Home Punjab>Amritsar जालंधरः ट्रक यूनियन के नेता हैप्पी संधू ने किया ऐलान, कल CM मान की कोठी का करेंगे घेराव, देखें Live 

जालंधरः ट्रक यूनियन के नेता हैप्पी संधू ने किया ऐलान, कल CM मान की कोठी का करेंगे घेराव, देखें Live 

0

जालंधर, ENS: ट्रक यूनियन ने एक बार फिर से पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई सार नहीं ली जा रही। जिसके चलते उन्होंने ऐलान किया है कि वह कल दोपहर 12 बजे संगरूर में स्थित सीएम भगवंत मान की कोठी का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पिछले 10 साल के अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम मान ने आशु पर करप्शन के निशाने साधे थे। 

.

.यूनियन का कहना है कि अब तो वह सरकार चली गई। पंजाब में अब आप पार्टी की सरकार है, उसे भी वह कई बार अपनी मांगों को लेकर गुहार लगा चुके है। यूनियन का कहना है कि वह करीब 2 माह से धरने पर बैठे है। वहीं कई बार उनकी मीटिंगें भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके चलते अब उन्होंने कहा कि कल सीएम मान की कोठी का घेराव का ऐलान किया है। वहीं 7 मार्च को लाडोवाल टोल पर धरना लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस धरने को लेकर लोगों को आने वाली परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि वह 7 मार्च को कोई सरकारी काम नहीं करेंगे और टोल को दोनों ओर से जाम किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here