Home Punjab>Amritsar जालंधरः प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने गए युवक की एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधरः प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने गए युवक की एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

0

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो भीड़ भाड़ वाली जगहों पर भी चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर के पास से सामने आया है। जहां शुक्रवार देर रात युवक देवी तालाब मंदिर और गौंशाला में गया था। इस दौरान युवक ने अपनी एक्टिवा गौंशाला के बाहर लगा दी। पीड़ित टोनी शारदा ने बताया कि वह गौंशाला के बाहर 9.15 पर अपनी सफेद रंग की एक्टिवा पीबी 08 सीडब्लयू 1279 खड़ी करने के बाद देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के लिए चला गया।

कुछ समय बाद जब वह माथा टेककर आया तो देखा गौंशाला के बाहर से उसकी एक्टिवा गायब थी। जिसके बाद उसने जब गौंशाला के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें एक चोर 9ः55 पर एक्टिवा लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दे दी है। हैरानी की बात यह है कि यह का सबसे प्रसिद्ध मंदिर जहां पर हर समय लोगों का आना जाना रहता है। हालांकि उससे कुछ दूरी पर पुलिस का नाका भी लगता है, लेकिन बेखौफ चोर फिर भी सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here