Blog

  • पंजाबः विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने किया बड़ा ऐलान

    पंजाबः विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने किया बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का परिवार विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गया। इसके बाद मंत्री कुलदीप धालीवाल मूसेवाला के परिवार से मिले और उन्होंने परिवार को 20 के बाद कभी भी मुख्यमंत्री से मिलने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मिलने के वादे पर मूसेवाला के पिता ने धरना समाप्त कर दिया। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे घर-घर जाकर प्रदर्शन करेंगे।

    इस दौरान कांग्रेस विधायक भी मूसेवाला के माता-पिता के साथ धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना है कि अभी तक गोल्डी बराड़ पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक न्याय नहीं मिला है। बता दें कि दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने न्याय की मांग को लेकर पंजाब विधानसभा के बाहर आज विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि अभी जो कुछ हो रहा है अपने बेटे की हत्या के मामले को दबाने के लिए हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि मेरे पक्ष में कुछ भी नहीं जा रहा है, जिसके चलते मैं विधानसभा के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर हूं। मेरा बेटा एक विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व था। दुनिया में गुस्सा है लेकिन हमारी सरकार हमारी नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ नहीं हुआ है। सिर्फ गोली चलाने वाले शूटर ही पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों को मारा जा रहा है। इस प्रकार गवाहियां खत्म की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक चालान भी नहीं जमा किया गया है। जब एक राजनीतिक नेता मारा जाता है, तो सभी को गिरफ्तार कर लिया जाता है, लेकिन मेरे बेटे को मार दिया गया, केवल शूटरों को ही गिरफ्तार किया गया है। साजिशकर्ता पकड़े नहीं गए।

    इस दौरान बलकौर सिंह ने कहा कि जब तक विधानसभा चलती रहेगी, मैं रोज धरने पर बैठूंगा। उन्होंने कहा कि 11 महीने हो गए आज तक सिद्धू हत्याकांड का चालान पेश नहीं किया गया। हम एक आज़ाद देश में रहते हैं और हमारे साथ क्या हो रहा है। हमें लगातार धमकियां मिल रही हैं कि 25 अप्रैल से पहले हमें मार दिया जाएगा।

  • पंजाबः होला मोहल्ला को लेकर सिख संगतों में उत्साह, देखें वीडियो 

    पंजाबः होला मोहल्ला को लेकर सिख संगतों में उत्साह, देखें वीडियो 

    आनंदपुर साहिब/संदीपः श्री आनंदपुर साहिब की धरती पर होले मोहल्ले का उत्साह देखा जा सकता है। इस पर्व पर सिख संगतों का उत्साह देखने लायक होता है। खालसा की इस जन्मभूमि में चल रहे राष्ट्रीय जोड़ मेला होले मोहल्ले के दौरान गुरु नगर जहां केसरिया रंग में रंगा हुआ है, वहीं श्री आनंदपुर साहिब के श्रद्धालुओं द्वारा लंगर का आयोजन किया जा रहा है।

    जिसमें तरह-तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं और ठंडे मीठे गन्ने के रस के छबील भी लगाई गई हैं । देश-विदेश से संगत श्री आनंदपुर साहिब पहुंच रही है और गुरु साहिब के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर रही है, संगत का उत्साह दिखाई दे रहा है।

    वहीं अगर हम प्रशासन की बात करें तो प्रशासन ने भी मेले में सारे सुरक्षा प्रबंध का पूरा इंतजाम किया हुआ है। मेले में श्राद्धलुओं की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही प्रशासन क्यूआर कोड जारी कर और शटल बसों की व्यवस्था कर तीर्थयात्रियों को सारी जानकारी देने का प्रयास कर रहा है। यातायात नियमों को लागू करने के लिए श्रद्धालुओं और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया ।

  • 4 सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त, भारतीय महिला की मौत, देखें वीडियो

    न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और पायलट प्रशिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए है। एनबीसी न्यूयॉर्क टीवी चैनल ने बताया कि 63 साल की रोमा गुप्ता और उनकी 33 साल की बेटी रीवा गुप्ता 5 मार्च को छोटे विमान में सवार थीं।

    कॉकपिट से निकल रहा था धुंआ

    लॉन्ग आइलैंड घरों के पास विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसके पायलट ने कॉकपिट से धुआं निकलने की सूचना दी थी। चार सीटों वाला सिंगल-इंजन पाइपर चेरोकी विमान आग की लपटों में घिरने के बाद नीचे गिर गया। यह लॉन्ग आइलैंड पर रिपब्लिक एयरपोर्ट पर लौट रहा था, जहां से इसने उड़ान भरी थी।

    दोनों घायलों का चल रहा है इलाज

    रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में रीवा और 23 साल का पायलट प्रशिक्षक गंभीर रूप से जल गए है और दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। नॉर्थ लिंडेनहर्स्ट फायर विभाग के प्रमुख केनी स्टेलोन ने कहा, ‘दो मरीज गंभीर रूप से घायल हैं। मेरी जानकारी के अनुसार, उन्हें एक नागरिक ने विमान से निकाला था। वहीं, हादसे में रोमा की मौत हो गई।

    गुप्ता परिवार की मदद के लिए मिले 60 हजार डॉलर

    स्टोनी ब्रूक अस्पताल में रीवा की हालत गंभीर बनी हुई है। वह थर्ड डिग्री बर्न की शिकार हुई है। रीवा माउंट सिनाई प्रणाली में एक चिकित्सक सहायक हैं। रीवा के सहयोगियों का कहना है कि उन्हें आगे एक लंबी और दर्दनाक रिकवरी से गुजरना होगा। इस बीच गुप्ता परिवार की मदद के लिए GoFundMe बनाया गया है, जिसमें अब तक 60,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक राशि जुटाई जा चुकी है।

    विमान की पिछले हफ्ते हुई थी सघन जांच

    विमान डैनी वाइजमैन फ्लाइट स्कूल का था। स्कूल के वकील ओलेह डेकायलो ने कहा कि पायलट के पास उसकी सभी रेटिंग और प्रमाणपत्र थे। दुर्घटना में शामिल विमान का पिछले सप्ताह दो सघन निरीक्षण किया गया था।

    दुर्घटना के कारणों की हो रही जांच

    डैनी वाइजमैन फ्लाइट स्कूल के वकील डेकाजलो ने चैनल को बताया, ‘यह एक प्रदर्शन उड़ान थी। यह देखने के लिए कि क्या लोग उड़ान सीखने में रुचि रखते हैं’। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच जारी रखेगा। संघीय उड्डयन प्रशासन भी दुर्घटना की जांच कर रहा है। संघीय जांचकर्ताओं के मंगलवार को तीसरी बार दुर्घटना स्थल पर लौटने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि आगे के विश्लेषण के लिए मलबे को हटाया जाएगा।

  • होशियारपुरः 8 वर्षीय बच्चा हुआ लापता, देखें CCTV

    होशियारपुरः 8 वर्षीय बच्चा हुआ लापता, देखें CCTV

    दीप नगरः खबर होशियारपुर के वार्ड नंबर 27 के नए दीप नगर की है,  जहां 8 साल का बच्चा जो कि तीसरी जमात में गोकुल नगर के सरकारी स्कूल में पढ़ता है जो की 4 मार्च रात से कहीं चला गया है परिवार की तरफ से बचे को ढूंढ़ने की पूरी कोशिश की जा रही है मगर कुछ पता नहीं लग रहा है और पुलिस के द्वार भी बच्चे की भाल शुरू करदी गई है। 

    जानकरी देते हुए अमन के घरवालों ने बताया कि वो गोकुल नगर सरकारी स्कूल में पढ़ता है और उसके टीचर का अमन के पिता को फोन आया जो कि अमन की शिकायत लगा रहे थे जिसके बाद अमन के पिता द्वारा फोन पर अमन को झिड़क लगाई गई जिसके डर से अमन घर से चला गया।

    जिस वक्त अमन घर से गया उसकी c.c.t.v वीडियो भी सामने आई है जिसके बाद थाना  मॉडल टाउन s.h.o हरप्रेम सिंह और चौकी प्रभारी राजिंदर सिंह द्वारा परिवार से मिल के बचे को खोजने का आश्वासन दिया गया। ईसी मौके वाहां सरबत भला वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष वीएस मान भी पाहुंचे और घरवालों की हर तरह से मदद करने का ऐलान किया।

  • पंजाबः मेला देखने गए 19 वर्षीय युवक का कत्ल 

    पंजाबः मेला देखने गए 19 वर्षीय युवक का कत्ल 

    बटालाः पुलिस के सीमावर्ती कस्बे डेरा बाबा नानक में जोड़ मेला चोला साहिब देखने गए हरुवाल गांव के 19 वर्षीय युवक रूपिंदर सिंह की बेरहमी से किरच मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • गैंगस्टर काला राणा के घर NIA की छापेमारी

    गैंगस्टर काला राणा के घर NIA की छापेमारी

    हरियाणाः यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के घर एनआईए ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि एनआईए ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर गैंगस्टर के घर में दबिश दी है। एनआईए और लोकल पुलिस के गैंगस्टर काला राणा की मां और बहन से पूछताछ कर रही है। गौर हो कि गैंगस्टर काला राणा इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। 

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, 4 बार पार्षद रहे नीटू सहित कई नेता भाजपा में शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, 4 बार पार्षद रहे नीटू सहित कई नेता भाजपा में शामिल

    लुधियानाः चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को विपक्ष लगातार बड़े झटके दे रहा है। कभी कांग्रेस के नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे है तो कभी आप पार्टी ज्वाइन कर रहे है। वहीं अब फिर कांग्रेस को झटका देते हुए चार बार पार्षद रहे गुरदीप सिंह नीटू ने आज चंडीगढ़ में भाजपा का दामन थाम लिया।

    इसके साथ ही संदीप सिंह भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू और अजीत सिंह कपूर भी बीजेपी में शामिल हुए। इन सभी को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ज्वॉइन करवाया। इस दौरान भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा भी मौजूद रहे। बता दें कि चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने गतिविधियां तेज कर दी है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਮਿਸਾਲ ਬਣਿਆ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ, ਪਿਛਲੇ 5 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਦੇ ਰਿਹਾ 2 ਪਹੀਆ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਦੀ ਫ੍ਰੀ ਸੇਵਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਮਿਸਾਲ ਬਣਿਆ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ, ਪਿਛਲੇ 5 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਦੇ ਰਿਹਾ 2 ਪਹੀਆ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਦੀ ਫ੍ਰੀ ਸੇਵਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਕਹਿੰਦੇ ਨੇ ਜੇਕਰ ਕੁਝ ਕਰਨ ਦਾ ਜਜ਼ਬਾ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਇਨਸਾਨ ਲਈ ਕੁੱਝ ਵੀ ਨਾ-ਮੁਮਕਿਨ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਸਾਬਿਤ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਮਲਟੀ ਸਪੇਸ਼ੇਲਟੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾਉਣ ਵਾਲੇ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ। ਰਜਿੰਦਰ ਸੈਣੀ ਵੱਲੋਂ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਕੌਮੀ ਤਿਉਹਾਰ ਮੌਕੇ 2 ਪਹੀਆ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਰਾਹੀਂ ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਇੱਕ ਮਿਸਾਲ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਪਿਛਲੇ ਪੰਜ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਪਣੀ ਇਸ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਰਾਹੀਂ ਹੋਲਾ ਮਹੱਲਾ ਤੇ ਪੁੱਜਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹੋਲਾ ਮਹੱਲਾ ਮੌਕੇ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਤਾਦਾਦ ਵਿਚ ਸੰਗਤ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪੁੱਜਦੀ ਹੈ, ਤੇ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਅਣਸੁਖਾਵੀ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਓਥੇ ਚਾਰ ਪਹੀਆ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਪੁੱਜਣਾ ਕਈ ਵਾਰੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਅਜਿਹੇ ਹਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦੋ ਪਹੀਆ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਵਰਦਾਨ ਤੋਂ ਘੱਟ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ।

    ਰਜਿੰਦਰ ਦੇ ਦੱਸਣ ਮੁਤਾਬਿਕ ਉਸਨੂੰ ਇਹ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਸਰਜਨ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਮਲਟੀ ਸਪੈਸ਼ਲਟੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ MD ਡਾ. ਪੀਜੇਐਸ ਕੰਗ ਨੇ ਹੱਲਾਸ਼ੇਰੀ ਦਿੱਤੀ, ਤੇ ਅੱਜ ਰਜਿੰਦਰ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲਈ ਇਕ ਮਿਸਾਲ ਬਣਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਡਾਕਟਰ ਕੰਗ ਦੇ ਦੱਸਣ ਮੁਤਾਬਿਕ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੂੰ ਬੋਲਣ ਵਿਚ ਬੇਸ਼ੱਕ ਦਿੱਕਤ ਹੈ ਤੇ ਉਸਦੇ ਬੋਲ ਸਾਫ ਨਹੀਂ ਪਰ ਜਿਸ ਸ਼ਿੱਦਤ ਨਾਲ ਉਸ ਵੱਲੋ ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਇਹ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਮਿਸਾਲ ਹੈ, ਓਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਰਜਿੰਦਰ ਦੇ ਦੋ ਪਹੀਆ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਵਿਚ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਹਲਾਤਾਂ ਨਾਲ ਨਿਪਟਣ ਲਈ ਹਰ ਚੀਜ਼ ਮੌਜੂਦ ਹੈ, ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਸਨੂੰ ਇਕ ਚਲਦੇ ਫਿਰਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾ ਨਾਂ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਇਸ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਅੱਤ ਕਥਨੀ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ।

    ਹੋਲਾ ਮਹੱਲਾ ਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਫ੍ਰੀ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸਰਵਿਸ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦੀ ਸੇਵਾ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਵੀ ਸਲਾਮ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਤੇ ਆਸ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦੀ ਇਸ ਕਹਾਣੀ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰੇਗੀ।

  • अफीम की खेती पर सीएम फ्लाइंग टीम की छापेमारी

    अफीम की खेती पर सीएम फ्लाइंग टीम की छापेमारी

    पंचकूला: हरियाणा के मोरनी में अफीम की खेती पर सीएम फ्लाइंग टीम ने छापेमारी की। यह छापेमारी ठंडौग बडियाल गांव में सीएम फ्लाइंग द्वारा इंचार्ज जयकुमार की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर की। सूचना दौरान खेत में उगाए अफीम के करीब 1500 पौधे पकड़े है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर बाद सीम फ्लाइंग की टीम ने मोरनी के उक्त गांव में दबिश दी। इस दौरान टीम ने बडियाल गांव के एक खेत में अचानक पहुचकर खेत में उगी अफीम पकड़ी।

    इस पंचकूला की कुछ किलोमीटर की दूरी पर हो रही थी अफीम की खेती पंचकूला पुलिस व जिला प्रशासन बेखबर सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने किया अफीम की खेती का खुलासा दौरान टीम को मौके पर कोई नहीं मिला, लेकिन इतनी मात्रा में अफीम के पौधे देख टीम सन्न रह गई। अचानक हुई इस कार्यवाही से गांव वासी सहम गए कुछ समय तक किसी को कुछ समझ नहीं आया। जिसके बाद देखते ही देखते खबर आग की तरह पुरे मोरनी के इलाके में फैल गई। इस मामले में किसी भी अधिकारी ने कोई भी संतोषजनक जानकारी नहीं दी।

    बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति द्वारा खेती की जा रही थी फिलहाल वह मौके पर नहीं मिला। मिली जानकारी के अनुसार खेती करने वाला हरियाणा रोडवेज में बतौर ड्राइवर के पद पर तैनात हैं, लेकिन जिस तरह से सीएम फ्लाइंग टीम ने अचानक छापेमारी कर इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती को पकड़ा है। उससे यह लगता है कि यह कार्य बिना मिलीभगत के नहीं हो सकता। यहां सवाल यह उठता है कि छोटे से मोरनी क्षेत्र में पुलिस को इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं लगी। फसल देखकर यह लग रहा है कि यहा कई सालों से अफीम ही उगाई जा रही हैं। आपके बता दें कि कुछ समय पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल यहा आये थे जिन्होंने मोरनी को एक बहुत अच्छा टूरिस्ट प्लेस बनाने की इच्छा व्यक्त की थी।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के 9 समर्थकों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के 9 समर्थकों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    अमृतसरः अजनाला में हिंसक प्रदर्शन की घटना के बाद पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल के उन 10 साथियों की पहचान की गई है, जो उनके साथ 24 घंटे हथियारोें के साथ लैस रहते हैं। इनके लाइसेंसों पर कई हथियार दर्ज हैं। पुलिस ने विभिन्न जिला प्रशासन को नोटिस जारी कर हथियारों का विवरण मांगा है। उसके बाद लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई होगी।

    क्योंकि सभी ने हथियार सेल्फ डिफेंस के लिए बनवाए हैं, न कि किसी के साथ बतौर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर यूज करने के लिए। निर्देश के बाद डीसी फरीदकोट ने गुरभेज सिंह निवासी गांव गोंदरा, फरीदकोट का लाइसेंस रद्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह के 9 साथी हरजीत सिंह अमृतसर, बलजिंदर सिंह अमृतसर, राम सिंह बराड़ कोटकपूरा, गुरमत सिंह मोगा, अवतार सिंह संगरूर, वरिंदर सिंह तरनतारन, हरप्रीत देवगन पटियाला, अमृतपाल सिंह तरनतारन और गुरभेज सिंह फरीदकोट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि तलविंदर सिंह तरनतारन का लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से बना होने के कारण रिव्यू के लिए संबंधित स्टेट को भेजा गया है।