Blog

  • BP, शुगर और माइग्रेन की नकली दवा फैक्टरी से करोड़ों का सामान जब्त, 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली पुलिस ने 2 दिन पहले 1.10 करोड़ की नकली दवाइयां बरामद करके अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नकली दवाइयों का कारोबार करने वाले गिरोह के 2 सरगना, दवाई निर्माता, थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता और फार्मासिस्टों समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 2 दिन पहले दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद में छापेमारी करके इंटरनेशनल ब्रांड की पेन किलर्स, शुगर-बीपी और माइग्रेन की दवाइयों समेत एंटीबायोटिक्स की नकली दवाइयां जब्त की थीं।

    शामली और गाजियाबाद में इन दवाइयों को बनाने के लिए फैक्ट्री लगाई गई थी। रैकेट के तार दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से जुड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद के साहिबाबाद में नकली दवाइयों की फैक्ट्री खुली थी। दिल्ली के औषधि विभाग, क्राइम ब्रांच, गाजियाबाद पुलिस ने मिलकर रेड मारी थी। इस रेड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर ने नकली दवाइयों की फैक्ट्री के बारे में बताया था।

    रेड में दवाइयां बनाने की मशीन, पैकेजिंग का सामान और एक करोड़ से ज्यादा की बनी बनाई दवाइयां मिलीं, जिन पर नामी कंपनियों की पैकेजिंग थी। इस दवाइयों में बीपी, शुगर, माइग्रेन की टैबलेट समेत पेन किलर और एंटी बायोटिक्स थीं। मौके से दवाइयां बना रहे विकास चौहान नाम शख्स को भी गिरफ्तारी किया गया था। उसकी निशानदेही पर आज 10 गिरफ्तारियां हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दवाइयों के 14 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। दवाइयां कोलकाता और हैदराबाद में सप्लाई की जाती थीं।

    LED बल्ब बनाने वाली कंपनी की आड़ में दवाइयां बनाई जाती थीं। फैक्ट्री के बाहरी हिस्से में बल्ब बनाए जाते थे और अंदरुनी हिस्से में दवाइयां बनाने की मशीनें लगी थीं। राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री थी और न्यू डेफेंस कॉलोनी भोपुरा में गोदाम बनाया हुआ था। जो दवाइयां मिली हैं, वे सन फार्मा, डॉ. रेड्डी लैब, ग्लेनमार्क, Telma-H, Telma-M पेंटोसिड DSR, ओमेज DSR, मॉबीजॉक्स आदि ब्रांड की हैं। तेलंगाना और रुड़की से नकली दवाइयां बनाने के लिए कच्चा माल मंगवाया जाता था।

  • इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, कुल्हाड़ी से किए वार, मचा हड़कंप

    दुर्ग : डबल मर्डर का मामला सामने आया है। जिले के गनियारी गांव में देर रात डबल मर्डर हुआ है। जानकारी के अनुसार घर में घुसकर सो रहे दादी-पोती की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है। वारदात के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। सुबह परिवार के लोग जब पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

    यहां गनियारी गांव में राजबती साहू (62) और उसकी पोती सविता साहू (17) दोनों साथ रहते थे। पास में ही उनके परिवार के दूसरे सदस्यों का भी घर है। सविता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया गया है।

    जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोती की लाश कमरे में नीचे फर्श पर पड़ी मिली। वहीं दादी का शव बरामदे में मिला है। राजबती साहू के गांव में 4 घर हैं जहां इनके चारों बेटे अलग-अलग मकानों में रहते हैं। इनका परिवार मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़ा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।सूचना मिलते ही एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित एएसपी, सीएसपी और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच कर रही है। 

  • सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की हत्या की Live वीडियो आई सामने, देखें CCTV 

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-2 के मकान नंबर 164 में रिटायर्ड कर्नल, उनकी पत्नी और नौकरानी पर बीते दिन चाकू व तेजधार हथियार से कुछ बदमाशों ने हमला कर खून से लहूलुहान कर दिया था। इस घटना में उपचार के दौरान सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की मौत हो गई। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अनुसार दोपहर 12:49 बजे पहले एक लड़का टोपी पहनकर घर में दाखिल होता दिखाई दिया। इसके बाद दो और लड़के चेहरे पर मास्क और सिर ढके घुसे। फुटेज के अनुसार आरोपी घर के भीतर 30 मिनट तक रहे। इस दौरान लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। दोपहर 1:19 बजे कैमरे में 4 लड़के बाहर निकलते दिखे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

    बता दें कि बीते दिन घर में घुसकर एक सेवानिवृत्त कर्नल के परिवार पर अज्ञात हमलावारों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में सेवानिवृत्त कर्नल राज कृष्‍ण शर्मा की पत्नी सुशीला शर्मा की मौत हो गई। वहीं रिटायर्ड कर्नल आरके शर्मा की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। पंचकूला के निजी अस्‍पताल में इलाज जारी है। हमलावरों ने घर में काम कर रही नौकरानी संतोष पर भी तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में नौकरानी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पंचकूला पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर जांच में जुट गई है।

    नागरिक अस्पताल में दाखिल नौकरानी राममूर्ति ने पुलिस को बताया कि घर में वह, कर्नल, उनकी पत्नी और कुछ दिन से काम कर रहा ड्राइवर प्रदीप थे। सबसे पहले विजय नाम का युवक घर के भीतर आया। विजय पहले घर में काम करता था लेकिन उसे कुछ समय पहले निकाल दिया गया था। विजय ने साहब व मेम साहब के साथ पैसों की लेनदेन को लेकर बहस की और इसके बाद दोनों लड़कों को फोन कर बुलाया। उन लड़कों ने सबसे पहले उसके सिर पर किसी हथियार से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद साहब और मेम साहब की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर फरार हो गए। वहीं घायल कर्नल आरके शर्मा बार-बार माजरी के विजय का नाम ले रहे थे। वह पुलिस के सामने एक ही बात बार-बार बोल रहे थे कि माजरी का विजय आया था। 

  • पंजाबः शुभकरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पटियालाः पातड़ा तहसील में पंजाब-हरियाणा की सीमा पर 21 फरवरी 2024 को किसान शुभकरण की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले को लेकर आज शुभकरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शुभकरण की मौत बंदूक की चोट से हुई। क्योंकि उसके सिर से कई छर्रे मिले है जबकि रबर की गोली में यह नहीं होते। सूत्रों अनुसार शुभकरण के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण गन इंजरी दर्शाया गया है। रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि उसके सिर में मिले छर्रे मेटल के है। रिपोर्ट यह भी दर्शती है कि मौत मौके पर ही हो गई थी।

    बता दें कि राजिंद्रा अस्पताल द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट छर्र सहित स्थानिय पुलिस को सौंप दी गई है। यह छर्रे आखिर किस हथियार के है, इस संबंधित स्थिति स्पष्ट करने का अधिकार अब पुलिस का है। ऐसी सामग्री को जांच के लिए फिल्लौर अकाडमी या मुंबई स्थित लैब में भेजा जाता है। इन छर्रों के डायामीटर का पता लगने पर ही आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट होगा कि उक्त छर्रे किस गन के हैं।

    बता दें कि खनूरी बॉर्डर पर किसानों के संघर्ष के दौरान हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने किसानों को रोकने के लिए अंधाधुंध आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलाईं गई थी। इस बीच शुभकरण सिंह के सिर पर चोट लग गई थी। किसानों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने शुभकरण को गोली मारी है लेकिन हरियाणा पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन के पास बस चालक को पुलिस कर्मी ने मारी टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः रेलवे स्टेशन के पास वीडियो कोच बस मालिक अतुल कुमार को कार सवार पुलिसकर्मी द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया गया। जिसके बाद उक्त पुलिस कर्मी मौके से फरार होने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने पीछा करके काबू कर लिया। वहीं हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान सतगुरु ट्रैवल के मालिक के रूप में बताई जा रही है। पीड़ित का कहना हैकि वह सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान पीछे तेज रफ्तार से स्फिट कार आ रही थी, जिसे पुलिस कर्मी चला रहा था। जिसने उसे टक्कर मारकर नीचे देने की कोशिश की। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस कर्मी को मौके पर काबू कर लिया गया।

    जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं मौके पहुंचे पुलिस कर्मियों के हवाले उक्त कार चालक को कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हमें सूचना मिली थी कि एक पुलिस कर्मी ने टक्कर मारकर किसी व्यक्ति को घायल कर दिया। इस दौरान हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    वहीं स्थानीय लोगों ने उक्त कार चालक पुलिस कर्मी पर नशे में धुत्त होने के आरोप लगाए। दूसरी ओर उक्त कार चालक पुलिस कर्मी ने अपना नाम जर्मनप्रीत सिंह बताया। जर्मनप्रीत सिंह ने कहा कि वह वह तरनतारन का रहने वाला है और वह अमृतसर के माल मंडी इलाके में ड्यूटी करता है। कार चालक ने कहा कि उसकी ड्यूटी फिलहाल कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के साथ है। वहीं पुलिस कर्मी ने कहा कि उसने गाड़ी नहीं भगाने की कोशिश की और ना ही उसकी गाड़ी के साथ व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ है। लेकिन लोगों ने उक्त कर्मी को पुलिस के हवाले कर दिया। अब देखना होगा कि पुलिस अधिकारी अपने पुलिसकर्मी के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।

  • पंजाब : सीसीटीवी में कैद हुई दो पक्षों की खूनी झड़प

    भिखीविंड :  पहुविंड बाजार में बुधवार शाम को 2 पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले तेजधार हथियारों से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जोबनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। जिसको निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। घायल जोबनप्रीत सिंह के भाई रछपाल सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई पर किसी ने हमला कर दिया।

    जब वह मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। उन्होंने कहा कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है, उन्हें कोई जानकारी नही है। वहीं थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि वारदात की जब सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।

    उन्होंने कहा कि घायल जोबनप्रीत सिंह के बयानों के अधार पर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।​ उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी बनती कार्रवाीही होगी की जाएगी। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

  • SHO के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कारोबारी से वसूले 1 करोड़, जाने मामला

    चंडीगढ़ :  SHO पर कारोबारी से 1 करोड़ रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। सेक्टर-39 के पूर्व एडिशनल SHO नवीन फोगाट के खिलाफ पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। SHO पर बठिंडा के कारोबारी से एक करोड़ रुपए जबरन वसूली का आरोप है। काफी कोशिशों के बाद वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। इसके बाद पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी। फिर उसने अदालत में 24 नवंबर 2023 को सरेंडर किया था।पुलिस ने उसके खिलाफ सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में मुकद्दमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस 3 आरोपियों के खिलाफ पहले ही अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें चंडीगढ़ पुलिस के 2 कांस्टेबल शिवकुमार और वीरेंद्र सिंह शामिल थे। इनके अलावा एक अन्य व्यक्ति वरिंदर सिंह के खिलाफ भी अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। यह सभी आरोपी एडिशनल SHO नवीन फोगाट की मदद कर रहे थे। इनकी मदद से ही उसने व्यापारी के साथ यह जबरन वसूली की थी

    सेक्टर 39 थाना पुलिस में 5 अगस्त 2023 को बठिंडा के कारोबारी संजय गोयल ने एडिशनल SHO सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट, कांस्टेबल वरिंदर, शिवकुमार समेत अन्य के खिलाफ लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई थी। कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2000 के नोट बदलने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा था। वहां उसने 500-500 के नोट देकर 2000 के नोट लेने थे। इस पर उसे कमीशन मिलना था।तत्कालीन एडिशनल SHO नवीन फोगाट ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर उसे सेक्टर 40 की मार्केट में रोक लिया और डरा धमकाकर एक करोड़ रुपए छीन लिए। मौके से धमकी देकर उसे भगा दिया। शिकायतकर्ता कारोबारी संजय गोयल ने इस मामले की एसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर को शिकायत दी थी। जिसके बाद 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया था।

    पुलिस की ओर से जब्त 75 लाख रुपए को जिला अदालत ने रिलीज करने के आदेश दिए थे। मामले में पीड़ित संजय गोयल की तरफ से यह पैसे रिलीज करने के लिए अर्जी लगाई थी। सेक्टर 39 थाने के एडिशनल SHO फोगाट पर लूट के आरोप थे। अदालत में जब यह अर्जी लगाई गई तो अदालत में इस पर पुलिस के वकील से भी प्रतिक्रिया ली थी। इसमें पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मामले में जो 75 लाख रुपए बरामद किए गए हैं, वह पीड़ित संजय गोयल के ही हैं। इसलिए यह पैसे उन्हें रिलीज करने में पुलिस को कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस के इस पक्ष के बाद अदालत ने अपना आदेश सुनाया था

  • पंजाबः वित्त मंत्री का बड़ा बयान, जल्द महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये प्रति माह

    जालंधर/दीप कुमार: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने महिलाओं को 1000 रुपए महीना देने की स्कीम को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री का कहना है कि पंजाब सरकार अपने वादे के मुताबिक महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की गारंटी जल्द ही पूरी कर रही है। उन्होंने कहा है कि सरकार अपनी सभी गारंटी पूरी कर रही है। इस संबंध में खाका तैयार किया जा रहा है। महिला को प्रति माह 1000 रुपये देने का वादा जल्द पूरा हो रहा है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का ऐलान किया है, जिसके बाद पंजाब में भी इस वादे को पूरा करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अब पंजाब सरकार ने कहा है कि यह वादा जल्द पूरा किया जाएगा, एक टीम इस संबंध में खाका तैयार कर रही है।

  • नगर निगम कमिश्नर को नोटिस जारी

    चंडीगढ़: नगर निगम की बुधवार को बुलाई गई 332वीं बैठक को प्रशासन ने गैरकानूनी करार दे दिया है. चंडीगढ़ नगर निगम की  बजट  बैठक को लेकर नगर निगम कमिश्नर को नोटिस जारी किया है. बुधवार को हुई बैठक रद्द कर दी गई थी लेकिन फिर भी बैठक हुई जिस पर प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है. इस बैठक पर बीजेपी कौसलर ने असहमति जताई जिसके चलते बैठक रद्द कर दी गई।

    चंडीगढ़ः प्रशासन की स्थानीय सरकार और शहरी विकास शाखा ने इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। प्रशासन की ओर से नोटिस में कहा गया है कि यह बैठक रद्द कर दी गई थी, फिर नगर निगम सदन में बैठक कैसे बुलाई गई। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर कुलदीप कुमार ने हाल ही में अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट पारित करने के लिए 6 मार्च को निगम सदन की बैठक बुलाने का फैसला किया है। इस संबंध में निगम प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिये हैं।

    विपक्ष में बैठे बीजेपी पार्षदों ने प्रशासन के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि बजट को सदन में पास करने से पहले नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति में चर्चा करना जरूरी है। भाजपा पार्षदों की आपत्ति के बाद नगर निगम प्रशासन ने कानूनी राय ली और फिर बुधवार की बैठक रद्द करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बावजूद मेयर कुलदीप कुमार ने बैठक कर 2500 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बैठक में बीजेपी का कोई भी पार्षद शामिल नहीं हुआ। इसके अलावा नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा और निगम सचिव शंभू राठी भी बैठक में मौजूद नहीं थे।

  • जालंधरः दर्दनाक हादसा, गुड़ बनाने वाली कढ़ाई में गिरा व्यक्ति, मौ+त

    जालंधर, ENS: टिब्बा गांव के पास गुड़ बनाने वाली कड़ाई में गिरने से एक बुजुर्ग किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव टिब्बा निवासी किसान का गुड़ बनाते समय पैर फिसल गया। इस दौरान वह गुड़ बनाने वाली  कढ़ाई में गिरने से बुरी तरह झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 70 वर्षीय सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक किसान के परिवार का कहना है कि सुरिंदर सिंह गांव मुंडी मोड़ के पास रोलर पर गन्ना लेकर जा गया था। जहां उसका पैर फिसल गया और वह गुड़ बनाते समय अचानक कढ़ाई में गिर गया।