Home Punjab>Amritsar जालंधरः घर में महिला का श+व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जालंधरः घर में महिला का श+व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

0

जालंधर, ENS: अशोक विहार में विवाहिता ने ससुराल में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती की पहचान अशोक विहार निवासी रेशमा देवी के रूप में हुई है। थाना एक के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि अशोक विहार में युवती ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। एएसआई ने बताया कि लड़की के परिजनों ने सास-ससुर सहित पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिससे तंग परेशान हो कर लड़की ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने लड़की की मां विना देवी के बयानों पर सास रेखा देवी, ससुर त्रिवेणी सिंह और पति रवि सिंह के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here