Blog

  • समुद्र के बीचों-बीच होगा Anant Ambani का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

    समुद्र के बीचों-बीच होगा Anant Ambani का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

    इटली से शुरू होकर फ्रांस में खत्म होगी यात्रा

    मुबंईः मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस सेलिब्रेशन में 800 मेहमानों को बुलाया जाएगा। हमने पहले ही बताया था कि फंक्शन समुद्र के बीचों-बीच क्रूज शिप पर ऑर्गेनाइज होंगे। नई जानकारी यह है कि क्रूज शिप इटली के सिटी पोर्ट से रवाना होगा और सदर्न फ्रांस में जाकर इसकी यात्रा खत्म होगी। इस क्रूज शिप पर 600 स्टाफ मौजूद रहेंगे जो उन 800 मेहमानों के रहने-खाने से लेकर उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखेंगे।

    बता दें कि ये पूरी यात्रा 2365 नॉटिकल माइल्स (4380 किमी) की होने वाली है। यह सेलिब्रेशन 28 से 30 मई तक होगा। इसमें अंबानी परिवार से जुड़े खास लोग शामिल होंगे। बॉलीवुड से तीनों खान, बच्चन और कपूर फैमिली के पहुंचने के चासेंज हैं। इसके अलावा बिजनेस जगत से भी कई नामचीन हस्तियां इस क्रूज शिप सेलिब्रेशन में शरीक हो सकती हैं। गौरतलब है कि अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी का सेलिब्रेशन 28 से 30 मई तक होने वाला है। इसमें अंबानी परिवार से जुड़े खास लोग शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, इस ग्रैंड प्री-वेडिंग में बॉलीवुड से तीनों खान, बच्चन और कपूर फैमिली के अलावा बिजनेस इंडस्ट्री से भी कई नामचीन हस्तियां शामिल होने की खबर है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले जामनगर में भी अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था, जिसमें 1000 से ज्यादा मेहमान जामनगर आए थे। अनंत-राधिका का पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन एक मार्च से शुरू हुआ था, जो तीन मार्च तक चला। इस ग्रैंड फंक्शन में ना सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी कई मेहमान आए थे। इस इवेंट में कई खास चीजें हुई और कई चीजों ने जमकर लाइमलाइट बटोरीं। अब उम्मीद की जा रही है कि दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन और भी खास होने वाला है। वहीं, अगर शादी की बात करें तो खबरों के अनुसार मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में जुलाई में अनंत-राधिका की शादी होगी।

  • पंजाब : फिरौती मांगने और  फायरिंग करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : फिरौती मांगने और फायरिंग करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारन : फिरौती मांगने और घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इंद्रजीत सिंह और रछपाल सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए बारबियान खजान सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी ने बताया कि उसकी घड़ियाल में एक मेडिकल स्टोर की दुकान है। 17 अप्रैल को वह अपने रिश्तेदार के घर अमृतसर गया था और उसका बाकि परिवार घर में मौजूद था। रात करीब 11 बजे उसका परिवार घर पर ही सो रहा था।

    इसी दौरान अज्ञात लोग उसके घर के सामने वाली गली में आए और फायरिंग कर वहां से फरार हो गए। 17 अप्रैल को करीब 7 बजे मैं अपने घर आया तो मेरे भाई पूरन सिंह ने मुझे बताया कि उसके घर के गेट के सामने फायर होने के बारे में बताया। जब हमने अपने घर के सामने गली में देखा वहां कारतूसों के खोल पड़े हुए थे। जिसके बाद जो 12 मई को अपना बयान दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि अब मुझे पता लगा कि कंवलबीर सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह पुत्र साहिब सिंह, रछपाल सिंह उर्फ ​​पाल पुत्र सच्चन सिंह निवासी भंगाला थाना सदर पट्टी पासो ने मेरे घर में फायर करवाए।

    कुछ दिनों पहले भी इंद्रजीत सिंह और रछपाल सिंह ने दुकान पर गए और धमकी देकर उनसे 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग करने के मामले में आरोपी रछपाल सिंह और इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक अवैध पिस्तौल (देशी) और 32 बोर का 01 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। दोषियों को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

  • पंजाबः ट्रक से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रक से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव को लेकर शराब की तस्करी और नगदी को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने एक ट्रक को कब्जे में लेकर भारी मात्रा में शराब की पेटियां रिकवर की है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मध्य प्रदेश के नंबर के एक ट्रक सीआईए की पुलिस ने रोककर तालाशी ली थी। बताया जा रहा है कि तालाशी के दौरान ट्रक से करीब 500 से भी ज्यादा पेटियां ट्रक में पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना एक्साइज विभाग को दी। जानकारी के अनुसार इस मामले में ट्रक चालक अभी तक कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाया है। वहीं पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

  • फगवाड़ाः ASI की गाड़ी में PRTC की बस और पीछे से गैस से भरे कंटेनर ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः ASI की गाड़ी में PRTC की बस और पीछे से गैस से भरे कंटेनर ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला के फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस ब्रीजा गाड़ी पर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार कार को एक एएसआई चला रहा था और उसमें उनका परिवार सवार था। वहीं दोनों गाड़ियों की टक्कर के दौरान गैस से भरा कंटेनर ने बस के पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद देर रात हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया।



    वहीं मामले की जानकारी देते हुए गैस से भरे कटेनर के चालक इंद्रजीत ने बताया कि वह लालड़ी से आ रहे थे। इंद्रजीत ने कहा कि बस वाले ने एकदम ब्रेक लगा दी। जिसके चलते वह भी ब्रेक लगाते हुए रेलिंग के किनारे पहुंच गया। इंद्रजीत का कहना है कि पहले कार चालक ने ब्रेक लगाई, जिसके बाद उसके पीछे बस चालक ने ब्रेक लगा दी। इसके बाद उसने ब्रेक लगाई, जिसके चलते यह हादसा हो गया। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव हो गया है। बस में सवार कुछ सवारियां घायल हुई है।

    हादसे में अगर गैस लीक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं अन्य कार चालक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने बस से शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। व्यक्ति ने बताया कि कैटर चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं गाड़ी चालक भूपिंदर ने बताया कि बस चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी और गाड़ी पर पलट गई। हादसे में परिवार गाड़ी में मौजूद था। हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। हादसे में बस और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • पंजाबः किसानों और व्यापारियों के बीच तीखी झड़प, चली लाठियां 

    पंजाबः किसानों और व्यापारियों के बीच तीखी झड़प, चली लाठियां 

    बरनालाः पंजाब के बरनाला में किसानों और व्यापारियों के बीच तीखी झड़प हुई। किसानों ने व्यापारियों पर लाठियां बरसाई जिससे माहौल तनावपूर्ण होगा। जिसे भारी पुलिस बल ने माहौल को शांत कराया। बताते चले पिछले कुछ समय से भारतीय किसान यूनियन डकौंदा (बरुजगिल्ल गरूप) द्वारा इमिग्रेशन व्यापारी के खिलाफ संघर्श किया जा रहा है। किसान यूनियन इमिग्रेशन व्यापारी पर एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगा रही है और युवक को विदेश भेजने के लिए इमिग्रेशन व्यापारी से पैसे मांग रही है। इस संबंध में आज भारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने व्यापारी की दुकान के सामने धरना प्रदर्शन किया, जिसके विरोध में व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर किसानों की तरह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    सुबह से ही किसान और व्यापारी एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस अधिकारी भी मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दोपहर बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया और व्यापारियों और किसानों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद किसानों ने व्यापारियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। एक बार पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया है और मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक चल रही है। इस संबंध में बरनाला व्यापार मंडल के नुमाएंदों व दुकानदारों ने कहा कि एक किसान यूनियन हमारे एक इमीगरेशन का काम करने वाले  एक व्यापारी साथी के साथ धक्का कर रही है।

    उन्होंने कहा कि एक युवक को इंग्लैंड भेजा गया था। जहां युवक का दिल नहीं लगा। जिसके बाद उनका परिवार और यूनियन इमीग्रेशन मालक से 22 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। जबकि इंग्लैंड भेजा गया युवक अभी भी वहीं काम कर रहा है।  इस संबंधी प्रदर्शनकारीकिसानों ने कहा कि कुछ दिन पहले बरनाला जिले के शैहना गांव के एक महाजन परिवार के लड़के को विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी के खिलाफ उन्होंने संघर्ष शुरू किया था।  उस समय पुलिस प्रशासन और व्यापार मंडल के नेताओं की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच 17 लाख 50 हजार रुपये में समझौता हुआ। लेकिन  इमिग्रेशन सेंटर ने एग्रीमेंट के मुताबिक तय रकम का चेक दिया था, लेकिन दिया गया यह चेक बाउंस हो गया।  

    जिसके चलते किसान यूनियन को फिर से संघर्ष का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ा।  इसी कड़ी के तहत आज किसान यूनियन ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू किया। जिसके बाद व्यापारियों ने सड़क पर उल्टे टायर फेंककर सड़क जाम कर दी। डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह ने कहा कि एक इमीग्रेशन व्यापारी द्वारा एक नौजवान को विदेश भेजने के मामले को लेकर किसान यूनियन द्वारा एक टायर व्यापारी की दुकान के आगे धरना लगाया गया था। वही किसान यूनियन के धरने का व्यापारियों द्वारा भी विरोध किया गया। इस मामले को सुलझाने के लिए लगातार दोनों गुटों के नुमाइंदों की बैठक चल रही थी। इसी दरमियान कुछ तकरार हो गई। जिसे सुलझा लिया गया है।

  • पंजाबः आप पार्टी को बड़ा झटका, दिग्गज नेता कांग्रेस में हुआ शामिल, अब बिगड़ेंगे चुनावी समीकरण

    श्री आनंदपुर साहिबः पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं श्री आनंदपुर साहिब में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में चल रही जंग में नया मोड़ आ गया है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में खरड़ से टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी ( AAP) में शामिल हुए पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग व उनके बेटे यादविंदर सिंह कंग ने अब आप छोड़ कर कांग्रेस में घर वापसी की है।

    उन्होंने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान मल्लिकार्जुन खड़गे की हाजिरी में कांग्रेस जॉइन की है। इस मौके पार्टी के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव भी हाजिर रहे। इसे आप के लिए झटका समझा जा रहा है। कंग का खरड़ विधानसभा हलके में अच्छा प्रभाव है। हालांकि AAP ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी थी। 2022 में जब विधानसभा चुनाव थे तो कांग्रेस पार्टी ने खरड़ से जगमोहन कंग की टिकट काट दी थी। साथ ही रोपड़ के शराब कारोबारी विजय शर्मा टिंकू को खरड़ से चुनावी मैदान में उतारा था।

    उस समय कंग ने आरोप लगाया था कि पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने हाईकमान को मिस गाइड कर उनकी टिकट कटवाई है। क्योंकि वह उनसे सीनियर है। इसके बाद वह आप में शामिल हो गए थे। साथ ही विधानसभा चुनाव में चमकौर साहिब साहिब जहां से चरनजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़ रहे थे, उनके खिलाफ प्रचार किया था। इतना ही नहीं उनकी तरफ से चन्नी के खिलाफ गाना तैयार करवाया गया था। इसका भी उन्होंने प्रचार किया था।

  • पंजाबः करंट लगने से ग्रंथी की हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः करंट लगने से ग्रंथी की हुई मौत, देखें वीडियो

    फिल्लोरः गांव दोसांझ कलां के गुरुद्वार धर्म दुआरा साहिब के हैड़ ग्रंथी भाई साहिब सुरिंदर सिंह सोढ़ी (43) की अचानक करंट लगकर मौत होने का मामला सामने आया है। इस सबंधी जानकारी देते हुए गुरुद्वार प्रबंधत कमेटी के प्रधान जुगिंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 7.30 बजे निशान साहिब की स्थापना के दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली की तारों की चपेट में आने से मौत हो गयी।

    उन्होंने बताया कि सोढ़ी लगभग 32 वर्षों से अपने परिवार के साथ गांव दुसांझ कलां में रह रहे थे। उन्होनें बताया कि वह अपने परिवार में अपनी बुजुर्ग मां, पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़कर इस नश्वर दुनिया को अलविदा कह गये। आज उनका अंतिम संस्कार दोपहर करीब 2.30 बजे गांव दुसांझ कलां के श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

  • पंजाबः अफीम के मामले में 10 पुलिस कर्मचारियों पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः अफीम के मामले में 10 पुलिस कर्मचारियों पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः 2 किलो अफीम बरामद होने का दावा कर युवक को ड्रग तस्करी के मामले में फंसाने के चक्कर में पुलिस खुद फंसती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में कार्यरत 10 पुलिस कर्मचारियों पर राजस्थान जोधपुर की पुलिस ने FIR दर्ज की है। दरअसल, पुलिसकर्मियों पर अपहरण, जबरन वसूली, जालसाजी, आपराधिक साजिश और झूठे सबूत प्रस्तुत करने के गंभीर आरोप है। आरोप है कि शहर की पुलिस ने जोधपुर निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया और उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद होने का दावा कर उसे ड्रग तस्करी के मामले में फंसा दिया।

    इस मामले में इंद्रजीत सिंह, एएसआई सुभेघ सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों मनिंदर सिंह, गुरपिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, बसंत लाल, धनवंत सिंह, हरप्रीत कौर, सतनाम सिंह, राज कुमार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता जोधपुर के झंवर निवासी भीखा राम ने बताया कि 6 मार्च को उसका बेटा मनवीर कोचिंग के लिए जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

    कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि लुधियाना की सीआईए-2 ने उसे ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद की है। लुधियाना पुलिस ने उसे डाबा रोड से गिरफ्तार करने का दावा किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लुधियाना के पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे को झंवर इलाके से अगवा कर लिया और 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। उन्होंने उसे मामले में फंसाने के लिए झूठे सबूत भी पेश किए। परिवार ने विभिन्न टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज हासिल की, जिसमें मनवीर पुलिसकर्मियों के साथ कार में राजस्थान से पंजाब जाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं इस मामले में एडीसीपी-2 देव सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधर बाईपास चौक के पास 3 युवकों को आधा किलोमीटर तक घसीट कर ले गया तेज रफ्तार बस चालक, देखें वीडियो 

    जालंधर बाईपास चौक के पास 3 युवकों को आधा किलोमीटर तक घसीट कर ले गया तेज रफ्तार बस चालक, देखें वीडियो 

    लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक के पास देर रात एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस चालक ने बर्थडे पार्टी से वापस घर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावक था कि तीनों युवकों को बस ने करीब आधा किलोमीटर तक घसीटा। हादसे में बाइक सवार तीनो युवको को गंभीर चोटें आई।  जिन्हें राहगीरों ने तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया, वहीं हादसे के बाद बस चालक बस लेकर के मौके से फरार हो गया। अस्पताल में पुहंचे तीनो घायलों में से एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गये। वहीं मामले की सूचना थाना स्लेम टाबरी की पुलिस को दी गई।

    अस्पताल में घायल युवक आकाश ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों विशाल व नीरज के साथ एक अन्य दोस्त के बर्थडे की पार्टी कर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह जालंधर बाईपास चौक पर पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक तेज़ रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए बस के साथ घसीटते हुए ले लिया गया। घायलों के मुताबिक बस चालक उन्हें करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। उनके शोर मचाने पर राहगीरों ने बस को रूकवाकर, उन्हें उठा तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल नीरज की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों उसे तुरंत पीजीआई रेफर किया गया। मामले की सूचना थाना स्लेम टाबरी की पुलिस को दी गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, 6 की मौ’त

    तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, 6 की मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक गाड़ी और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स की हालत गंभीर है। यह भीषण हादसा गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के NH- 9 पर गांव अल्लाहबख्शपुर कट के पास देर रात हुआ। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे।

    गाड़ी सवार 38 वर्षीय अनूप अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद के लोनी से करीब 9 बजे नैनीताल जाने के लिए निकले थे। मृतक अनूप के भाई अक्षय ने बताया कि सभी लोग रविवार रात करीब 9 बजे के आसपास घर से निकले थे, जो नैनीताल करौली जा रहे थे। रात करीब 12 बजे पुलिस द्वारा उन्हें हादसे की सूचना दी गई कि गढ़ गंगा से करीब 1 किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ है। 

    गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है और एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। गाड़ी एक्सेल 6 थी। सभी लोनी गाजियाबाद से निकले थे। जानकारी के अनुसार गाड़ी तेज रफ्तार से हाईवे पर जा रही थी, तभी ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया।

    गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए हाईवे की दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।