जालंधर,ENS: लोकसभा चुनावों को आज जालंधर प्रशासन द्वारा त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन द्वारा वोटरों को वोटिंग करने के लिए कई तरह के उपहार भी रखे गए है। जिसमें फिल्म की टिकट, रेस्टोरेंट में 25 प्रतिशत छूट सहित कई स्कीमें शामिल है। वहीं वोटरों के स्वागत के लिए प्रशासन द्वारा बूथों पर डोल बजाकर और लोकगीत गाकर उनका स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं के नेल पॉलिश लगाने के लिए भी प्रशासन द्वारा स्टाल लगाया गया है। वहीं आज सुबह ही जालंधर के भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के उम्मीदवारों ने मतदान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी बढ़ चढ़कर वोटिंग करने की अपील की है। वहीं 12 बजे के बाद सड़कों पर सनाटा पसर गया है।