Home Punjab>Amritsar जालंधर : हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

0

जालंधर (ENS): सीआईए स्टाफ की पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान शिव नगर निवासी कमलजीत और मोहल्ला गोबिंदगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से पुलिस को 180 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

सीआईए के प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हेरोइन की सप्लाई करने के लिए जा रहे है। सूचना के आधार पर दकोहा फाटक के पास नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को हेरोइन सहित काबू कर लिया।

पुलिस आरोपितों को रिमांड पर लेकर पता लगा रहे है कि वह सप्लाई किसे देने आए थे और उक्त खेप कहा से लेकर आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना रामा मंडी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here