उसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हॉर्न बजाते हुए आई और गार्ड रूम को तोड़ते हुए मेन गेट तोड़कर घर के अंदर घुस गई। हादसे के बाद कार चालक और उसके साथियों ने गार्ड से गाली-गलौज और मारपीट भी की। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद वे भागने लगे। इसी बीच गार्ड ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस कार चालक समेत दो युवक हिरासत में लेकर थाने ले आई। रावतपुर के विकास नगर निवासी राजेश राजपूत मथुरा में एआरटीओ पद पर तैनात हैं। परिवार में उनकी पत्नी शीला राजपूत और दो बच्चे हैं, जो बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। करीब दो साल पहले उनका कानपुर से मथुरा ट्रांसफर हुआ था। शीला राजपूत ने बताया कि वह दो दिन पहले ही अपने पति के साथ मथुरा गई थीं। पूछताछ में चालक का नाम करण भदौरिया बताया गया। आरटीओ की पत्नी शीला राजपूत ने रावतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Blog
-

तेज रफ्तार Scorpio का कहर, अनियंत्रित होकर ARTO के घर में घुसी, देखें CCTV
कानपुरः जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी का कहर देखने को मिला। जहां अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो एआरटीओ के घर में घुस गई। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले गार्ड रूम को तोड़ा और फिर मेन गेट तोड़ते हुए अंदर पहुंच गई। बताया गया कि देर रात करीब दो बजे गार्ड अपने गार्ड रूम में मौजूद था। घटना से करीब एक मिनट पहले वह पानी पीने के लिए अंदर गया था। -

अम्ब में “द केरला स्टोरी” फिल्म का मेगा शो सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में मातृशक्ति रही उपस्थित
ऊना/सुशील पंडित: स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी एवं शाश्वत हिन्दू जागृति के संयुक्त तत्वावधान में अम्ब के अम्बेडकर भवन में फिल्म The Kerala Story का मेगा शो आयोजित किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की मातृशक्ति की विशेष उपस्थिति देखने को मिली और बड़ी संख्या में महिलाओं व स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि द केरला स्टोरी फिल्म समाज को जागरूक करने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस फिल्म के जरिए समाज को सतर्क रहने, युवाओं को सही मार्गदर्शन देने और परिवार व समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. विवेक कुमार, गौरव कुमार (अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी), सुरेश सोनी, गौरव तलवार, विशाल कुमार, सीमा पटियाल, मीना तथा पलक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और युवाओं को सही जानकारी उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित मातृशक्ति और सहयोगियों का धन्यवाद किया गया तथा भविष्य में भी समाजहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
-

भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटक, वाहनों की लगी लंबी कतारें, Rescue जारी, देखें वीडियो
कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने से लाहुल व मनाली के पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई। टनल के साउथ पोर्टल के पास भारी बर्फबारी के कारण लगभग एक हजार से अधिक वाहन फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम ने रात भर मोर्चा संभाले रखा। ज्यादा बर्फबारी होने के कारण सड़क पर बर्फ जम गई है व वाहन फिसल रहे हैं। इस कारण पर्यटक यहां से नहीं निकल पा रहे हैं। कई पर्यटकों को गाड़ी में ही रात बितानी पड़ी। दरअसल, अटल टनल रोहतांग के पास एक फीट के करीब बर्फ गिर चुकी है।
सड़क पर बर्फ शीशे की तरह जम जाने के कारण वाहन फिसल रहे हैं और कई वाहनों का नियंत्रण भी बिगड़ गया था। प्रशासन द्वारा दोपहर 12 बजे तक 70 प्रतिशत लोगों को फोर बाई फोर वाहनों में रेस्क्यू कर मनाली पहुंचाया गया । बाकी बचे 30 प्रतिशत के करीब लोगों का रेस्क्यू जारी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा स्वयं अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पिछले कई घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। प्रशासन की ओर से बर्फ में फंसे वाहनों में मौजूद पर्यटकों को पानी, जूस और फल आदि उपलब्ध करवाए गए हैं।
हालात को देखते हुए प्रशासन ने BRO (सीमा सड़क संगठन) और अन्य संबंधित एजेंसियों से भी मदद मांगी है। सड़क को यातायात के लिए बहाल करने के लिए मशीनों की सहायता से सड़क पर जमी बर्फ हटाई जा रही है। फिसलन कम करने के लिए बर्फ पर मिट्टी डाली जा रही है और आवश्यकतानुसार यूरिया खाद का उपयोग किया जा रहा है ताकि बर्फ को तेजी से पिघलाया जा सके।
दरअसल, अटल टनल के भीतर अभी भी सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। ये सभी वाहन कल लाहौल से मनाली की तरफ निकले थे, लेकिन बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया. फिलहाल मनाली और केलांग के बीच सड़क मार्ग पूरी तरह बंद है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा और डीएसपी केडी शर्मा रात से ही घटना स्थल पर डटे हुए हैं। बीआरओ की मशीनरी द्वारा लगातार सड़क बहाली का कार्य जारी है और धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं।
-

NIA में आयुर्वेदिक उपचार प्रणाली से प्रभावित हुआ स्वीडन प्रतिनिधिमंडल
चंडीगढ़: भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में स्वीडन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला का दौरा किया और आयुर्वेद उपचार पद्धतियों को जाना। एनआईए में पहुंचने पर उप चिकित्सा अधीक्षक (डीएमएस) डॉ. गौरव गर्ग ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें आयुर्वेद चिकित्सा पद्धतियों से अवगत कराया। वहीं, डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने प्रतिनिधिमंडल को संस्थान की कार्यप्रणाली और शैक्षणिक गतिविधियों बारे जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयुर्वेद उपचार पद्धतियों की सराहना की।
डॉ. गौरव गर्ग ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया गया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के जरिये रोगियों का उपचार किया जा रहा है। संस्थान की 12 ओपीडी में हर रोज 400 से 500 मरीज परामर्श और इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनका विशेषज्ञ चिकित्सकों के जरिये इलाज किया जाता है।
मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिन्षा ने प्रतिनिधिमंडल को संस्थान का दौरा कराया और उन्हें ओपीडी और आईपीडी के बारे में विस्तार से बताया। प्रतिनिधिमंडल ने ओपीडी और आईपीडी सेक्शन के साथ पंचकर्म, केंद्रीय लेबोरेट्री, फिजियोथैरेपी, फार्मेसी, पंजीकरण शाखा और आपरेशन थियेटर का दौरा किया।
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रही गबिजा गाडलियाउस्काइट और रीता जिलेनाइते ने पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि यूरोपीय देशों में आयुर्वेद उपचार की डिमांड बढ़ रही है और आयुर्वेद के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हो रहा है। कई यूरोपीयन देशों में मरीज भारतीय चिकित्सा पद्धति का लाभ उठा रहे हैं।
उन्होंने आयुष मंत्रालय के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की सराहना की, जोकि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में अलग पहचान बना रहा है। इंडो बाल्टिक सोसायटी फॉर कान्शियसनेस लिथुआनिया के को-आर्डिनेटर स्वामी आदित्य नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भारत भ्रमण पर पहुंचा है, जोकि अलग-अलग प्रदेशों में पर्यटन स्थलों के साथ शैक्षणिक और आयुर्वेद से जुड़े संस्थानों का भ्रमण कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र, डॉ. विवेक गुप्ता रायपुर रानी और रिचा भार्गव प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
-

Punjab News: फिर 2 दिन हो सकती है बारिश, मौसम विभाग अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो
लुधियानाः पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिन से मौसम अचानक बदलाव देखने को मिला। कल और आज 2 दिन लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। वहीं आज सुबह से तेज हवाओं, घने बादलों और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आज सुबह शहर में कुछ पल के लिए ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के साथ ओलावृष्टि जालंधर, होशियारपुर सहित अन्य जिलों में देखने को मिली।
पंजाब में अचानक मौसम बदलने के बारे में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ डॉक्टर भवनीत कौर का कहना है कि यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हो रहा है। उनका कहना है कि इस मौसम के बदलाव से जहाँ लोगों की सेहत खराब हो रही है, वहीं किसानों की फसलों को भी बड़ा नुकसान पहुंच रहा है।
इसका कारण कहीं न कहीं तेज हवाएं हैं। अगर केवल बारिश होती तो फसलों को नुकसान नहीं होता बल्कि फायदा ही होता, लेकिन तेज हवाओं के कारण फसलें गिरने लगी हैं और इसका सीधा नुकसान किसानों को हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 19 और 20 तारीख़ को फिर ऐसी ही तेज हवाएं और बारिश हो सकती हैं, इसलिए किसानों से कहा जा रहा है कि वे अपनी फसलों को पानी न दें; इससे फसलों का बड़ा नुकसान नहीं होगा।
-

हरियाणा विधानसभा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए रखा गया दो मिनट का मौन
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता श्रीमती प्रेम कौर कल्याण के निधन तथा गुरुग्राम में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए हादसे में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेम कौर कल्याण का 13 मार्च, 2026 को हुआ निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
9 मार्च को गुरुग्राम में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी के नीचे दबने से 7 लोगों की हुई दुःखद एवं असामयिक मृत्यु पर भी गहरा दुःख व्यक्त किया। यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है और इस हादसे में दिवंगतों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके अलावा जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में हुए हादसे में महिला श्रमिकों की मृत्यु पर भी गहरा दुःख व्यक्त किया।
सरकार इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने भी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी पार्टी की ओर से दिवंगतों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात सदन के सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
-

Punjab News: नाबालिग बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो
पठानकोटः जिले में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। हर दिन आवारा कुत्ते किसी ना किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला गांव कुठेड़ से सामने आया है जहां एक नाबालिग बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पठानकोट जिले में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
आज कुठेड़ गांव में उस समय हंगामा मच गया जब एक मासूम बच्चे को आवारा कुत्ते ने घायल कर दिया। परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने बच्चे को तुरंत इलाज के लिए पठानकोट के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है और वे अक्सर लोगों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे।
-

Punjab News: ट्रक चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, टीचर घायल, देखें वीडियो
ड्राइवर ने पुलिस कर्मी पर लगाए 500 रुपए लेने के आरोप
लुधियानाः जिले के व्यस्त वेरका पूल पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला टीचर को टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। लोगों के अनुसार ट्रक चालक गलत दिशा से आ रहा था, जबकि महिला टीचर स्कूल में बच्चों के पेपर चेक करने के बाद अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर वापस लौट रही थीं।
घटना को लेकर लोगों ने जब ट्रक ड्राइवर को काबू करके गलत दिशा में आने का कारण पूछा गया तो उसने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। ड्राइवर ने दावा किया कि उसने गलती दिशा में एंट्री लेने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को 500 रुपए दिए थे। ट्रक चालक का कहना है कि वह धीरे ट्रक चला रहा था, लेकिन अचानक यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी परमिंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रक का 20,000 रुपए का भारी-भरकम चालान काटा है।
जब पुलिस अधिकारी से ड्राइवर द्वारा लगाए गए 500 रुपए की रिश्वत के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा फिलहाल ऐसी कोई बात संज्ञान में नहीं है। ड्राइवर खुद क्या कह रहा है वह वही बता सकता है। अगर जांच में ऐसी कोई बात सामने आती है तो उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई होगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि चंद रुपयों के लालच में पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़वाते हैं।
-

उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद
बोले…लोगों को बेहतर और मजबूत सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से पूबोवाल चौक वाया बालीवाल सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 15.25 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि समनाल से पूबोवाल चौक वाया बालीवाल सड़क मार्ग सीधे हरोली औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ता है, जिसके कारण इसकी उपयोगिता और अधिक बढ़ जाती है। इस सड़क के सुदृढ़ीकरण से औद्योगिक गतिविधियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर और मजबूत सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत ढांचागत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिल रही है और लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
उद्योग मंत्री ने पोलियाँ में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क परियोजना का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
सड़क मार्ग के भूमिपूजन के उपरांत उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने पोलियाँ में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना स्थल पर चल रहे लेवलिंग कार्य की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, वन विभाग तथा सिगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही परियोजना से संबंधित टेंडर प्रक्रिया को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और बल्क ड्रग पार्क जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के साकार होने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, हिमाचल प्रदेश राज्य ओद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, उद्योग विभाग के निदेशक डॉ यूनुस खान, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, एसपी ऊना सचिन हिरेमठ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा व अशोक ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलकराज शर्मा, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, डीएफओ सुशील राणा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग देवानंद, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग राहुल पुरी, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हरोली के चेयरमैन राकेश कौशल, वीरेंद्र मनकोटिया, प्रमोद कुमार, संदीप अग्निहोत्री, सतीश बिट्टू, सुभद्रा चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-

Jalandhar News: फूड सप्लाई विभाग के 2 Inspector Suspended
जालंधर, ENS: थाना मकसूदां की पुलिस ने जेएस फार्म के मालिक उपकार सिंह होठी के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं इस मामले में फूड सप्लाई विभाग ने 2 इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर अनिल और प्रवीण सल्लण करतारपुर में तैनात था। दोनों पर समस्तपुर स्थित जेएस फार्म में गबन हुई गेहूं को बचाने में लापरवाही के आरोप लगे है। जिला फूड कंट्रोलर नरेंद्र सिंह ने सस्पेंशन की पुष्टि की है।
बता दें कि जेएस फार्म के मालिक उपकार सिंह होठी के गोदाम में करोड़ों रुपए की गेंहू खराब होने का आरोप लगा था। इस दौरान जब फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्हें रोका गया। उस दौरान पुलिस ने इंस्पेक्टर प्रवीण सल्लण के बयानों पर होठी पर केस दर्ज किया था, लेकिन विभाग ने अब दोनों इंस्पेक्टरों को कसूरवार ठहराया है। इंस्पेक्टरों पर आरोप है कि इन्होंने लापरवाही की है।
इस पूरे मामले में फूड सप्लाई विभाग विवादों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि जेएस फार्म के साथ लिखित में पनग्रेन ने कोई एग्रीमेंट नहीं किया और करीब 11 महीने से किराया भी नहीं दिया। फार्म का काम सिर्फ जगह देना होता है। गेंहू की संभाल और सिक्योरिटी की जिम्मेदारी विभाग की होती है। विभाग ने फार्म पर सिक्योरिटी तो रखी, लेकिन संभाल नहीं करवाई।