Home Punjab>Amritsar जालंधरः सुबह सुबह दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, छत में छेद करके सामान लेकर हुए फरार

जालंधरः सुबह सुबह दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, छत में छेद करके सामान लेकर हुए फरार

0

जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन गागला फार्म ने नजदीक बाइक मकैनिक की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। मामले की जानकारी देते राधे चंदन लाली ने बताया कि वह देर रात दुकान बंद करके चले गए थे। आज जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए तो देखा कि दुकान के पीछे गड्ढा खोदा हुआ था। हालांकि एक से डेढ़ फुट गड्ढा करने के दौरान वह मुकाम में कामयाब नहीं हुए तो उसके बाद छत में छेद करके दुकान में घुस गए। इस दौरान चोर 10 से 15 हजार सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी थाना लांबड़ा की पुलिस को दे दी गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। इस दौरान पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।


  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here