Blog

  • “गूगल ऑफिस में बम…”, धमकी भरे फोन कॉल मामले में एक शख्स काबू

    “गूगल ऑफिस में बम…”, धमकी भरे फोन कॉल मामले में एक शख्स काबू

    मुंबई : गूगल इंडिया के कार्यालय में धमकी भरा फोन कॉल मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। धमकी देने वाले ने कहा था कि गूगल के पुणे ऑफिस में बम लगाया गया है। इस मामले में मुंबई के बीकेसी थाने में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से हिरासत में लिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है जब ऐसा कोई धमकी भरा फोन कॉल आया है। इससे पहले एनआईए मुंबई ऑफिस में धमकी भरा ईमेल आया था। इस ईमेल में दावा किया गया था कि तालिबान से जुड़ा एक आतंकी मुंबई में बड़े हमले को अंजाम देगा। इसके बाद मुंबई में सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई थीं। 

  • जालंधरः कनाडा भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंट ने ठगे 21 लाख रुपए, मामला दर्ज

    जालंधरः कनाडा भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंट ने ठगे 21 लाख रुपए, मामला दर्ज

    नकोदर/वरुण: महानगर में ट्रेवल एजेंटों द्वारा ठगी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। कुछ समय पहले पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए कई बिना लाइसेंस के ट्रेवल एजेंटों पर नकेल कसी थी। लेकिन इसके बावजूद कुछ ट्रेवल एजेंट अभी भी भोले भाले लोगों को ठगने से बाज नहीं आ रहे। वहीं अब नकोदर में एक ट्रेवल एजेंट द्वारा कनाडा भेजने के नाम 21 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।

    जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। धालीवाल गांव निवासी सुखदेव दास बांका ने बताया कि उन्होंने जालंधर देहात के एसएसपी को शिकायत दी कि आरोपी ने उसके बेटे को कनाडा भेजने के लिए 21 लाख रुपए ले लिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा और अभी तक पैसे भी वापस नहीं किए। जिसके बाद नकोदर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी (आईओ) रंजीत सिंह ने कहा कि आरोपी की पहचान मोगा के बाघा पुराना थाना के अंतर्गत समालसर गांव निवासी जगदीश गिल पुत्र हुकम सिंह गिल के रूप में हुई है। 

  • जिला अदालत में आज दोबारा वर्क सस्पेंड करने का एलान

    जिला अदालत में आज दोबारा वर्क सस्पेंड करने का एलान

    चंडीगढ़ः बीते दिनों जो कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर हुड़दंग में मचाया गया था। उसमें चंडीगढ़ पुलिस द्वारा एक एफ आई आर दर्ज की गई थी। जिसमें दो वरिष्ठ वकीलों का नाम अमरजीत सिंह चहल और दिलशेर सिंह सामने आ रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को चंडीगढ़ की जिला अदालत के वकीलों ने वर्क सस्पेंड की घोषणा की थी। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस और बार एसोसिएशन की एक मीटिंग हुई।

    इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस और बार एसोसिएशन के सीनियर एडवोकेट पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा यह आश्वासन दिलवाया गया था कि  एफआईआर से एडवोकेट अमरजीत सिंह चहल का नाम  बाहर निकाल दिया जाएगा। एडवोकेट्स द्वारा करीब 2 घंटे बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया था। परंतु आज फिर से चंडीगढ़ जिला अदालत के वकीलों द्वारा वर्क सस्पेंड की घोषणा कर दी है और आज दोबारा से वर्क सस्पेंड का एलान कर दिया है।

  • SHO की बेटी के शादी समारोह में हुआ हादसा: DGP व उनकी पत्नी और DSP को लगी चोटें

    SHO की बेटी के शादी समारोह में हुआ हादसा: DGP व उनकी पत्नी और DSP को लगी चोटें

    चंडीगढ़: डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) प्रवीर रंजन और उनकी पत्नी एक एक्सीडेंट में घायल हो गए। चंडीगढ़ के लेक क्लब में एक मैरिज फंक्शन के दौरान यह एक्सीडेंट हुआ। यहां लगा टेंट तेज हवाओं के चलते पिलर समेत नीचे आ गिरा। इसके लगने से डीजीपी, उनकी पत्नी और डीएसपी गुरमुख सिंह घायल हो गए। यहां पर चंडीगढ़ के एक एसएचओ की बेटी की शादी का फंक्शन चल रहा था।

    हादसे के बाद डीजीपी समेत उनकी पत्नी और डीएसपी को तुरंत पहले सेक्टर 16 हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया। यहां ट्रामा सेंटर में डीजीपी व उनकी पत्नी का इलाज चला। डीजीपी के सिर में 12 टांके आए और उनकी पत्नी मालविका के भी 4 टांके लगे हैं। बाद में दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं डीजीपी गुरमुख सिंह के सिर, कंधे और पीठ में चोटें आई।

    सेक्टर 3 थाना एसएचओ सुखदीप सिंह की बेटी की शादी के फंक्शन में यह हादसा हुआ। उन्होंने डीजीपी और उनके परिवार को न्योता दिया हुआ था। जानकारी के मुताबिक लेक क्लब में कैटरिंग से लेकर टैंट आदि का प्रबंधन बाहरी कांट्रैक्टर से करवाया गया था। खुले में टैंट लगे होने और हवा के तेज दबाव से टैंट उखड़ गया और यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस इस घटना में लापरवाही के एंगल को लेकर भी जांच कर रही है।

  • जालंधरः अस्पताल के बाहर भारी हंगामा, लुटेरे को काबू कर लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    जालंधरः अस्पताल के बाहर भारी हंगामा, लुटेरे को काबू कर लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: महानगर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोगों में डर का माहौल पाया जा रहा है। वहीं देर रात सिविल अस्पताल के बाहर लूट की वारदात को अंजाम देने आए लुटेरों में से एक को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान अस्पताल के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला।

    दरअसल, एक व्यक्ति अस्पताल के बाहर फोन सुनता जा रहा था कि दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे उसका फोन छीन कर भाग गए, लेकिन युवक ने शोर मचाया और पीछा किया तो लोगों ने लुटेरों का मोटरसाइकिल पकड़ लिया। जिसके बाद मोटरसाइकिल पकड़ते ही एक लुटेरा मौके से भाग गया। जबकि एक लोगों के हत्थे चढ़ गया। जिसकी लोगों लोगों ने सिविल अस्पताल के बाहर जमकर धुनाई की। बाद में लोगों ने लुटेरे को पुलिस के हवाले करने की बजाए खुद ही छोड़ दिया।

    लोगों से छूटते ही दूसरा लुटेरा भी पैदल ही भाग गया। मोटरसाइकिल पकड़ने वाले युवक रमन ने बताया कि वह सिविल अस्पताल के पास ही था। जब उसने शोर सुना तो उसने लुटेरों का मोटरसाइकिल पकड़ लिया। एक लुटेरा भाग गया औऱ दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। लुटेरे जिस बाइक पर वारदात करने आए थे उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। लोगों ने लुटेरों की बाइक पुलिस के हवाले कर दी।

  • ज़िला स्तरीय गृह रक्षक कल्याण संघ का हुआ गठन

    ज़िला स्तरीय गृह रक्षक कल्याण संघ का हुआ गठन

    तिलक राज को बनाया अध्यक्ष

    ऊना/सुशील पंडित : ज़िला ऊना गृहरक्षक कल्याण संघ ऊना की  बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गृह रक्षा विभाग ऊना की गृह रक्षा विभाग की विभिन्न कंपनियों से गृह रक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे, विभिन्न कंपनियों के सदस्यों ने सर्वसम्मति से गृह रक्षक कल्याण संघ कमेटी को नए सिरे से गठित किया। जिसमें कल्याण संघ के अध्यक्ष के रुप में तिलक राज को चुना गया। उपाध्यक्ष महिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव सुरेश कुमार प्रैस सचिव विवेक कुमार, मुख्य सलाहकार जगीरी लाल, सद्स्य राधा रानी राजेश कुमार को बनाया गया। विभिन्न कंपनियों से आए गृहरक्षकों ने जिला में पहली कल्याण संघ कमेटी बनने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी।

    ज़िला गृह रक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष तिलक राज ने सभी अधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद व अभिनंदन स्वीकार किया और भविष्य में गृह रक्षकों को आने वाली सभी प्रकार की परेशानियों व समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया, उन्होंने बताया कि जिला ऊना में पहली बार इस तरह के गृह रक्षक कल्याण संघ का गठन किया गया है, गृह रक्षा विभाग को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रदेश स्तर पर कल्याण संघ का भरपूर सहयोग रहेगा।

  • जालंधरः सत्ता घुम्मन मर्डर केस में 3 गिरफ्तार

    जालंधरः सत्ता घुम्मन मर्डर केस में 3 गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण:ब‌र्ल्टन पार्क में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उक्त आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस पार्टी कल से ही राजस्थान में डेरा लगाए बैठी थी जिन्हें अभी कुछ समय ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई।

    पकड़े गए आरोपियों ने मुख्य आरोपी नीतीश उर्फ गुल्ली निवासी अमन नगर गुलाब देवी रोड, राहुल सभ्रवाल समेत एक अन्य आरोपी शामिल है। आरोपियों को ले जाने के लिए जालंधर से और फोर्स भेज दी गई है। जल्द ही पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि कर देंगे। गौर हो कि दो दिन पहले यानि शनिवार को अलसुबह मकसूदां मंडी में काम करने वाले सत्ता घुमण का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। यह कत्ल मंडी में चौकीदार को लेकर हुए विवाद के कारण किया गया था। 

  • राशिफल (सोमवार 13 फरवररी 2023) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (सोमवार 13 फरवररी 2023) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा।

    वृषः सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।

    मिथुनः फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद होगा।

    कर्कः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।

    सिंह– कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।

    कन्याः वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

    तुलाः नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है।

    वृश्चिकः धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।

    धनुः पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।

    मकरः परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए।

    कुंभः शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

    मीनः विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।

  • प्रियंका चौधरी को मात देकर यह बना बिग बॉस 16 का विनर, देखें वीडियो

    प्रियंका चौधरी को मात देकर यह बना बिग बॉस 16 का विनर, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: बिग बॉस ने 16वें सीजन के शुरू होने पर कहा था कि इस बार वह खुद खेलेंगे। हुआ भी यही। कम से कम जो फिनाले की रिजल्ट आए हैं, उन्हें देखकर तो यही कहा जा रहा है। एमसी स्टैन ‘बिग बॉस 16’ के विनर गए हैं। स्टैन की तगड़ी फैन फॉलोइंग के आगे सभी फाइनलिस्ट की फैन फॉलोइंग चित हो गई। वहीं शिव ठाकरे रनर-अप रहे। शिव और स्टैन की जीत से निमृत कौर अहलूवालिया की वह बात भी सच हो गई, जो उन्होंने एविक्शन पर दोनों साथियों से कही थी।

    निमृत ने शिव और स्टैन से कहा था कि वह फिनाले पर उन दोनों को सलमान खान के दोनों तरफ खड़े हुए देखना चाहती हैं। हुआ भी यही। Bigg Boss 16 में Shiv Thakare और MC Stan की दोस्ती और बॉन्ड को काफी पसंद किया गया। दोनों ‘मंडली’ का हिस्सा थे और निमृत भी उसी का हिस्सा थीं। लोग कहते थे कि शिव, स्टेन और मंडली के सभी लोग सिर्फ गेम के लिए एक साथ थे। लेकिन इनका प्यारा बॉन्ड हर किसी को पसंद आया। शिव और स्टैन न सिर्फ अपने लिए ‘बिग बॉस’ का गेम खेले, बल्कि एक-दूसरे को सपोर्ट भी किया। जब भी ‘बिग बॉस 16’ के लिए वोटिंग या ट्रॉफी जीतने की बात आई तो शिव और स्टैन एक-दूसरे के लिए वोट मांगते दिखे।

    एमसी स्टैन के ‘बिग बॉस 16’ विनर बनने और शिव ठाकरे के रनर-अप बनने से फैन्स के बीच जश्न का माहौल है। जहां एमसी स्टैन के फैन्स जश्न मना रहे हैं, वहीं जनता को शॉक लगा है। Priyanka Chahar Choudhary के एलिमिनेट होने के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि शिव ठाकरे ही विनर बनेंगे, लेकिन एनमौके पर पासा पलट गया। एमसी स्टैन ‘बिग बॉस 16’ के विनर बन गए।

  • पंजाब: 1 IPS सहित 3 PPS अधिकारियों को सौंपा गया Additional चार्ज, देखें लिस्ट

    पंजाब: 1 IPS सहित 3 PPS अधिकारियों को सौंपा गया Additional चार्ज, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा एक आई.पी.एस. व 3 पी.पी.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन अधिकारियों में आई.पी.एस. अधिकारी कुमार यादव को, जोकि आई.जी.पी. टैक्नीकल स्पोर्ट्स सर्विस पंजाब चंडीगढ़ में तैनात थे, को फिरोजपुर व बठिंडा में ओवरआल सुपरविजन एस.टी.एफ. रेंज का एडिशनल चार्ज दिया गया है।

    इसी तरह से पी.पी.एस. अधिकारी हरप्रीत सिंह को एस.टी.एफ. रेंज जालंधर, पी.पी.एस. स्नेहदीप शर्मा को एस.टी.एफ. बार्डर रेंज अमृतसर तथा गुरप्रीत सिंह को एस.टी.एफ. रेंज फिरोजपुर का एडिशनल चार्ज दिया गया है।