Blog

  • चंडीगढ़: 8 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    चंडीगढ़: पुलिस ने 8 साल की बच्ची के साथ कुकर्म के बाद हत्या करने वाला आठवीं फेल हत्यारे को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर प्रैस कांफ्रेस के दौरान एसपी सीटी मृदूल ने बताया की 19 जनवरी से लापता आठ साल की बच्ची का शव 22 जनवरी को कूडे के ढेर में मिला था। 

    चंडीगढ पुलिस ने हत्यारे को बिहार के आरा जिले से काबू किया है। आरोपी ने बच्ची को समान लेने के बहाने बुला कर कुकर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 511, 376, 376ए, बी और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का हुआ निधन

    चंडीगढ़: यु.टी की राजनीति में अच्छी पैंठ रखने के नाम से जाने जाते पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का हो गया है। हरमोहन धवन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। फिर बाद में वह कांग्रेस, बसपा और बीजेपी  में शामिल हुए थे। लेकिन अब वह आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे। 

    बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री धवन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  83 वर्ष की उम्र में उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। धवन को लोग राजनीती गलियारों में तो पसंद करते ही थे। इसके साथ ही उनकी  मतदाताओं पर भी अच्छी पकड़ थी।

  • राजौरी काकोरा में यात्रियों से भरी बस पलटी, देखें वीडियो

    राजौरी से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बस में 45 लोग सवार थे। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच ने बताया कि उन्हें 6.20 पर सूचना मिली कि राजौरी से बायाढूंगा जा रही बस पलट गई। उन्होंने बताया कि बस में उनके 45 नौजवान सफर कर रहे थे। उक्त नौजवान शहर से सामान खरीद कर घरों को लौट रहे थे। वही रास्ते में ब्रेक ना लगने के कारण बस अचानक पलट गई।

    इस हादसे में बस 40 मीटर नीचे नाले में गिर गई। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि हादसे में 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही गाड़ी पलटने के कारण ड्राइवर को जैक लगाकर बस में से निकल गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस अधिकारी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। हादसे में हुए गालों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

  • बीबीएन में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

    बददी/सचिन बैंसल:बीबीएन में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  बीबीएन में जगह-जगह तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया और तिरंगे को पुष्प भी भेंट किए गए। उपमण्डलाधिकरी नालागढ़ दिव्याशु सिंगल ने  नालागढ़ उपमण्डल स्थित पुराने बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में उप-मण्डल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की।इस अवसर पर दिव्याशु सिंगल ने उपस्थित लोगों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हम सभी देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिवस है। 26 जनवरी, 1950 को हमारे देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई और हमारा देश विश्वभर में सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ था। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ ने देश में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। ज़िला का बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र हिमाचल का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र को एशिया के फार्मा हब के रूप में जाना जाता है।


    उपमण्डलाधिकारी ने इस अवसर पर नालागढ़ हेरिटेज पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात उन्होंने विधिवत ध्वजारोहण किया व पुलिस परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। सहायक उप निरीक्षक दूनी चन्द ने परेड का नेतृत्व किया।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष अल्का वर्मा, पुलिस उप अधीक्षक नालागढ़ फिरोज खान, तहसीलदार नालागढ़ नीशा आजाद, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। बद्दी में भी हाउसिंग बोर्ड के अमरावती स्थित हरिओम योग समिति ने टोरेंट पार्क में झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने झंडा फहराया। उधर व्यापार मंडल बद्दी में नगर व्यापार मंडल बद्दी के प्रधान मानसिंह व उप प्रधान बेअंत ठाकुर व अन्य सदस्यों ने बाजार के मुख्य चौक पर झंडा फहराकर राष्ट्रीय गान गया व आने जाने वाले लोगों को लड्डू बांटे।

  • बददी के निकट शीतलपुर में ग्रामीणों ने किया गोशाला का आगाज 

    बांके बिहारी गोशाला का नारियल फोड़ किया भूमिपूजन 

    बददी/सचिन बैंसल:बददी के निकट शीतलपुर गाँव में बांके बिहारी गोशाला का भूमि पूजन पंचायत वासियों ने मिलकर किया जिसमें नगर परिषद बददी के गणमान्य लोग शामिल थे।  भूमि पूजन का शुभारंभ ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस, राजकुमार लबाना और सामाजिक कार्यकर्ता संजीव ठाकुर संजू ने किया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष चिंतन कुमार, सचिव ललित ठाकुर और कोषाध्यक्ष मान सिंह ने बताया की इसमे सब आसपास के गाँव के लोगों ने सहयोग देने का आश्वासन दिया है।  इस अवसर पर चिंतन, दीवान चंद,देसराज, भाग सिंह,अवतार सिंह, राजकुमार संडॉली , कुलदीप सिंह,राकेश धीमान, अशोक कुमार,सजीव कुमार, लखविंदर सिंह,शिवकुमार, देवेंद्र मोहन धीमान, मोनू झाड़ माजरी, निर्मल सिंह नीमा,कमल नयन, पवन पंडित, दयाल चंद, मान सिंह, दिनेश काकू, विमल बैंसल, सुनील कुमार, संजीव ठाकुर और ललित ठाकुर उपस्थित थे। हिमालया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ  रानेश राणा विशेष तौर पे उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजकों को इस पुनीत कार्य के  लिए शुभकामनाएं दी। 
  • सीएसएस बद्दी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    डाॅक्टर किशोर ठाकुर ने बताया आरएए योजना का महत्व

    बददी/सचिन बैंसल :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल बद्दी में राष्ट्रीय अविष्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर हिमालय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर किशोर ठाकुर ने शिरकत की । उन्होंने आरएए के महत्व पर बोलते हुए कहा कि भारत सरकार की बहुत ही महात्वाकांक्षाी योेजना स्कूलों और कक्षा की प्रधानता पर जोर देना मुख्य है ।कक्षा में विज्ञान,गणित और प्रौद्योगिकी सीखने की क्षमता का लाभ और समायोजन आदि के लिए प्रौद्योगिकी में अवसर सीखना प्रचुर मात्रा में है । इसके इलावा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान को पोषण प्रदान करना, विज्ञान को बढ़ावा देना, ट्रैक दृष्टिकोण में स्कूलों को समर्थन और एक मंच प्रदान करना है । किशोर ठाकुर ने कहा कि आज का युग टैक्नोलोजी का युग है ।और हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए टैक्नोलोजी का सही और सदुपयोग करना होगा । अन्यथा इसके दुष्परिणाम अनगिनत है ।उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन को सफल और सार्थक बनाने के लिए अनुशासन, समर्पण और दृढ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए । इसके इलावा जीवन को बुराईयों की ओर ले जाने वाले नशे जैसी बिमारी से हमेशा दूर रहना होगा। क्योंकि केवल एक नशा हमारी आदत ही नहीं बिगाड़ता बल्कि हमारा पूरा जीवन, पूरा परिवार और समाज को नष्ट भ्रष्ट कर देता है । नशा को अर्थ ही होता है नाश करना, इसलिए हमें इस महाबिमारी से सदैव दूर रहना होगा ।तभी एक विद्यार्थी स्वस्थ रहते हुए परिवार और समाज को स्वस्थ और सर्मद्वशाली बना सकने में सहयोगी बन सकात है ।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक अनुपमा, रजत ठाकुर, जसवंत सिहं सहित अनेक प्राध्यापक एवं छात्र मौजूद रहे ।
  • ओम शर्मा बने इंटक के प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता 

    कांग्रेस महासचिव व इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा ने की तत्काल प्रभाव से नियुक्त
    बददी/सचिन बैंसल:लंबे समय से मीडिया में कार्यरत व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ओम शर्मा को देश के सबसे बड़े व राष्ट्रीय-प्रदेश से मान्यता प्राप्त मजदूर संगठन इंटक में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला ऊना से सम्बंध रखने वाले और एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब में कार्यरत ओम शर्मा को इंटक के प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता के साथ साथ इंटक आईटी सेल का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से उनकी नियुक्ति कर दी है।  इंटक के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी-प्रवक्ता व इंटक आईटी सेल के प्रदेशाध्यक्ष ओम शर्मा ने कहा के संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। ओम शर्मा ने कहा के इंटक हमेशा मजदूरों के हकों के लिए लड़ती आई है और इंटक का मजदूरों के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

    ओम शर्मा ने बताया के बीते कल घुमारवीं में इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में आईपीएच के पैरा वर्करों व पीडब्ल्यूडी के मल्टीटास्क वर्करों को सेलरी न मिलने व उनके लिए स्थाई पॉलिसी का मामला सामने आया है। जल्द ही इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह सरकार के समक्ष इस मुद्दे को रखेंगे। वहीं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आहवान पर 16 फरवरी को होने वाली देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक अहम बैठक इंटक प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह के नेतृत्व में होने जा रही है। ओम शर्मा ने बताया के इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बाबा ने साफ कर दिया है के इंटक मजदूरों व वर्करों के हक के लिए सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी। पैरा वर्करों व मल्टीटास्क वर्करों के हक के लिए पूरे प्रदेश में सभी वर्करों को एकजुट किया जा रहा है। वहीं एक मांग पत्र भी सरकार को सौंपा जाएगा। ओम शर्मा ने संगठन में अहम जिम्मेदारी के लिए इंटक के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व, इंटक प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व तथा दून विधायक चौधरी राम कुमार समेत सबका आभार व्यक्त किया। 
  • नायब तहसीलदार बनने पर रणदीप ठाकुर को व्यापार मंडल बददी ने किया समान्नित

    बददी/सचिन बैंसल: ग्राम पंचायत बरोटीवाला के गांव सतीवाला निवासी रणदीप ठाकुर के नायब तहसील दार पद पर पदोन्नति होने पर उन्हें व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष बेअंत ठाकुर ने सम्मानित किया है। बेअंत ठाकुर  ने बताया कि उनके क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है  युवा बड़ी प्रशासनिक पोस्टों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रणदीप ठाकुर ने सोलन व बद्दी में अपनी सेवाएं दी है व न केबल उनकी पंचायत के लोगों बलिक दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यकित् उनके पास चला जाता था तो उनके कार्यां को प्रमुखता के आधार पर करवाते हैं। उन्हाेंने व्यापार मंडल  की तरफ से इस युवा अधिकाारी को सम्मानित किया। नायब तहसीलदार रण्दीप ठाकुर ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा बरोटीवाला स्कूल से हुई व ग्रैजुएशन नालागढ़ कॉलेज से है। साल 2003 में उन्हेांने अपनी नौकरी डी.सी. कार्यालय सोलन से शुरू की थी व विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दी। नौकरी के साथ-साथ युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के लिए वो एक गाईड का कार्य भी करते थे। उनके पिता राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर तैनात थे। अब उन्हें बतौर नायब तहसीलदार तैनाती मिली है व जोगिंद्र नगर में इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्हेांने कहा कि नौकरी में रहते हुए लोगों की सेवाएं करना ही उनका मुख्य ध्यय है।

  • पंजाब: कांग्रेस ने नवजोत सिद्धू के करीबी को किया सस्पेंड

    मोहाली: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने के दिशा-निर्देशों पर सिद्धू के करीबी महेश इंदर सिंह निहाल सिंह वाला व धर्मपाल सिंह को कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि धर्मपाल सिंह को पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से सस्पेंड किया गया वहीं महेश इंदर सिंह निहाल सिंह वाला को पार्टी के प्राथमिक मैंबरशिप से सस्पेंड, पार्टी पदल व पंजाब प्रदेश कमेटी के डैलीगेट से भी हटा दिया गया है। ये भी जानकारी मिली है के पंजाब कांग्रेस का ये एक्शन नवजोत सिद्धू की मोगा रैली को लेकर लिया गया है।

  • पंजाब: एक्साइज और टैक्स विभाग के अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़:पंजाब सरकार मे आगामी लोक सभा चुनावो को लेकर तबादलों का दौर निरंतर जारी है। इसी कड़ी में सर्कार की ओर से एक्साइज और टैक्स विघ के अफसरों के बड़े स्तर पर फेर बदल किए है। जिसकी सुचि निचे दी गई है।