Blog

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री के इस्तीफे के बाद CM Mann और MLA का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री के इस्तीफे के बाद CM Mann और MLA का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) ने जहरीली वस्तु निगलकर सुसाइड कर लिया। इस मामले के बाद सीएम भगवंत में तुरंत एक्शन लेते हुए परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। वहीं, मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि आरोप झूठे हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए मैंने पद छोड़ा है। इस्तीफा CM को भेज दिया है। मेरी पार्टी हमेशा सच का साथ देती है। मामले को लेकर सीएम मान का बयान भी सामने आया है। सीएम मान ने घटना को लेकर दुख सांझा किया है। उन्होंने कहा कि वह परिवार सहित उनके परिजनों से दुख सांझा करते है।

    उन्होंने कहा कि डीएम के सुसाइड के पीछे क्या कारण है, यह जांच का विषय है। ऐसे में जांच से पहले उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा ले लिया गया है। सीएम मान ने कहा कि वह जांच ना प्रभावित कर सकें या फिर किसी भी अधिकारी पर कोई दवाब ना बना सके, उससे पहले इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। यह पार्टी इसलिए बनाई नहीं गई है। ऐसे में इस मामले को लेकर मुख्य सचिव को निष्पक्ष जांच करवाने के आदेश दिए गए हैं।

    दूसरी ओर लुधियाना से आप विधायक पराशर पप्पी ने कहा कि पार्टी को जब मामले के बारे में पता चला, तभी सीएम मान ने एक्शन लेते हुए आज ही इस्तीफा ले लिया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए गए है। हालांकि इस मामले को लेकर दूसरी पार्टियों की तरह कागजों में सीमित नहीं रखा गया है। आप विधायक ने कहा कि यह आप पार्टी है और आम लोगों की पार्टी है। ऐसे में आप पार्टी में किसी की भी कोई जगह नहीं है, जिसका नाम लेकर किसी ने सुसाइड किया हो, उसे बनती सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक जो भी दोषी होगा उसे सजा जरूर मिलेगी।

  • Punjab News: व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, हथियारों सहित 2 गिरफ्तार

    Punjab News: व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, हथियारों सहित 2 गिरफ्तार

    बठिंडाः नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक संयुक्त अभियान के दौरान, एजीटीएफ और पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके हथियार बरामद किए है। आरोपियों की पहचान जैकी कुमार निवासी पारसराम नगर, बठिंडा और विकास अरोड़ा निवासी विशाल नगर, बठिंडा के रूप में हुई है।

    आरोपियों के कब्जे से 2 देसी .32 बोर पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों बठिंडा के एक व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे थे और उन्होंने हथियार दिल्ली से लिए थे। जीटी रोड के पास चेकपॉइंट से भागने की कोशिश करते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन, बठिंडा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: Cabinet Minister के इस्तीफे के बाद कार्रवाई को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Cabinet Minister के इस्तीफे के बाद कार्रवाई को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले में पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा जहरीली सल्फास निगलकर आत्महत्या करने के मामले के बाद परिवार में गहरा शोक और गुस्सा देखा जा रहा है। इस मामले पर बातचीत करते हुए मृतक के परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे इस समय इतने सदमे में हैं कि ठीक से बात करने की हालत में भी नहीं हैं। वहीं इस मामले के लेकर सीएम भगवंत मान ने मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है। इस्तीफा लेने की पुष्टि करते हुए सीएम मान ने चंडीगढ़ में कहा- इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जांच का विषय है। जांच किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए मंत्री का इस्तीफा लिया गया है। वहीं, मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि आरोप झूठे हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए मैंने पद छोड़ा है। इस्तीफा सीएम को भेज दिया है। मेरी पार्टी हमेशा सच का साथ देती है।

    उधर, परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर का माहौल बहुत खराब है। उन्होंने सुबह से न तो चाय पी है और न ही कुछ खाया है। “हमें बहुत बड़ा झटका लगा है। हमारा जवान बेटा और भांजा हमसे छिन गया है। हम इस समय कोई बड़ी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। ” उन्होंने कहा कि इस मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। परिवार का कहना है कि चाहे जांच सीबीआई से करवाई जाए या किसी अन्य निष्पक्ष एजेंसी से, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे एक सामान्य किसान परिवार से सम्बन्ध रखते हैं और उनकी पहुंच बड़े अधिकारियों तक नहीं है, इसलिए वे मीडिया के माध्यम से इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि मृतक की एक छोटी सी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें उसने कथित तौर पर कहा है कि वह कुछ लोगों से दुखी होकर यह कदम उठा रहा है। परिवार का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि इस मामले में कौन-कौन जिम्मेदार हैं। इस मामले के बारे में पुलिस अधिकारी ने कहा कि वेयरहाउस के कर्मचारी गगनदीप सिंह की मौत हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिवार से बातचीत की जा रही है और परिवार के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • ‘मैं जनता का सेवक हूं, किसी कारोबार से मेरा कोई लेना-देना नहीं’: मुख्यमंत्री

    ‘मैं जनता का सेवक हूं, किसी कारोबार से मेरा कोई लेना-देना नहीं’: मुख्यमंत्री

    लुधियाना: Bhagwant Singh Mann ने पंजाब की खेती के भविष्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को निर्णायक बदलाव का माध्यम बताया। Punjab Agricultural University में आयोजित राज्य स्तरीय किसान मेले को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती अब अपनी सीमाओं तक पहुंच चुकी है और किसानों की आय बनाए रखना मुश्किल हो गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई तकनीक के जरिए खेती को लाभदायक बनाया जा सकता है, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव भी कम होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के हित में कई ठोस कदम उठा रही है, जिनमें बेहतर सिंचाई व्यवस्था, दिन के समय बिजली आपूर्ति और फसलों का उचित मूल्य शामिल है। उन्होंने बताया कि राज्य में नहरों का विस्तार, मरम्मत और आधुनिकीकरण तेजी से किया गया है, जिससे लाखों एकड़ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बढ़ी है। साथ ही गेहूं और धान की खरीद के लिए किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

    वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों की नीतियों के कारण पंजाब संकट में पहुंचा। उन्होंने कहा कि कुछ नेता फिर से राज्य को पीछे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी सरकार विकास और जनकल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों, महिलाओं और आम लोगों के हित में योजनाएं लगातार लागू की जाएंगी, ताकि पंजाब को फिर से समृद्ध बनाया जा सके।

     

     

     

  • College Campus में B.Sc. Student का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    College Campus में B.Sc. Student का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    वाराणसीः उत्तर प्रदेश में उदय प्रताप कॉलेज कैंपस में 20 वर्षीय बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में भारी बवाल मच गया। घटना ने ना केवल छात्रों को बल्कि पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। परीक्षाओं के माहौल के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट ने न केवल एक छात्र की जान ले ली, बल्कि कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आपसी रंजिश और वर्चस्व की इस खूनी जंग में गाजीपुर के एक साधारण परिवार का इकलौता बेटा, सूर्य प्रताप सिंह उर्फ पवन हमेशा के लिए खामोश हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 11:00 बजे कॉलेज कैंपस के अंदर मंजीत चौहान नाम के छात्र ने बीएससी सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर गोलियां बरसा दीं। हत्या का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंजीत, सूर्य प्रताप को गोली मारता हुआ दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सूर्य प्रताप गाजीपुर के सैदपुर तहसील के दुबईठा गांव के रहने वाला था। वे अपने माता-पिता के इकलौते बेटे और दो बहनों के अकेले भाई था।

    पिता, ऋषि देव सिंह, वाराणसी के अतुलानंद कॉलेज में प्रिंसिपल की गाड़ी चलाते हैं और माता किरण सिंह उसी विद्यालय में वार्डन रह चुकी हैं। बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सूर्य प्रताप के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने तब तक शव उठाने से मना कर दिया जब तक कि आरोपी का एनकाउंटर नहीं हो जाता। पिता ने कहा कि हमारा तो इकलौता चिराग बुझ गया, अब हमारे पास कोई नहीं है। प्रशासन सहयोग करे और आरोपी को सजा दिलाए।

    उन्होंने किसी भी पुरानी रंजिश की जानकारी से इनकार किया और बताया कि एक दिन पहले ही बेटे से बात हुई थी, तब वह बिल्कुल सामान्य था। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। गाजीपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह छात्रों के आपसी विवाद (कपड़े पहनने को लेकर शुरू हुई रंजिश) का परिणाम है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश दिए थे कि अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। जिसके कुछ घंटों के बाद मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके साथी अनुज की तलाश जारी है।

  • Punjab News: CM Mann का ऐलान, नशा गैंगस्टर पर पुलिस का प्रहार, 95,881 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann का ऐलान, नशा गैंगस्टर पर पुलिस का प्रहार, 95,881 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में नशा तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में सरकार ने बड़े आंकड़े पेश करते हुए दावा किया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ किया कि पंजाब की सुरक्षा केवल राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ी है। पाकिस्तान से लगती 532 किलोमीटर लंबी सीमा के चलते पंजाब पुलिस को बीएसएफ के साथ फ्रंटलाइन पर काम करना पड़ता है। ड्रोन के जरिए हो रही तस्करी पर भी बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 806 ड्रोन बरामद किए गए हैं और 1,472 ड्रोन मूवमेंट ट्रैक की गई हैं। पुलिस के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया गया है।

    गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के गठन के बाद 3,658 गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए और 1,105 गैंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया। इस दौरान 2,267 हथियार और 655 वाहन भी बरामद किए गए, जो अपराध में इस्तेमाल हो रहे थे। “बॉटम टू टॉप” मॉडल के तहत सबसे पहले थानों को मजबूत किया गया।

    अब तक 2,904 वाहन खरीदे गए हैं, जिन पर 327.70 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इनमें 2,258 चार पहिया और 646 दो पहिया वाहन शामिल हैं, जबकि 508 नई गाड़ियां पीसीआर टीमों को दी जानी हैं। भर्ती प्रक्रिया को तेज करते हुए 450 हेड कांस्टेबल, 10,285 कांस्टेबल और 400 सिविलियन सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 2025 के लिए 1,746 और 2026 के लिए 3,298 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

    सरकार का कहना है कि मजबूत लॉ एंड ऑर्डर का ही नतीजा है कि पंजाब में स्टील, टेक्सटाइल समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ रहा है और राज्य एक सुरक्षित औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। सरकार के मुताबिक सख्त पुलिसिंग और लगातार ऑपरेशन के चलते न केवल अपराध पर लगाम लगी है, बल्कि इसका असर उद्योग निवेश पर भी साफ दिख रहा है। सरकार के अनुसार 16 मार्च 2022 से अब तक 95,881 ड्रग तस्कर और सप्लायर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एनडीपीएस एक्ट के तहत 70,228 एफआईआर दर्ज हुई हैं। नशे के नेटवर्क पर आर्थिक चोट करते हुए 556 तस्करों की 772 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

     

     

     

     

  • Car में लगी भीषण आग, जिंदा जली Doctor की पत्नी, भाई ने जताई हत्या की आशंका

    Car में लगी भीषण आग, जिंदा जली Doctor की पत्नी, भाई ने जताई हत्या की आशंका

    सागरः गढ़ाकोटा रोड पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक चलती कार में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है जिसमें कार में सवार डॉक्टर की पत्नी जिंदा जल गईं, जबकि डॉक्टर समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में मामला संदेहास्पद माना जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, गढ़ाकोटा निवासी डा. नीलेश कुर्मी अपनी पत्नी सीमा कुर्मी को इलाज के लिए सागर ला रहे थे। रास्ते में चनाटोरिया के पास अचानक कार में आग भड़क उठी। कार में सीएनजी किट लगी होने की बात सामने आई है। वहीं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मृतक सीमा के भाई लोकेश पटेल ने आशंका जताते हुए कहा कि अगर वास्तव में एक्सीडेंट हुआ होता, तो घटनास्थल पर उसके निशान जरूर मिलते। जीजाजी या तो दीदी को बेहोशी की हालत में ला रहे थे या मारकर। लोकेश ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

    मृतक सीमा कुर्मी के भाई लोकेश पटेल ने बताया कि उनकी बहन गढ़ाकोटा में रहती थीं। शनिवार सुबह करीब 4 बजे जीजा डॉ. नीलेश कुर्मी का फोन आया। उन्होंने बताया कि सीमा को हार्ट अटैक आया है। सीने में दर्द हो रहा है, इसलिए उन्हें राय अस्पताल ले जा रहे हैं। लोकेश ने बताया कि सूचना मिलते ही वे भी अस्पताल के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान फिर फोन आया कि सानौधा के पास एक्सीडेंट हो गया है। थोड़ी देर बाद एक और कॉल आया, जिसमें बताया गया कि कार में आग लग गई है और सीमा उसमें जल गई हैं।

    लोकेश पटेल ने आरोप लगाया कि उनकी बहन सीमा और जीजा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने शक जताया कि सीमा को पहले बेहोश किया गया या उनकी हत्या की गई, और इसके बाद उन्हें कार में लेकर जाया गया। सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि कार में आग लगी थी, जिसमें महिला की जलने से मौत हुई है। मामले में एफएसएल टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है।

  • प्रसिद्ध ‘Farsa Wale Baba’ की मौत के बाद समर्थकों का हंगामा, प्रशासन पर पथराव, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

    प्रसिद्ध ‘Farsa Wale Baba’ की मौत के बाद समर्थकों का हंगामा, प्रशासन पर पथराव, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

    मथुराः ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत को लेकर मामला गरमा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-आगरा हाईवे पर यह दर्दनाक घटना हुई। शनिवार तड़के सुबह करीब 4 बजे ‘फरसा वाले बाबा’ गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे। वे बाइक पर थे और गायों से भरे एक ट्रक या कंटेनर का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि तस्करों ने जानबूझकर गाड़ी तेज करके बाबा को कुचल दिया। इस क्रूर हमले में बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तीन हत्यारे फरार हो गए, जबकि एक मुस्लिम युवक को मौके से पकड़ लिया गया। वहीं इस मामले को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है।

    जिसको लेकर ब्रज क्षेत्र में ईद के दिन पथराव, हाईवे जाम और जोरदार हंगामा देखने को मिला। यहां कोसीकलां के कोटवन चौकी इलाके के नवीपुर गांव में बीती रात फरसा वाले बाबा यानी गौ-सेवक चंद्रशेखर को गाड़ी से कुचलकर मार डाला। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। साथ ही लोगों में गुस्सा भी भड़क गया। देखते-देखते माहौल गरमा गया। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि ये घटना रात 3-4 बजे की है। फरसा बाबा को ट्रक ने टक्कर मारी है।

    ट्रक चालक भी घायल है। कोहरे के कारण हादसा हुआ है, लेकिन हर एंगल पर जांच की जा रही है। कानून व्यवस्था किसी को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। कुछ लोग जनपद के बाहर के भी आए और पत्थर चलाए। लगतात बातचीत चल रही है, तथ्य के आधार कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में फरसा बाबा की हत्या करने पर गुस्सा जताया।

    उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इधर, मथुरा में जैसे ही बाबा की मौत की खबर फैली तो सैकड़ों गौरक्षक और स्थानीय लोग एकत्र हो गए। उन्होंने दिल्ली-आगरा हाईवे पर सड़क जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग बहुत गुस्से में थे। उनका कहना था कि हमारे महाराज को गौ-तस्करों ने मार डाला। पूरा ब्रज क्षेत्र शोक में डूब गया है। बाबा को उनके फरसे (कुल्हाड़ी) के कारण ‘फरसा वाले बाबा’ कहा जाता था और वे गौ-रक्षा के लिए बहुत प्रसिद्ध थे।

  • बारिश का कहरः बिजली गिरने से चाची-भतीजा झुलसे

    बारिश का कहरः बिजली गिरने से चाची-भतीजा झुलसे

    भोपालः एमपी में पिछले 3 दिन यानी, 72 घंटे से चक्रवात और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत 42 से ज्यादा हिस्से में ओले-बारिश और आंधी का दौर चला। शनिवार को पूर्वी हिस्से में सिस्टम एक्टिव रहेंगे। इस वजह से रीवा-सिंगरौली समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

    वहीं टीकमगढ़ के जतारा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुहारा में शुक्रवार रात बिजली गिरने से महिला और उसका भतीजा झुलस गए। दोनों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भतीजे को झांसी रेफर कर दिया गया है।

    वहीं, छतरपुर में शुक्रवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बस स्टैंड स्थित नगर पालिका की पुरानी दुकानों का छज्जा अचानक गिर गया। इस घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि बारिश के कारण उस समय दुकानों के बाहर अधिक लोग मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना रात करीब 8 बजे हुई जब तेज बारिश हो रही थी। छज्जा गिरने से दुकानों के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा है।

  • प्रसिद्ध ओडिसी कलाकार का हुआ निधन, कला प्रेमियों और शास्त्रीय नृत्य समुदाय में शोक की लहर

    प्रसिद्ध ओडिसी कलाकार का हुआ निधन, कला प्रेमियों और शास्त्रीय नृत्य समुदाय में शोक की लहर

    मुंबईः प्रसिद्ध ओडिसी कलाकार मधुमिता राउत का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय की आयु में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हुआ। वे शास्त्रीय ओडिसी नृत्य की मशहूर कलाकारों में शामिल थी। उनके निधन से कला प्रेमियों और शास्त्रीय नृत्य समुदाय में शोक की लहर है। वह मयाधर राउत की बेटी थीं। मयाधर ने 1950 के दशक में शास्त्र आधारित ज्ञान के साथ ओडिसी नृत्य के पुनरुद्धार में योगदान दिया था। मधुमिता को ओडिसी के प्रचार-प्रसार के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान मिले थे।

    मधुमिता राउत ने भारत सहित आयरलैंड, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, हंगरी, ऑस्ट्रिया, स्पेन, मोरक्को, फ्रांस, पुर्तगाल, जापान और अमेरिका के प्रमुख नृत्य महोत्सवों में भाग लिया था। मधुमिता राउत के कार्यों में कविता पर आधारित रचनाएं, गोएथे की कविताओं पर कोरियोग्राफिक प्रस्तुतियां और नीदरलैंड में बाली की नृत्यांगना दिया तंत्रि के साथ फ्यूजन डांस शामिल थे। उन्होंने सामाजिक कारणों के लिए भी नृत्य को माध्यम बनाया था।