारोबारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम नरेश है, उसकी चौड़ा बाजार में उसकी गारमेंट्स की दुकान है।

     विक्रम विक्की ने कहा कि करीब 4 साल पहले उसने भाई नरेश को उसका हिस्सा देकर अलग कर दिया था। नरेश की पत्नी, बच्चे और साला लगातार उसे परिवार से अलग होने का दबाव बनाते थे। विक्रम का आरोप है कि नरेश की पत्नी, साला और बच्चे उससे मारपीट करते थे। वह परिवार से डर कर अपनी बहन से चैटिंग पर अपना दुख जाहिर करता था। यदि वह फोन पर भी बात करता था तो उसके फोन पर रिकॉर्डिंग पत्नी लगाती थी।

    विक्रम ने कहा कि नरेश को मानसिक तौर पर उसके परिवार के सदस्यों ने परेशान किया हुआ था। मौत से 2 दिन पहले चौड़ा बाजार में उसकी दुकान पर परिवार के सदस्य धमका कर गए थे। विक्रम के मुताबिक अस्पताल से उसे नरेश के साढू पवन का फोन आया, जिसने उसे नरेश की मौत की सूचना दी।  थाना जमालपुर में उसने परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

    थाना जमालपुर के SHO जसपाल सिंह के मुताबिक मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया जाएगा। 

  • जालंधरः सबसे व्यस्त चौक पर गनपॉइंट पर युवक से नगदी छीनकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: महानगर के सबसे व्यस्त भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) के पास गन प्वाइंट पर लूट की वारदात का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पार्किंग में खड़े युवक से पिस्टल के बल बाइक सवार लुटेरे नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना 4 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पीड़ित दीपू ने शिकायत में कहा वह किसी काम से भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) आया था। उसने अपनी एक्टिवा रेड क्रॉस मार्केट में पार्क की थी।

    देर शाम जब वह लौटने लगा तो उसके पास दो लुटेरे आ धमके। पहले आरोपियों ने बैग छीनने ने की कोशिश की। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उन्होंने पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी। इस दौरान आरोपियों ने उससे पैसे वाला बैग छीन लिया और बाइक पर बैठ स्काई लार्क चौक की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में करीब 15 हजार रुपए और चाबियां पड़ी हुई थीं। वारदात के बाद दीपू चिल्लाया और उनके पीछे भी भागा, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। आरोपी रास्ता खाली होने के चलते आसानी से मौके से भाग निकले। वहीं मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि दीपू के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब एरिया के सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

  • आज का राशिफल, 6 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 6 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा, उसके बाद वरीयान योग लग जायेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज विजया एकादशी व्रत है। साथ ही कल सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन आज का दिन बेहतर है। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज रचनात्मक कामों के लिहाज से समय अच्छा है। मन में कई नए विचार आ सकते हैं। किसी अनजाने के सहयोग से काम पूरा हो सकता है। कुछ लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है।

    वृष राशि

    आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पैसों से जुड़ा आपने जो फैसला लिया था, आज उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे, जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आज शाम को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कई सालों से नहीं बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी।आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ हो सकते हैं। परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आज मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत ररहेगा। राजनीतिक से जुड़े लोगों को आज मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगें। 

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आज बेवजह किसी बातों में दखल देने से बचें। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार मध्यम स्तर पर रहेगा। जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। आपको कोई फैसला लेने में समयसा महसूस हो सकती है। आज कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है। पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ेगी। आज ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी समय खराब हो सकता है। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो किसी की मदद लें, अच्छा रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत करियर में बदलाव ला सकते हैं। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी कुछ चिंताएं आपके लिए रूकावटें बन सकती हैं। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। अपने काम को न टालें। बेहतर होगा समय से काम पूरा कर लें। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे बचकर रहें। आपके जीवनसाथी के कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है। जो लोग मिटटी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको अपनी मेहनत के कारण धन लाभ होगा।

    वृश्चिक राशि

    आज मित्रों के सहयोग से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं। शाम तक घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। दूसरों के साथ खुशी बांटने से आपको बेहतर फील होगा। दुश्मन आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। आज आपको पारिवारिक सुख और शांति का लाभ मिलेगा।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा। आप सकारात्मक रहेंगे और आपके मन में कई उम्मीदे भी बनी रहेंगी। कुछ नया काम करेंगे। अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। काम की पहले से योजना बनाना ज्यादा कारगर साबित होगा। करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है। आज नौकरी पाने के प्रयास सफल रहेगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेने के योग है। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।

    मकर राशि-

    आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। इस राशि के छात्रों को आज अधिक मेहनत करनी की जरूरत है। आज आपके कुछ काम अटक सकते हैं। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आप जितना ज्यादा प्रयास कर कामकाज को अच्छी दिशा देने का प्रयास करेंगे, आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

    कुंभ राशि-

    आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। आज किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। अगर आज आप किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है, तो राहुकाल देखकर ही शुरूआत करें।

    मीन राशि-

    आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग सकता है। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। लाभ के साधनों में कमी आ सकती है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होने का योग है। कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।