Home Punjab>Amritsar Jalandhar: स्टेशन के पास फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर बिल्डिंग में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

Jalandhar: स्टेशन के पास फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर बिल्डिंग में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

0
Jalandhar: स्टेशन के पास फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर बिल्डिंग में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

जालंधर,ENS : रेलवे स्टेशन के मंडी रोड़ के पास फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर बिल्डिंग में चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। दुकान मालिक गढ़ा रोड के रहने वाले विजय और रवि ने बताया कि वह पिछले कई सालों से मंडी रोड पर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर का काम कर रहे है। 

वह रोजाना की तरह शाम को दफ्तर को बंद करके चले गए थे और सुबह बिल्डिंग में पहुंचे तो दफ्तर के ताले टूटे हुए थे। वह दफ्तर के अंदर दाखिल हुए तो कमरों में लगे पंखे और एसी सहित अलमारी में पड़े 50 हजार रुपये नही थे, जिसके बाद उन्होंने मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करने की कोशिश की तो वह चल नही रहे है। 

उन्होंने चोरी की शिकायत थाना तीन की पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस बयान लेकर चली गई। थाना तीन के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम जांच कर रही है और वह जल्द ही चोरों तो गिरफ्तार कर लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here