Home Punjab>Amritsar जालंधरः रेहड़ी वालों से हफ्ता वसूली के मामले को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

जालंधरः रेहड़ी वालों से हफ्ता वसूली के मामले को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

0

जालंधर, ENS: महानगर में पंजाब पुलिस द्वारा ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेहड़ी चालकों को अलग जगह दे दी गई है। लेकिन उसके बावजूद हफ्ता वसूली करने वालों पर नगर निगम द्वारा नकेल नहीं कसी जा रही है। आए दिन रेहड़ी वालों  द्वारा उनसे हफ्ता वसूली के आरोप लगाए जा रहे है। वहीं आज एक और ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां रेहड़ी चालक ने व्यक्ति पर हफ्ता वसूली के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर रेहड़ी चालकों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

रेहड़ी चालकों का आरोप है कि पहले उन्हें पुलिस द्वारा उनकी रेहड़ी हटवाकर उन्हें अलग जगह दी गई। लेकिन हफ्ता वसूली वाले अभी भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहे है। रेहड़ी चालकों का कहना है कि वह नगर निगम को 1 हजार रुपए महीना दे रहे है। लेकिन उसके बावजूद यहां पर कुछ लोग उनसे 100-100 रुपए की रोजाना मांग कर रहे है। जिसको लेकर आज रेहड़ी चालकों द्वारा विरोध किया जा रहा है। मीडिया बात करने के दौरान रेहड़ी चालकों ने नगर निगम द्वारा काटी गई प्रति माह की 1 हजार रुपए की पर्ची भी दिखाई है। उनका आरोप है कि रेहड़ी हटवाने के बाद से उनके कारोबार पर पहले से मंदी आ गई है। ऐसे में वह नगर निगम के अलावा उक्त व्यक्तियों को पैसे देते रहेंगे तो वह अपने घर का गुजारा कैसे करेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here