Home Punjab>Amritsar जालंधरः छीना झपटी के मामले में दो गिरफ्तार

जालंधरः छीना झपटी के मामले में दो गिरफ्तार

0

जालंधर, ENS: थाना आठ की उप चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने छीना झपटी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार दोनों युवकों के पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद हुआ है।  आरोपियों की पहचान शीतल नगर के रहने वाले परमजीत सिंह और गुरु नानक नगर के मयंक वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातायों का पता चले। 

पुलिस जांच में सामने आया कि परमजीत के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज हैं जबकि मयंक वर्मा के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है।

चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह और मयंक वर्मा को गुप्त सूचना के आधार पर फोकल पाइंट चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here