Punjab News: फिर 2 दिन हो सकती है बारिश, मौसम विभाग अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिन से मौसम अचानक बदलाव देखने को मिला। कल और आज 2 दिन लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। वहीं आज सुबह से तेज हवाओं, घने बादलों और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आज सुबह शहर में कुछ पल के लिए ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के साथ ओलावृष्टि जालंधर, होशियारपुर सहित अन्य जिलों में देखने को मिली।

पंजाब में अचानक मौसम बदलने के बारे में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ डॉक्टर भवनीत कौर का कहना है कि यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हो रहा है। उनका कहना है कि इस मौसम के बदलाव से जहाँ लोगों की सेहत खराब हो रही है, वहीं किसानों की फसलों को भी बड़ा नुकसान पहुंच रहा है।

इसका कारण कहीं न कहीं तेज हवाएं हैं। अगर केवल बारिश होती तो फसलों को नुकसान नहीं होता बल्कि फायदा ही होता, लेकिन तेज हवाओं के कारण फसलें गिरने लगी हैं और इसका सीधा नुकसान किसानों को हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 19 और 20 तारीख़ को फिर ऐसी ही तेज हवाएं और बारिश हो सकती हैं, इसलिए किसानों से कहा जा रहा है कि वे अपनी फसलों को पानी न दें; इससे फसलों का बड़ा नुकसान नहीं होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *