Home Punjab>Amritsar जालंधरः सदिंग्ध परिस्थितियों में महिला का श+व बरामद, परिवारिक 2 सदस्य गिरफ्तार

जालंधरः सदिंग्ध परिस्थितियों में महिला का श+व बरामद, परिवारिक 2 सदस्य गिरफ्तार

0

जालंधर, ENS: भोगपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव माधोपुर में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पूनम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ, जो अब 4 साल का है। पूनम के पिता ने बताया कि शादी के 2 साल बाद ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। पूनम ने पहले ही बताया था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है।

इसके बाद धीरे-धीरे घर में झगड़ा शुरू हो गया। पूनम के पिता ने आगे बताया कि पूनम ने अपने पति की करतूत के बारे में अपने सास-ससुर को भी बताया, लेकिन किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद अब पूनम का शव उनके घर में बरामद हुआ, बताया जा रहा है कि पूनम के गले पर निशान हैं। इन निशानों को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

भोगपुर पुलिस ने पूनम के पति परमजीत बंसल, ससुर मोहन लाल, सास मनप्रीत कौर और जेठ मनोज कुमार के खिलाफ धारा 302, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर जितिंदर सिंह ने बताया कि 4 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 2 की तलाश जारी है. पूनम के पति परमजीत बंसल और ससुर मोहन लाल को भोगपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here