Home Punjab>Amritsar जालंधरः घर से साईकिल लेकर भागा चोर, महिला ने दिखाई बहादुरी, देखें CCTV

जालंधरः घर से साईकिल लेकर भागा चोर, महिला ने दिखाई बहादुरी, देखें CCTV

0

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला विंडसर पार्क गुलाब देवी रोड से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े परिवार की आंखों में धुल झोंककर चोर घर के अंदर से साईकिल लेकर फरार हो गया। वहीं चोर को साईकिल लेकर भागता देख घर से महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया और चोर की पीछा करने के लिए भाग गई। महिला को पीछा करते देख चोर बीच रास्ते में साइकिल छोड़ कर फरार हो गया।

महिला ने बहादुरी दिखाते हुए साईकिल चोर के चुंगल से लिया और बेटे को वापिस दिया। हालांकि इस घटना के दौरान काफी देर तक बच्चा रोता रहा। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पैदल आया और बड़े आराम से उसने घर का गेट खोला। जिसके बाद वह घरे से बच्चे का साईकिल लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। वहीं महिला भी उसके पीछे भाग रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here