Home Punjab>Amritsar Jalandhar: बस स्टैंड में बने बाथरूम के पास बेहोश मिली महिला, हुई मौत, देखें वीडियो

Jalandhar: बस स्टैंड में बने बाथरूम के पास बेहोश मिली महिला, हुई मौत, देखें वीडियो

0
Jalandhar: बस स्टैंड में बने बाथरूम के पास बेहोश मिली महिला, हुई मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस स्टैंड में बने बाथरूम में बेहोशी की हालत में पड़ी महिला का मामला सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां आज महिला का मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस स्टैंड में बने बाथरूम के पास महिला बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए अनफिट घोषित कर दिया, लेकिन आज महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है, जिसे चलते 72 घंटों के लिए महिला के शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here