Blog

  • जालंधर, तरनतारन सहित 10 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी

    जालंधर, तरनतारन सहित 10 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी

    जालंधर, ENS: पंजाब में पिछले साल के मुकाबले इस साल अधिक बारिश हुई है। कई जिलों के लोगों को बाढ़ की स्थिति झेलनी पड़ी है। वहीं, अभी भी बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पंजाब के कई जिलों में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून टर्फ सामान्य स्थिति में आ जाएगा, जिसके चलते एक बार फिर से मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने पंजाब के लगभग 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, फाजिल्का, मुक्तसर, अमृतसर, फरीदकोट, मोगा और फिरोजपुर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई क्षेत्रों में हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हिमाचल में बारिश के आसार बन रहे है जिससे पंजाब की नदियों में पानी का स्तर और बढ़ सकता है। भाखड़ा बांध में पानी का स्तर रोजाना 1 से 2 फीट बढ़ने का अनुमान है।

    जानकारी के मुताबिक पंजाब में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बीते दिनों झमाझम बारिश के कारण पंजाब के कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई थी। अब तक पंजाब के 1 हजार 473 गांवों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी है। अभी भी कुछ स्थान बाढ़ से प्रभावित है। माल विभाग के रिकार्ड मुताबिक अबतक सूबे के कुल 1473 गांवों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी है। इनमें से 458 गांव पटियाला, 268 गांव मोहाली, 364 गांव रूपनगर, 30 मोगा, 41 होशियारपुर, 28 लुधियाना, 32 संगरूर, 92 फिरोजपुर, 13 कपूरथला, 77 जालंधर, 20 एसबीएस नगर, 22 फाजिल्का, 21 मानसा और 7 गांव गुरदासपुर जिलों के हैं।

  • पंजाबः इस इलाके में फिर गैस लीक की दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

    पंजाबः इस इलाके में फिर गैस लीक की दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

    लुधियानाः जिले के ग्यासपुर इलाके में एक बार फिर गैस लीक की दहशत फैल गई। दरअसल, सुबह एक राहगीर महिला सूआ रोड पर स्थित उसी जगह पर चक्कर खाकर गिर गई। बता दें कि इसी जिस जगह पर गैस रिसाव हुआ था। वहीं महिला के गिरने के बाद लोगों में गैस लीक होने का डर दोबारा से फैल गया।

    जिसके बाद लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना को दी। वहीं मौके पर पहुंची विधायक छीना के मुताबिक, गैस रिसाव होने जैसा कुछ नहीं है, लेकिन उन्होंने एहतियात के तौर पर इलाका पुलिस और सिविल अस्पताल को जरूर अलर्ट कर दिया था। जिला पुलिस प्रशासन फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है। इलाके को अभी सील किया हुआ है। फिलहाल नगर निगम की टीमें भी मौके पर पहुंच गटर वगैराह खोल कर सीवरेज लाइन चैक कर रही है।

  • जालंधरः बरसात ने खोली निगम को पोल, इस मेन चौक के पास धंसी सड़क, देखें वीडियो

    जालंधरः बरसात ने खोली निगम को पोल, इस मेन चौक के पास धंसी सड़क, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: महानगर में हो रही बरसात ने निगम की पोल खोल कर रख दी है। लगातार हो रही बारिश से सड़क धंसने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में निगम दफ्तर के बाहर सड़क धंसने का मामला सामने आया है। हालांकि खबर प्रकाशित होने के बाद निगम ने सड़क पर पैच वर्क कर दिया था। वहीं आज ताजा मामला फुटबाल चौक के समीप और हकीम तिलक राज अस्पताल के पास से सामने आया है। जहां 4 हो रही बरसात के बाद सड़क धंस गई। बताया जा रहा है कि 4 फुट गहरा गड्ढा बन गया है। हालांकि लोगों द्वारा वहां पर बूटा और आसपास ईंटे लगाकर रास्त बंद कर दिया है। क्यों कि बरसात के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।  

  • जालंधरः इस इलाके में सैर कर रहे आप वर्कर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में सैर कर रहे आप वर्कर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: लद्देवाली के पास एक धार्मिक स्थल के बाहर सैर कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने कुछ लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। संदीप खोसला ने बताया कि वह घर के पास ही सैर कर रहा था। इस दौरान कुछ युवक आए, जिन्होंने पहले उसके साथ गाली गलौज किया। विरोध करने पर उन लोगों ने गोली चला दी। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और खेतों में जा छिपा।उसने आरोप लगाया कि वह आरटीआई एक्टिविस्ट भी है, जिसके चलते उसे अक्सर धमकियां मिलती हैं।

    वीरवार रात को भी उसे जान से मारे जाने की नीयत से उस पर गोली चलाई गई। सूचना मिलते ही थाना बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार मौके पर पहुंचे। रविंदर कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए जाएंगे। फिलहाल गोली का खोल नहीं मिला है। शिकायत दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। सूचना मिलने के बाद रामा मंडी के प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी देर रात मौके पर पुलिस को गोली के खोल बरामद हुए।

  • जालंधरः सुबह सैर से लौट रहे पूर्व पार्षद से बाइक छीन भागे युवक

    जालंधरः सुबह सैर से लौट रहे पूर्व पार्षद से बाइक छीन भागे युवक

    जालंधर,ENS: महानगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह सैर से बाइक पर लौट रहे पूर्व पार्षद एवं आप नेता हंसराज राणा से लुटेरे बुलेट मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए।  मामले की जानकारी देते हुए हंसराज राणा ने बताया कि आज सुबह लगभग 8:15 पर वह बल्टर्न पार्क से सैर करके वापस अपने घर संतोखपुरा की तरफ जा रहे थे कि इस दौरान बीएसएफ कॉलोनी के गेट के निकट 3 युवकों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद उक्त युवकों ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एक युवक ने उन्हें धमकाने लगा। पूर्व पार्षद का आरोप है कि इस घटना के दौरान एक युवक ने रिवाल्वर निकाल लिया और धमकाते हुए बुलेट मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना संबंधी सूचना थाना नंबर 2 में दी दी है। 

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 के एएसआई अजय पाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। हंसराज राणा ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल उनके मोहल्ले में रहते युवक पाली का है। पाली ने कुछ दिन पहले मोटरसाइकिल उनके घर खड़ा किया था। आज सुबह सैर पर आते समय वह पाली का बुलेट मोटरसाइकिल लेकर आए थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई अजय पाल ने बताया कि मोटरसाइकिल छीनकर ले गए युवकों के मोटरसाइकिल का नंबर उन्हें मिला है। मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही असल मामले के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। 

  • आज का राशिफल, 28 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 28 जुलाई 2023

    आज का दिन (28 जुलाई) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

    मेष: गणेशजी कहते हैं कि अपने व्यक्तित्व और रूप-रंग में बदलाव करके आप उस व्यक्ति का दिल जीत सकते हैं जिसके आप दीवाने हैं। पार्टनर के परिवार की ओर से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से सब ठीक कर लेंगे। साथ में घूमना, शॉपिंग करना आपके रिश्ते में नई जान डाल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के करीब महसूस करेंगे और उसे अपनी भावनाओं के बारे में बताएंगे। आप सब कुछ भूलकर एक नई शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। प्यार आत्मविश्वास के साथ जीवन में एक नया उद्देश्य लाता है, इसलिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इसका आनंद लें।

    वृषभ: गणेशजी कहते हैं कि इस समय आप अकेलेपन का सामना कर रहे हैं। ऐसे में अपने दादा या नाना के साथ समय बिताएं। याद रखें, यौन सुख पाने के लिए आपको यह जानना होगा कि आपका प्रेमी आपके बारे में क्या सोचता है। इसके बाद आपका रिश्ता मधुर और मसालेदार हो जाएगा। आप नई चीजें सीखने में रुचि रखते हैं और आपका साथी हर गतिविधि में आपका साथ देने के लिए तैयार रहता है। आज आप दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे और साथ में समय बिताएंगे। आज अपने जीवनसाथी को नज़रअंदाज़ न करें, अन्यथा आपको अनचाहे विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

    मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि आप अपने करिश्मे से किसी को भी लुभाने की ताकत रखते हैं। भाग्य आपके साथ है और सफलता की ओर इशारा कर रहा है। मित्र या अन्य रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग देंगे। याद रखें, रिश्ते में फ्लर्ट करना रिश्ते के आकर्षण को दोगुना कर देता है और चाहत को बढ़ा देता है। आपका आकर्षण आपको नए दोस्त बनाने में मदद करता है। अपने परिवार विशेषकर अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएं और अपनी इच्छाओं और रणनीतियों को उनके साथ साझा करें। जीवन की कैसी भी चुनौतियाँ हों, अगर आप दोनों मिलकर उनका सामना करेंगे तो जीत आपकी ही होगी।

    कर्क: गणेशजी कहते हैं कि प्यार के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। कुछ नया करें जिससे माहौल रोमांटिक हो सके। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत होने की संभावना है, अगर आप सिंगल हैं तो जल्द ही आपके जीवन में कोई नया रिश्ता दस्तक दे सकता है। आज आप पार्टी के मूड में हैं। लोगों से मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज सभी की निगाहें आप पर और आपके व्यक्तित्व पर रहेंगी। आप अपने बाबू के साथ कुछ गुदगुदाने वाले रोमांटिक पल बिता सकते हैं। अच्छे विचारों के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व का आकर्षक होना भी जरूरी है, इसलिए अपने व्यक्तित्व पर भी ध्यान दें।

    सिंह: गणेशजी कहते हैं कि अपने साथी के लिए आपके मन में जो प्यार भरा है वो आप व्यक्त करेंगे। यह लम्हें आपके लिए अनमोल है, इन्हे संभाल कर रखें। व्यापार में हानि और सामन की चोरी को लेकर सतर्क रहें। आज आपका रिश्ता एक नया मोड़ लेगा जिससे आप अधिक उत्साहित और उत्तेजित महसूस कर सकते हैं। आपकी इच्छाशक्ति आपका बेहतरीन गुण है और प्यार में यही गुण आपको आसमान पर बिठा देगा। पुरानी कुछ यादें आपको परेशान कर सकती है किन्तु निराश न हों। आपका रिश्ता इतना मजबूत है जिसे कोई तोड़ नहीं सकता।

    कन्या: गणेशजी कहते हैं कि इस समय आप अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि किसी असाध्य रोग के कारण आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। प्यार-मोहब्बत और प्यार के लिए समय अच्छा है, जहां आपको यौन सुख की कमी महसूस नहीं होगी, इसलिए इन खट्टे-मीठे अनुभवों के लिए तैयार रहें। आजकल आपको न तो भूख-प्यास लग रही है और न ही आपका मन काम में लग रहा है और आपको हर जगह एक ही चेहरा नजर आ रहा है? तो समझ लीजिए कि आपको प्यार हो गया है। अपने पार्टनर को प्राथमिकता दें लेकिन अपने काम को भी न भूलें।

    तुला: गणेशजी कहते हैं कि लिव इन पार्टनर के लिए यह समय कठिन हो सकता है। रिश्ते में गलतफहमी होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इससे आपके रिश्ते पर कोई फर्क न पड़े। इस समय कानूनी समझौतों से दूर रहें। आज रोमांस के लिए अच्छा दिन है, बशर्ते आप पैसों के मामलों को प्राथमिकता न दें। अपने या किसी और के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले थोड़ा सोच-विचार करें। तुरंत प्यार का इजहार करने की बजाय धीरे-धीरे इस राह पर आगे बढ़ें। दोस्ती से शुरुआत करके आप जल्द ही अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे।

    वृश्चिक: गणेशजी कहते हैं कि इस समय आप पूरी तरह से प्यार के रंग में रंगे हुए हैं और महसूस कर रहे हैं कि कोई अलौकिक शक्ति इस रंग को और भी गहरा कर रही है। मुक़दमा या कोई दुर्घटना चिंता का कारण बन सकती है। आज आप बहुत खुश हैं, बस आज कोई भी खास फैसला लेने से बचें। आपके अंदर होने वाले बाहरी और आंतरिक परिवर्तन आपके प्रेम संबंधों को एक नया दृष्टिकोण देंगे। यह दृष्टिकोण आपको और आपके साथी को एक-दूसरे के और भी करीब लाएगा। कोई भी रिश्ता कभी खत्म नहीं होता, बस अच्छे पहलुओं पर ध्यान देकर उसे और खूबसूरत बनाएं।

    धनु: गणेशजी कहते हैं कि यह समय अपने दोस्तों के साथ घूमने और मौज-मस्ती करने का है। लोग आपकी सकारात्मकता और रचनात्मकता से प्रभावित हैं और जल्द ही आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके जीवन का अहम हिस्सा बन जाएगा। रोमांस के सपने आपको स्वर्ग की सैर कराएंगे। अब समय आ गया है कि आप अपनी रोमांटिक लाइफ को लेकर गंभीर हो जाएं और उस पर काम करना शुरू कर दें। अपनी व्यस्त रोजमर्रा की जिंदगी से छुट्टी लें और आराम करें। इस समय को अपने प्रिय के साथ बिताएं ताकि आप दोनों प्यार की गर्माहट में अपने मतभेदों को भूल सकें। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

    मकर: गणेशजी कहते हैं कि आपका रोमांस अभी शुरू हो रहा है और अभी आपके दिमाग में केवल एक ही नाम है और वह है अपने प्रिय का। आप रिश्तों और अपने निवास स्थान पर शांति महसूस कर रहे हैं। अपने साथी के साथ बातचीत, गपशप, छोटी-मोटी शरारतें या चुलबुली बातें जीवन में मधुरता लाएंगी। आज उन लोगों से मिलें जिनकी वजह से आपकी जिंदगी गुलजार है। आप उन लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं जिनके साथ आप सहज महसूस करते हैं। आपका प्रिय आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो आपको खुश और शांत रखता है। अपने बाबू को उसकी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें और उसे उसकी पसंदीदा गतिविधियों में प्रोत्साहित भी करें।

    कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि  अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए समय निकालें और अपने रास्ते में आने वाले अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं। प्रियतम से किए गए वादों को पूरा करने का समय आ गया है क्योंकि अधूरे वादे अधूरे रिश्तों की तरह होते हैं। आज आपको अपने कार्यों और शब्दों को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि दूसरों का नजरिया आपसे अलग हो सकता है। कुछ चीजों में आप खुद को बेकाबू महसूस करेंगे। रोमांटिक तरंगें भी आपके जीवन में आएंगी। आप सही जगह पर और सही व्यक्ति के साथ हैं इसलिए चिंता करना बंद करें और इस समय का आनंद लें।

    मीन: गणेशजी कहते हैं कि संभव है कि आपका बनाया हुआ कोई कार्यक्रम रद्द हो जाए या यात्रा में देरी हो सकती है जिसके कारण आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। किसी खास व्यक्ति से बातचीत से आपका दिल खुश हो जाएगा और कुछ रोमांटिक पल भी घटने की संभावना है। आज आपका ही दिन है इसलिए पंख खोलो और उड़ो। जीवन में कुछ अलग करने के लिए आप किसी साहसिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज आप अपनी रोमांटिक लाइफ में कुछ बदलावों के बारे में भी सोचेंगे। अगर आप शादी के योग्य हैं तो तैयार हो जाइए, जल्द ही शहनाई बजने वाली है।

  • जालंधर: 40 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर: 40 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर ( एएनएस ): थाना भोगपुर की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे 40 ग्राम हेरोइन व ₹21000 की राशि के बरामद की है। गिरफ़्तार आरोपियों  की पहचान वरुण कुमार उर्फ बब्लू निवासी सरपंच कालोनी करतापुर और  गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी निवासी गाँव बगिआडी थाना टांडा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई राम किशन पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान निजामुद्दीन गेट के पास मौजूद थी। इस दौररन कार  सवार वरुण पुलिस पार्टी को देख  भागने की कोशिश करने लगे, तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया।  तलाशी लेने पर आरोपी  के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

    इसी तरह थाना भोगपुर की उप चौकी लादडां के एएसआई परमजीत सिंह ने घोड़ावाही किंगरा चो वाला रोड नजदीक श्मशान घाट के बाहर गुरप्रीत सिंह गोपी को  10 ग्राम हीरोइन सहित काबू कर लिया।  पुलिस ने दोनों आरोपियों के ख़िलाफ़ एनडीपीएस  एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • नशीले पदार्थ सहित 1 गिरफ्तार 

    जालंधर: (ए.एन. एस ) थाना रामांमडी की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान नीरज उर्फ जम्मू निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान काज़ी मंडी की तरफ जा रही थी, जहाँ टीम को देखकर उक्त आरोपी ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ लिफाफा फेंक दिया और  भागने की कोशिश करने लगा । तो मौक़े पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया।  लिफाफे की तलाशी  से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • नशीले पदार्थ सहित 1 गिरफ्तार 

    नशीले पदार्थ सहित 1 गिरफ्तार 

    जालंधर: (ए.एन. एस ) थाना रामांमडी की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान नीरज उर्फ जम्मू निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान काज़ी मंडी की तरफ जा रही थी, जहाँ टीम को देखकर उक्त आरोपी ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ लिफाफा फेंक दिया और  भागने की कोशिश करने लगा । तो मौक़े पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया।  लिफाफे की तलाशी  से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • बददी बाजार में  नालियों पर दुकानदारों का  कब्जा

    बददी बाजार में  नालियों पर दुकानदारों का  कब्जा

    रैंप बनाकर कर दी हैं बंद, सफाई करें तो करें कैसे

    न जेसीबी से साफ कर सकते हैं न ही मजदूर साफ कर सकता है

    जब जेसीबी नाली के उपर बने रैंप तोडने आई तो रोक दिया दुकानदारों ने

    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद बददी के तहत साईं रोड बददी पर दुकानों में घुसे बरसाती पानी के बाद नालियां खोलने को लेकर नगर परिषद बददी के अधिकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।  जैसे ही जेसीबी के साथ वह नालियां खोने लगे तो वहां पर भाजपा से जुडे व्यापारियों ने उनको रोक दिया। बददी साईं रोड पर भाजपा से जुडे आधा दर्जन दुकानदारों ने अपने आगे बने नाले पर पक्के लेंटर डालकर कब्जा किया हुआ है और उसमें कई सालों से सफाई नहीं हुई । ना ही सफाई कर्मचारी उसमें जा सकता था । आज नगर परिषद बददी के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार जेसीबी लेकर वहां पहुंचे और जैसे ही उन्होंने भाजपा के नेताओं की दुकान के आगे बने रैंपों को जेसीबी से तोडऩा शुरू किया तो उन्होंने अनावश्यक राजनीतिक दबाव बनाकर उसको रोक दिया।  गौरतलब है कि यह नाला काफी लंबे समय से कवर कर दिया गया है ।
    ट्रैक्टर और जेसीबी से सफाई करना तो दूर कोई कर्मचारी इस नाले को साफ नहीं कर सकता क्योंकि नाले में अंदर जाने क्यों कोई जगह ही नहीं है। इस नाले में उफान से दूसरी साईड के एक दर्जन दुकानदारों की दुकानों में डीआईसी व सब्जी मंडी के ओर से आई पानी घुस गया। जैसे ही नाले में गंदगी फंसी और पानी ने बैक मार दिया तो सारा पानी इन दुकानों के सामने वाली मार्केट की दुकानों में घुस कर उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया।  मौके पर उपस्थित मान सिंह व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन आज बंद पडे नाले के रैंप को तोडऩा चाहता है लेकिन इन दुकानदारों ने राजनीति की दवा बनाकर नाले को तोडऩे से मना कर दिया । कहने को तो यह दुकानदार यह दम भरते हैं कि नगर पालिका सफाई नहीं करती लेकिन जब सफाई करनी आई तो नाले के उपर बने रैंप को तोडऩे से मना कर दिया और उसके आगे से ही नई नाली बनाने पर दबाव बनाने लगे ।
    अगर आज भी श्रीकंात शर्मा की दुकान से लेकर जूस बार कपड़े की दुकान, हलवाई की दुकान, मोबाइल की दुकान के आगे नाले को तोड़ा जाता तो पानी के बैक आने की संभावना बिल्कुल नहीं बचेगी। वहीं अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि जितनी भी नालियां खुली थी जो कवर नहीं की थी उनको साफ कर दिया गया है जहां-जहां नालियां पूरी तरह कवर कर ली गई हैं उनको भी नोटिस व हिदायत दी जाएगी कि नाली को उपर से कवर मत करो हमें सफाई की दिक्कत आती है। उन्होने कहा कि जहां जहां नालियां खुली थी उसको साफ कर दिया गया।