Home Punjab>Amritsar जालंधरः महिला ने व्यक्ति पर बदसलूकी करने के लगाए आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधरः महिला ने व्यक्ति पर बदसलूकी करने के लगाए आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: बस्तियात क्षेत्र में पड़ते शिवाजी नगर में एक महिला ने व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हुए हंगामा किया। पीड़िता का आरोप है कि एक व्यक्ति ग्राहक बनकर उसे तंग करता था। इस मामले को लेकर पीड़िता पति के साथ थाना डिवीजन नंबर-5 में शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि मोहल्ला में रहने वाले सोनू नामक व्यक्ति द्वारा उक्त छेड़खानी की गई है। घटना देर रात की है। जहां परिवार द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस जल्द मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। शिवाजी नगर के रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह मोहल्ले में ही टेलरिंग शॉप चलाती है। 

वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

जिसमें वह महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों की सिलाई करती है। रोजाना कई ग्राहक उसके पास आते हैं। मगर जब ग्राहक उसके पास आते तो सोनू उसे तंग करता है और कहता है कि तुम्हारे पास ऐसा कोई क्यों आता है। महिला ने कहा कि, सोनू उस पर गलत नजर रखता है। जिसके चलते वह ऐसी हरकतें करता है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने भी कई बार सोनू को समझाने की कोशिश की। मगर वह नहीं माना। रविवार को उक्त आरोपी दोबारा उसे रोकने की कोशिश की और पुरानी बात को लेकर विवाद किया। जब महिला ने मौके पर विरोध किया तो आरोपी वहां से फरार हो गया था। वहीं, इसे लेकर पीड़ित महिला द्वारा मामले की शिकायत थाना-5 की पुलिस को दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here